• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रेमिका की हत्या करने वाले बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Writer D by Writer D
06/01/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, रायबरेली
0
Arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रायबरेली। प्रेमिका के हत्यारों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है। बुधवार की देर रात हुई मुठभेड़ में दो हत्यारों के के पैर में गोली लगी है, जिन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। उल्लेखनीय है कि बीती एक जनवरी को बछरावां थाना क्षेत्र के एक गांव के पास कुएं से महिला का शव बरामद किया गया था। बाद में महिला की शिनाख्त सलमा के रूप में हुई थी।

शिनाख्त होने के बाद पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने इस हत्याकांड के खुलासे के लिए एसओजी को भी लगा दिया था। बुधवार की रात बछरावां से महाराजगंज जाने वाली रोड पर रामपुर गांव के पास चेकिंग के दौरान एक अल्टो कार एसओजी को आती हुई नजर आई। जैसे ही पुलिस ने कार को रुकने का इशारा किया, वैसे ही कार से उतरकर दो लोग मोहर्रम अली व सिराज अली भागने लगे। पुलिस ने जब पीछा किया तो दोनों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायर कर दिया।

इस पर पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी फायर किया। फायरिंग में दोनों को पैर में गोली लगी और वहीं पर गिर पड़े। पूछताछ में दोनों ने बताया कि सिराज अली के मृतक महिला से आठ साल पुराने संबंध थे और महिला सिराज अली पर शादी का दबाव बना रही थी। इसी से सिराज अली अपने साथी मोहर्रम अली व अनिल यादव के साथ मिलकर महिला को कार से बैठाकर घुमाने के बहाने ले गए और कार के अंदर ही रस्सी से उसका गला घोंट दिया।

गला घुटने से भी हत्यारों का मन नहीं भरा तो उन्होंने चाकू से उस महिला का गला काटकर शव को कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने उनके पास से महिला के एक झुमका, अंगूठी, दो कान के झाला, बिछिया व सिराज अली के पास से 315 बोर का तमंचा और मोहर्रम अली के पास से 12 बोर का तमंचा भी बरामद कर लिया है। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Tags: crime newsrai bareilley news
Previous Post

दीनदयाल के द्वार पर तोगड़िया की दस्तक !

Next Post

सपा नेता एवं पूर्व मंत्री भगवत सरन फरार घोषित

Writer D

Writer D

Related Posts

Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में कारोबार को नई उड़ान, सुरक्षा और बिजली व्यवस्था से बढ़ीं संभावनाएं

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, शारदीय नवरात्र में आस्था ने रचा नया अध्याय

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी सामूहिक विवाह योजना: 28,833 जोड़ों का विवाह, 1.16 लाख आवेदन

22/10/2026
अयोध्या

योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव की तैयारी तेज, 30 लाख दीपों से जगमगाएगी रामनगरी

22/10/2026
Next Post
Bhagwat Saran

सपा नेता एवं पूर्व मंत्री भगवत सरन फरार घोषित

यह भी पढ़ें

A middle-aged man was beaten to death over an old rivalry

दबंगों ने घरातियों, बारातियो को जमकर पीटा, आधा दर्जन घायल

09/06/2021
CM Yogi's roar in Shahabuddin's stronghold.

जैसे नाम वैसा काम…, शहाबुद्दीन के गण में सीएम योगी की दहाड़

29/10/2025
अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

अखिलेश ने बीजेपी से पूछा- बिहार के लोगों को ही कोरोना का मुफ़्त टीका, पूरे देश को क्यूं नहीं?

22/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version