• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Air India की फ्लाइट में शख्स ने महिला पर किया पेशाब, यात्रा पर लग सकता है आजीवन बैन

Writer D by Writer D
04/01/2023
in नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Air India

Air India

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। न्यूयॉर्क से दिल्ली जा रही एयर इंडिया (Air India) की फ्लाइट में चौंकाने वाली घटना सामने आई है। विमान में नशे में धुत एक व्यक्ति ने ऐसी शर्मनाक हरकत की कि हर कोई देखता रह गया। उसने बिजनेस क्लास में बैठी एक 70 साल की महिला पर पेशाब कर दिया। आरोप है कि महिला की शिकायत के बाद भी केबिन क्रू मेंबर्स की ओर से व्यक्ति पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद महिला ने टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन को पत्र लिखा है, तब जाकर मामले की जांच शुरू हुई है।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना 26 नवंबर, 2022 की है। महिला ने अपने पत्र में लिखा कि विमान में क्रू मेंबर्स कठिन परिस्थिति से निपटने के लिए सजग नहीं थे। उन्होंने कहा, एयरलाइंस की तरफ से उनकी सुरक्षा और सुविधा को सुनिश्चित करने को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

क्या है पूरा मामला

महिला ने अपने पत्र में बताया कि वह एयर इंडिया (Air India) की फ्लाइट AI-102 से न्यूयॉर्क के जॉन एफ कैनेडी एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए यात्रा कर रही थीं। लंच के बाद विमान की लाइट बंद कर दी गई। इसी दौरान नशे में धुत व्यक्ति उनकी सीट के पास आया और मुझपर पेशाब कर दी। इसके बाद भी वह व्यक्ति मेरे पास ही खड़ा रहा। सहयात्री के कहने के बाद वह वहां से हटा।

आजम खान को झटका, SC ने यूपी से बाहर केस ट्रांसफर करने की मांग खारिज

महिला ने बताया, घटना के बाद उसके कपड़े, बैग, जूते पेशाब से पूरी तरह भीग चुके थे। उन्होंने इस बारे में क्रू मेंबर्स को जानकारी दी, जिसके बाद एयर होस्टेस आईं और डिसइनफ्कटेंट छिड़क कर चली गईं। थोड़ी देर बाद उन्होंने एक जोड़ी पायजामा और डिस्पोजेबल चप्पल दिया गया। महिला ने बताया, पेशाब करने वाले व्यक्ति पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने के बाद वह व्यक्ति वहां से चला गया।

Air India ने दर्ज कराई एफआईआर

टाटा ग्रुप के चेयरमैन को पत्र लिखे जाने के बाद एयर इंडिया एक्शन के मूड में आ गया है। एक अधिकारी ने बताया कि 26 नवंबर को हुई घटना के संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। इसके अलावा एयर इंडिया की ओर से घटना की जांच के लिए आंतरिक समिति का भी गठन किया गया है और पुरुष यात्री को ‘नो-फ्लाई लिस्ट’ में डालने की सिफारिश की गई है।

Tags: Air Indiadelhi newsNational news
Previous Post

आजम खान को झटका, SC ने यूपी से बाहर केस ट्रांसफर करने की मांग खारिज

Next Post

बिकरू कांड: खुशी दुबे को मिली सशर्त जमानत, SC ने कहा- अब जेल में रखने की जरूरत नहीं

Writer D

Writer D

Related Posts

Tehri
फैशन/शैली

जन्नत से कम नहीं हैं टिहरी, जानें यहां के प्रसिद्द दर्शनीय स्थल

27/06/2026
Rainbow trout fish
राष्ट्रीय

इंटरनेशनल मार्केट में पहुंची उत्तराखंड की मछली, राज्य बनने के बाद पहली बार 5 मीट्रिक टन ट्राउट का निर्यात

26/06/2026
Drone Didi
Main Slider

साय सरकार की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

26/06/2026
CM Vishnudev released the new logo of .CGHIDB
राजनीति

राज्य सरकार ने अपने सभी संकल्पों और वायदों को तेजी से किया पूरा: CM विष्णुदेव

26/06/2026
Shivraj Singh Chouhan
राजनीति

‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारंभ, केंद्रीय कृषि मंत्री एवं मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत

26/06/2026
Next Post
Khushi Dubey

बिकरू कांड: खुशी दुबे को मिली सशर्त जमानत, SC ने कहा- अब जेल में रखने की जरूरत नहीं

यह भी पढ़ें

Faraaz Khan

ICU में मौत से लड़ रहे रानी मुखर्जी के को-स्टार फराज खान

14/10/2020
mobile tower

मोबाइल टावर लगवाने की सोच रहे है तो हो जाएँ सावधान

13/09/2020

मामूली विवाद के चलते पिता की गला रेतकर हत्या, हत्यारोपी बेटा गिरफ्तार

07/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version