• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सिविल सेवा के उम्मीदवारों का व्यक्तित्व परीक्षण 30 जुलाई तक

Desk by Desk
21/07/2020
in राष्ट्रीय, शिक्षा
0
यूपीएससी

यूपीएससी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| सिविल सेवा के उम्मीदवारों का दिल्ली में व्यक्तित्व परीक्षण (पीटी) 30 जुलाई तक होगा। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने उम्मीदवारों को पीटी में आने-जाने के लिए विमान के किराए का भुगतान करने का फैसला किया है। कोविड-19 के कारण ट्रेन सेवा पूरी तरह शुरू नहीं हो पाने के कारण यह फैसला किया गया है। पीटी 20 जुलाई से शुरू है।

इस संबंध में सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि आयोग छात्रों को ठहरने और परिवहन संबंधी जरूरतों के संबंध में भी मदद करेगा। यूपीएससी द्वारा जारी बयान में कहा गया, ‘ट्रेन सेवा पूरी तरह संचालित नहीं होने के मद्देनजर आयोग ने एक बार के उपाय के तहत व्यक्तित्व परीक्षण के लिए आने वाले छात्रों को आने-जाने के न्यूनतम विमान किराए के भुगतान का फैसला किया है।’ राज्य सरकारों से पीटी के लिए ई-समन पत्र वाले उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने को लेकर प्रतिबंधित क्षेत्र से आने-जाने के लिए अनुमति देने को कहा गया है।

बिना टीसी या प्रमाणपत्र के स्कूलों में दिया जाएगा दाखिला

लॉकडाउन लगने के वक्त यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2019 (सीएसई-2019) के 2304 उम्मीदवारों का व्यक्तित्व परीक्षण या साक्षात्कार चल रहा था। इसके बाद बाकी 623 उम्मीदवारों का साक्षात्कार आगे के लिए टालने का फैसला किया गया। बयान में कहा गया, ‘क्रमिक तरीके से लॉकडाउन खोले जाने पर आयोग ने शेष उम्मीदवारों के लिए 20 से 30 जुलाई के बीच पीटी आयोजित करने का फैसला किया और सभी उम्मीदवारों को समय से इस बारे में अवगत करा दिया गया।’

JAC कॉलेजों में इंटर में नहीं मिलेगा सीधा नामांकन

आयोग पहुंचने पर सभी उम्मीदवारों को मास्क, फेस शील्ड, सैनेटाइजर की एक बोतल और ग्लव्स के एक किट दिए जाएंगे। यूपीएससी ने कहा कि उम्मीदवारों की सुरक्षा और स्वास्थ्य चिंताओं को देखते हुए उचित व्यवस्था की गई है। पीटी आयोजन से जुड़े आयोग के कर्मचारियों के लिए भी उचित सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। उम्मीदवारों को बता दिया गया है कि साक्षात्कार में हिस्सा लेने के लिए उन्हें प्रोटोकॉल या दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।

Tags: upscUPSC Civil Services Exam 2019 InterviewUPSC Civil Services Personality TestUPSC IAS Personality TestUPSC Personality Test DateUPSC Personality Test Scheduleयूपीएससीयूपीएससी आईएएस व्यक्तित्व परीक्षणयूपीएससी व्यक्तित्व परीक्षण तिथियूपीएससी सिविल सेवा व्यक्तित्व परीक्षण
Previous Post

बिना टीसी या प्रमाणपत्र के स्कूलों में दिया जाएगा दाखिला

Next Post

पॉलीटेक्निक में छात्रों को पहली बार मिलेगा ग्रेड सुधारने का मौका

Desk

Desk

Related Posts

उत्तराखंड

उत्तराखंड के 500 नर्सेज और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विकास कार्यों के लिए ₹496 करोड़ की स्वीकृति

23/10/2026
पंजाब

आपत्तिजनक शब्दावली पर घिरे सुखपाल खैहरा, पंजाब विधानसभा से हुए निलंबित

23/10/2026
पंजाब

किसानों को बड़ी राहत, पंजाब के 80% खेतों तक पहुंचा नहरी पानी: भगवंत मान

23/10/2026
Next Post

पॉलीटेक्निक में छात्रों को पहली बार मिलेगा ग्रेड सुधारने का मौका

यह भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल चुनाव

400 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जानें पूरा मामला

01/01/2021
shiv

वास्तु के अनुसार लगाए घर में शिव की तस्‍वीर, गलती बन सकती हैं परेशानियों का कारण

24/01/2022
chanakya niti

किसी को भी न बताएं ये बातें, वरना रुक जाएगी तरक्की

21/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version