• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ब्रज के तीर्थ स्थलों को जीवंत करने में जुटी योगी सरकार

Writer D by Writer D
06/01/2023
in उत्तर प्रदेश, मथुरा
0
Braj

Braj

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार श्रीकृष्ण जन्मभूमि (Shrikrishna Janmbhumi) को एक प्रमुख तीर्थ पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में गुमनामी के अंधेरों में कहीं खो से चुके ब्रज (Braj) के धार्मिक तीर्थ स्थलों को यूपी सरकार फिर से जीवंत करने में लग गयी है। इसके लिए तीर्थ स्थलों के जीर्णाेद्धार को सबसे अधिक प्राथमिकता दी जा रही है।

पग-पग पर तीर्थस्थल

काशी और अयोध्या की तरह ही मथुरा में भी पग-पग पर तीर्थ स्थल पाए जाते हैं। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद जिनका जीर्णाेद्धार कर रहा है, उनमें से ही एक ताज बीबी और रसखान का समाधि स्थल है। यह दोनों ही भगवान श्री कृष्ण के ऐसे अनन्य भक्तों में से एक हैं, जो मुस्लिम समुदाय से होते हुए भी भगवान श्रीकृष्ण को मानते हैं। भगवान श्री कृष्ण के इन दोनों मुस्लिम भक्तों के समाधि स्थल काफी पुराने और खंडहर में तब्दील हो रहे थे। इसका जीर्णाेद्धार उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने कराया है।

जीर्णाेद्धार में 10 करोड़ की लागत

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी पंकज वर्मा ने बताया कि इस स्थान का लगभग 10 करोड़ की लागत से जीर्णाेद्धार कराया गया है। परिसर में एक ओपन थिएटर, फिल्म केंद्र और एक फूड कोर्ट बनाया गया है। यहां बने इस ओपन थिएटर में करीब 500 लोग एक साथ बैठ सकते हैं। इस ओपन थिएटर में रसखान और ताज बीबी के जीवन और कार्यों पर शो आयोजित किए जाते हैं।

पर्यटकों की संख्या में हो रहा इजाफा

पंकज वर्मा ने बताया कि ताज बीबी और रसखान समाधि का जीर्णाेद्धार होने के बाद यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। इस परिसर में प्रतिदिन लगभग 2000-3000 पर्यटक आते हैं। वैसे तो उत्तर प्रदेश तीर्थ विकास परिषद द्वारा मथुरा-वृंदावन क्षेत्र में विकसित होने वाले कई स्थान हैं। लेकिन जब मुख्यमंत्री योगी को मकबरा परिसर का प्रस्ताव भेजा गया तो तुरंत धनराशि जारी कर दी गई।

Tags: brajmathura newsshrikrishna janmbhumiup news
Previous Post

महाकुंभ में लग्जरी से भरपूर होगा श्रद्धालुओं का सफर

Next Post

रिवैम्प योजना के अंतर्गत कार्यों को समय से करें पूरा: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

डिजिटल पीडीएस से पारदर्शी हुआ राशन वितरण, योगी सरकार की पहल को मिली मजबूती

22/08/2026
CM Yogi
Main Slider

पीएम पोषण रसोइयों को सम्मानित करेंगे सीएम योगी, देंगे कैशलेस चिकित्सा कार्ड

22/08/2026
UP Cabinet
Main Slider

मातृत्व अवकाश को लेकर बदले नियम, जानिए यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले

22/08/2026
An IMA delegation met CM Yogi.
उत्तर प्रदेश

आईएमए के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी से की मुलाकात

22/08/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन पर माताओं, बेटियों और बहनों को दिया फ्री बस यात्रा का उपहार

22/08/2026
Next Post
AK Sharma

रिवैम्प योजना के अंतर्गत कार्यों को समय से करें पूरा: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

Aparna Nair

इस एक्ट्रेस ने घर में लगा ली फांसी, पुलिस घटना की जांच में जुटी

01/09/2023
Arvind Kejriwal

‘…आप अपने देश को संभालिये,’ पाकिस्तानी नेता फवाद हुसैन को केजरीवाल का करारा जवाब

25/05/2024
Murder

दिनदहाड़े प्रिंसिपल की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौफनाक वारदात

05/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version