• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मसूरी विंटर कार्निवाल देश-विदेश के पर्यटकों को करता है आकर्षित: सीएम धामी

Writer D by Writer D
26/12/2022
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
Mussoorie Winter Carnival

Mussoorie Winter Carnival

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। पर्यटन नगरी मसूरी में सोमवार से मसूरी विंटर लाइन कार्निवाल (Mussoorie Winter Carnival) का आगाज हो गया है। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि कार्निवाल में लोक संस्कृति का अनूठा संगम देश विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करता है।

सोमवार को गांधी चौक पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विंटर लाइन कार्निवल 2022 (Mussoorie Winter Carnival) का शुभारंभ किया। इससे पहले सांस्कृतिक शोभा यात्रा में एक से बढ़कर एक झांकियां देखने को मिलीं। सीआरपीएफ, आईटीबीपी बैंडों की धुन और पद्मश्री डॉ.माधुरी बड़थवाल के मांगल गीत की प्रस्तुति हुई। शाम को टाउनहॉल में क्लासिक संगीत और बसंती बिष्ट जागर की प्रस्तुति ने मन मोह लिया।

मुख्यमंत्री कार्निवाल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अवलोकन करते हुए स्थानीय कलाकारों की सराहना करते हुए लोक कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि नए वर्ष के आगमन के साथ नैसर्गिक सौंदर्य से भरी देवभूमि के मसूरी विंटर लाइन कार्निवल देश-विदेश के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। विश्व प्रसिद्ध मसूरी का यह विंटर कार्निवाल पर्यटन व लोक संस्कृति का अनूठा संगम है।

उन्होंने कहा कि कार्निवाल उत्तराखंड हीं नहीं सभी पर्यटकों के लिए भी विशेष आकर्षण का केंद्र है। राज्य के कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने का भी सुनहरा मंच मिलता है। देश-विदेश से आए प्रसिद्ध कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से इसे और भी अधिक मनोहारी बनाने का काम कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी के लिए गौरव की बात है कि पहाड़ों की रानी मसूरी ने विश्व पर्यटन के मानचित्र पर अपनी एक विशिष्ट पहचान स्थापित की है। प्रतिवर्ष लाखों पर्यटक मसूरी की ओर रुख करते हैं। सर्दियों में भी चांदी सी चमकती बर्फ का आनंद लेने के लिए अनेकों सैलानी मसूरी के आस-पास बड़ी संख्या में उमड़ते हैं।

यात्रा सीजन में 50 हजार से अधिक को सेवा बड़ी उपलब्धि: सीएम धामी

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड आध्यात्मिक केंद्र के रूप में और अधिक सशक्त हुआ है। उत्तराखण्ड की डबल इंजन की सरकार उत्तराखण्ड में पर्यटन विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। विंटर कार्निवाल जैसे कार्यक्रम सरकार के पर्यटन विकास के अभियान को सफल बनाने में अपना अमूल्य योगदान दे रहे हैं। पर्यटक इस महोत्सव की आनंदित स्मृतियों को अपने साथ लेकर जाएंगे।

इस मौके पर जिलाधिकारी देहरादून सोनिका,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,अन्य वरिष्ठ अधिकारी,जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पर्यटक उपस्थित थे।

Tags: mussoorie newsMussoorie Winter CarnivalUttarakhand News
Previous Post

यात्रा सीजन में 50 हजार से अधिक को सेवा बड़ी उपलब्धि: सीएम धामी

Next Post

योगी के मंत्री का भतीजा गिरफ्तार, अवैध खनन का आरोप

Writer D

Writer D

Related Posts

Nominee
Business

बैंक ग्राहकों के लिए राहत! अब 4 नॉमिनी तक जोड़ सकेंगे, उत्तराधिकार और क्लेम में बढ़ेगी पारदर्शिता

24/10/2025
Burning Bus
Main Slider

बस में लगी भीषण आग, 20 यात्रियों की जलकर मौत

24/10/2025
Banana Cheela
खाना-खजाना

ब्रेकफास्ट में बनाएं सेहत और स्वाद से भरपूर ये डिश

23/10/2025
CM Dhami
राजनीति

उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए युवा- सीएम

23/10/2025
Besan Face Pack
Main Slider

बेसन के साथ मिलाकर चेहरे पर ना लगाएं ये चीजें, स्किन हो जाएगी बर्बाद

23/10/2025
Next Post
Dinesh Khatik

योगी के मंत्री का भतीजा गिरफ्तार, अवैध खनन का आरोप

यह भी पढ़ें

Anupama: शाह परिवार के लिए मुसीबत बनेगी काव्या, अनुज का हुआ ये हाल

06/12/2021
Sakshi Maharaj

साक्षी महाराज को बड़ी राहत, रेप और अपहरण मामले में हाईकोर्ट ने कही ये बात

03/04/2022
Underarms

गर्मियों में शरीर से आती बदबू आपको करती है शर्मिंदा, करें ये उपाय

08/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version