• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राजौरी में IED ब्लास्ट में एक बच्चे की मौत, नए साल में दूसरा आतंकी हमला

Writer D by Writer D
02/01/2023
in Main Slider, क्राइम, जम्मू कश्मीर, राष्ट्रीय
0
IED Blast

IED Blast

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जम्मू कश्मीर के राजौरी में सोमवार को IED ब्लास्ट (IED blast) हो गया। ब्लास्ट में 1 बच्चे की मौत हो गई, जबकि 5 लोग जख्मी हुए हैं। बताया जा रहा है कि धांगरी में जिस वक्त ये ब्लास्ट हुआ, उस वक्त वहां रविवार को हुए आतंकी हमले के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा था। रविवार को आतंकियों ने राजौरी में चार लोगों पर फायरिंग कर हत्या कर दी थी।

दरअसल, जम्मू-कश्मीर के राजौरी में रविवार देर शाम आतंकियों ने हमला किया था। आतंकवादियों ने राजौरी में हिंदू परिवारों पर फायरिंग की थी, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई थी। साथ ही 7 लोग घायल हुए हैं।

फायरिंग वाली जगह के पास हुआ ब्लास्ट (IED blast) 

पुलिस के मुताबिक, सोमवार को ब्लास्ट (IED blast) उसी घर के पास हुआ, जहां रविवार को पहली फायरिंग हुई। ब्लास्ट में 5 लोग जख्मी हुए हैं। 1 बच्चे की मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। इतना ही नहीं यहां से पुलिस ने एक और IED बरामद की है। इसे हटा दिया गया है। सुरक्षाबल आसपास के घरों में भी सर्चिंग कर रहे हैं।

हिंदू परिवार को बनाया गया निशाना

जानकारी के मुताबिक, आतंकियों ने ये गोलीबारी राजौरी के धांगरी इलाके में की। आतंकियों ने पहले परिवार से आधार कार्ड मांगा, फिर उनकी पहचान कर गोलीबारी की। पुलिस ने बताया कि करीब 7:15 बजे हायर सेकेंड्री स्कूल, डांगरी के पास गोलीबारी की घटना हुई। जिसमें एक महिला और एक बच्चे समेत एक हिंदू परिवार के 7 लोग घायल हो गए। बाद में सतीश समेत 4 लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि अन्य का इलाज जीएमसी राजौरी में चल रहा है। घटना अपर डांगरी गांव की है। करीब 50 मीटर की दूरी पर अलग-अलग तीन घरों में फायरिंग की गई।

इस आतंकी घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई। स्थानीय लोगों ने हमले के विरोध में राजौरी शहर में सोमवार को पूर्ण बंद की अपील की थी। इसी को लेकर सोमवार को धांगरी में प्रदर्शन हो रहा था। तभी ये IED ब्लास्ट हो गया।

फौजी यूनिफॉर्म पहनकर आए थे आतंकी

साल के पहले दिन घाटी में हिंदुओं को आतंकियों ने निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने खाकी यूनिफॉर्म पहन रखी थी। दो आतंकी इन घरों में दाखिल हुए। उन्होंने परिवार वालों के आधारकार्ड चेक किया। जब आतंकियों ने यह पुष्टि कर ली कि ये हिंदुओं के घर हैं तो उन पर फायरिंग कर दी।

Tags: ied blast">Jammu Newskashmiri panditNational newsrajauri newsTerrorist attack
Previous Post

1 जनवरी राशिफल: साल का पहला रविवार इन राशियों के लिए रहेगा शुभ

Next Post

सूर्यनगरी एक्सप्रेस के आठ डिब्बे बेपटरी, राहत-बचाव कार्य जारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Diabetes
Main Slider

शुगर लेवल को कंट्रोल करता है इसका पानी

11/08/2026
Nag Panchami
Main Slider

नाग पंचमी पर घर में ऐसे करें पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और नियम

11/08/2026
Raksha Bandhan-Grahan
Main Slider

रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण का साया, जानें राखी बांधने का शुभ समय

11/08/2026
Shivratri
Main Slider

सावन शिवरात्रि पर संतान सुख के लिए करें ये खास उपाय

11/08/2026
Nail Paint
Main Slider

आपके कई कामों को आसान बनाएगी नेलपेंट, जानें इस्तेमाल के तरीके

11/08/2026
Next Post
Suryanagari Express

सूर्यनगरी एक्सप्रेस के आठ डिब्बे बेपटरी, राहत-बचाव कार्य जारी

यह भी पढ़ें

eggs

पाकिस्तान में मंहगाई अपने चरम पर, अंडे के भाव भी आसमान पर

22/12/2020
कालिंदी एक्सप्रेस का इंजन Kalindi express engine derailed

कालिंदी एक्सप्रेस का इंजन शंटिंग करते समय पटरी से उतरा

19/12/2020
Intensive Diarrhea Control Campaign

उप्र में कल से शुरू होगा सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा अभियान

06/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version