• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स ने भी लगाई छलांग

Writer D by Writer D
03/01/2023
in Business
0
share market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ग्लोबल मार्केट से मिल रहे मिले-जुले संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में आज शुरुआती कारोबार के दौरान बढ़त नजर आ रही है। भारतीय शेयर बाजार ने आज के कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ की थी। लेकिन कुछ मिनट के कारोबार के बाद ही बाजार में खरीदारों ने जोर बढ़ा दिया, जिसके कारण सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों सूचकांक हरे निशान में पहुंचकर कारोबार करने लगे। शुरुआती झटके के बाद शुरू हुई खरीदारी के सपोर्ट से पहले 1 घंटे का कारोबार खत्म होने के बाद सेंसेक्स 0.17 प्रतिशत और निफ्टी 0.18 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे।

पहले 1 घंटे के कारोबार के दौरान स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, बजाज ऑटो और हीरो मोटोकॉर्प के शेयर 3.28 प्रतिशत से लेकर 0.81 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, जेएसडब्ल्यू स्टील, भारती एयरटेल, ओएनजीसी और टाटा स्टील के शेयरों में 0.76 प्रतिशत से लेकर 0.46 प्रतिशत तक की गिरावट बनी हुई थी।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 1,921 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,376 शेयर मुनाफा कमाकर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 545 शेयर नुकसान उठाकर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 18 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में और 12 शेयर बिकवाली के दबाव के कारण लाल निशान में बने हुए थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 31 शेयर हरे निशान में और 19 शेयर लाल निशान में कारोबार करते दिख रहे थे।

मिले-जुले ग्लोबल संकेतों के बीच बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स ने आज कमजोरी के साथ कारोबार की शुरुआत की। ये सूचकांक 92.91 अंक की गिरावट के साथ 61,074.88 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बाजार में तेज बिकवाली शुरू हो गई, जिसकी वजह से थोड़ी ही देर में सेंसेक्स गिरकर 61,004.04 अंक तक पहुंच गया।

पहले 10 मिनट की गिरावट के बाद ही बाजार में खरीदार एक्टिव हो गए और तेज लिवाली शुरू कर दी, जिसके कारण सेंसेक्स की चाल में भी तेजी आ गई। हालांकि बीच-बीच में बिकवाली का भी मामूली झटका लगता रहा। इसके बावजूद लगातार हो रही खरीदारी के समर्थन से सेंसेक्स ऊपर की चाल चलता रहा। बाजार में लगातार हो रही खरीद बिक्री के बाद शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 106.27 अंक की बढ़त के साथ 61,274.06 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

नवोदय विद्यालय में क्लास 6 एडमिशन के रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन

सेंसेक्स की तरह ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी आज कमजोरी के साथ कारोबार की शुरुआत की। ये सूचकांक 34.25 अंक की गिरावट के साथ 18,163.20 अंक के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में हुई बिकवाली के कारण निफ्टी भी गिरकर 18,149.80 अंक तक पहुंचा। लेकिन इसके बाद शुरू हुई खरीदारी से निफ्टी की चाल भी तेज हो गई।

खरीदारी के सपोर्ट से थोड़ी ही देर में इस सूचकांक ने हरे निशान में अपनी जगह बना ली। कारोबार के दौरान बीच-बीच में बिकवाली के मामूली झटके भी लगते रहे। इसके बावजूद निफ्टी के ऊपर चढ़ने की गति लगातार बनी रही। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे ये सूचकांक 32.95 अंक की तेजी के साथ 18,230.40 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

मिले जुले ग्लोबल संकेतों के बीच आज प्री ओपनिंग सेशन में घरेलू शेयर बाजार ने कमजोरी के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 30.86 अंक यानी 0.05 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 61,136.93 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 34.70 अंक यानी 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,162.80 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिवस सोमवार को सेंसेक्स 327.05 अंक यानी 0.54 प्रतिशत की मजबूती के साथ 61,167.79 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 92.15 अंक यानी 0.51 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,197.45 अंक के स्तर पर सोमवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: bsedomestic sharelive hindi newsnews hindi todaynews in hindiniftysensexsensex and niftySensex and Nifty on Record Highstock marketstock market newsstock market updateTodays News
Previous Post

नवोदय विद्यालय में क्लास 6 एडमिशन के रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन

Next Post

IndiGo फ्लाइट में तकनीकी खराबी, थाईलैंड जा रहा विमान वापस दिल्ली लौटा

Writer D

Writer D

Related Posts

LPG gas cylinder
Business

महीने के पहले दिन बड़ी राहत, इतने रूपए सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर

01/07/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार की फ्लैट ओपनिंग, शुरुआती कारोबार में दिखा दबाव

29/06/2026
Passport
Business

पासपोर्ट बनवाने की सोच रहे हैं? पहले जान लें नई फीस

27/06/2026
Gold-Silver
Business

सोने की चमक पड़ी फीकी, चांदी की रंगत भी हुई मंद

26/06/2026
LPG gas cylinder
Business

आम आदमी को बड़ी रहत, LPG सप्लाई पर सभी प्रतिबंध खत्म

26/06/2026
Next Post
Indigo

IndiGo फ्लाइट में तकनीकी खराबी, थाईलैंड जा रहा विमान वापस दिल्ली लौटा

यह भी पढ़ें

Kashi Vishwanath

सावन में अबतक 88 लाख शिव भक्तों ने बाबा विश्वनाथ के मंदिर में किया दर्शन पूजन

07/08/2023

रेखा आर्य ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र, वात्सल्य योजना को लेकर व्यक्त की नाराजगी

02/09/2021

हल्द्वानी : कई राज्यों में काम करने वाले सेक्स रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार

26/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version