• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Aadhaar में एड्रेस अपडेट करना हुआ बेहद आसान, बस करना होगा ये काम

Writer D by Writer D
03/01/2023
in Business, Main Slider
0
UIDAI

UIDAI makes changes to Aadhaar update process

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

UIDAI ने आधार में एड्रेस अपडेट (Address Updates in Aadhaar) करने को लेकर नया नियम जारी किया है. अब तक आधार में पता को बदलने के लिए व्यक्तिगत एड्रेस प्रूफ (Address Proof) की जरूरत पड़ती थी. लेकिन अब इसके बिना ही आप अपने आधार में पता बदल पाएंगे. आप अपने परिवार के मुखिया के एड्रेस प्रूफ की मदद से आधार में अपना पता बदल पाएंगे. UIDAI ने इस बात की जानकारी दी है. लेकिन आधार में एड्रेस अपडेट कराने से पहले परिवार के मुखिया की सहमति जरूर होगी. सहमति के बाद आप ऑनलाइन अपने आधार में एड्रेस को अपडेट कर सकते हैं.

ऐसे लोगों के लिए फायदेमंद

आधार में परिवार के मुखिया के एड्रेस की मदद से ऑनलाइन पता अपडेट करने की सुविधा से उनके बच्चे, पति या पत्नी, माता-पिता के लिए बहुत मददगार साबित होगा. जिन आधार कार्ड होल्डर के पास पता अपडेट कराने के लिए स्वयं के नाम पर सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट उनके लिए नई सर्विस काफी मदद करेगी. UIDAI के अनुसार, परिवार का मुखिया आधार में एड्रेस अपडेट करने के अनुरोध को 30 दिनों के भीतर स्वीकार या अस्वीकार कर सकता है.

इन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत

आधार में परिवार का मुखिया के एड्रेस प्रूफ की मदद से पता बदलवाने के लिए राशन कार्ड, मार्कशीट, विवाह प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आदि जैसे दस्तावेज प्रस्तुत किए जा सकते हैं. लेकिन इसमें परिवार के मुखिया के साथ संबंध स्थापित होना चाहिए. अगर रिश्ते को स्थापित करने वाला भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं है, तो परिवार के मुखिया सेल्फ डिक्लरेशन सबमिट कर सकता है.

अलग-अलग शहरों में नौकरी करने वालों के लिए इस सुविधा से आधार में एड्रेस अपडेट करवाना आसान हो जाएगा. 18 वर्ष से अधिक उम्र का कोई भी व्यक्ति इस काम के लिए परिवार का मुखिया बन सकता है और इस प्रोसेस में अपने रिश्तेदारों के लिए अपना पता शेयर कर सकता है.

ऐसे कर सकते हैं अपडेट

ऑनलाइन इस सुविधा के इस्तेमाल के लिए  ‘My Aadhaar’ पोर्टल (https://myaadhaar.uidai.gov.in) में जाकर कोई भी निवासी ऑनलाइन एड्रेस अपडेट करने के विकल्प को चुन सकता है. इसके बाद निवासी को परिवार के मुखिया के आधार नंबर को दर्ज करना होगा. आधार नंबर के अलावा परिवार के मुखिया की अन्य कोई भी जानकारी नहीं दिखेगी.

कितना लगेगा चार्ज?

परिवार के मुखिया के वेरिफिकेशन के बाद निवासी को संबंध दस्तावेज का प्रमाण अपलोड करना आवश्यक होगा. इसके लिए 50 रुपये का शुल्क लगेगा. पेमेंट के बाद आपको रिक्वेस्ट नंबर मिल जाएगा. इससे जुड़ा SMS भी आपके नंबर पर प्राप्त होगा. अगर परिवार का मुखिया अनुरोध को अस्वीकार कर देता है, तो पैसे वापस कर दिए जाएंगे.

Tags: Aadhaar CardAadhaar Card addressAadhaar card address changeaadhaar card changesAadhaar card downloadAadhaar Card News
Previous Post

2000 साल में पहली बार आम जनता के लिए खुलेगी ये पवित्र जगह

Next Post

समूचे उत्तर प्रदेश ने ओढ़ी कोहरे की चादर

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

11/08/2026
PM Modi
Main Slider

15 अगस्त पर हर घर फहरे तिरंगा… Instagram पर पीएम मोदी ने की अपील

11/08/2026
Mayur Dixit performed *Jalabhishek* at Daksheshwar Mahadev.
Main Slider

कांवड़ मेले की सकुशल सफलता डीएम-एसएसपी ने किया गंगा पूजन, दक्षेश्वर महादेव में किया जलाभिषेक

11/08/2026
Bashar al-Assad
Main Slider

पूर्व राष्ट्रपति असद को मौत की सजा, भाइयों को भी मिला मृत्युदंड

11/08/2026
Brajesh Pathak
Main Slider

राहुल गांधी को झारखंड के छात्रों की चीख सुनाई नहीं पड़ रही: बृजेश पाठक

11/08/2026
Next Post
Fog

समूचे उत्तर प्रदेश ने ओढ़ी कोहरे की चादर

यह भी पढ़ें

Sex racket

आलमबाग में देह व्यापार का भंडाफोड़, सात युवतियों समेत नौ गिरफ्तार

28/09/2021
Aditya-L1

चांद के बाद अब सूरज की बारी, आज आदित्य-एल1 को लॉन्च करेगा ISRO

02/09/2023
Gyanvapi case

जिला जज का आदेश, ज्ञानवापी मामले में सार्वजनिक की जाएगी सर्वे रिपोर्ट की हार्ड कॉपी

25/01/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version