• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

धनीपुर एयरपोर्ट के गेस्ट हाउस में लगी आग

Writer D by Writer D
06/01/2023
in अलीगढ़, उत्तर प्रदेश
0
dhanipur airport

fire in dhanipur airport guest house

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अलीगढ़। जिले के धनीपुर एयरपोर्ट (Dhanipur Airport) स्थित सरकारी गेस्ट हाउस में शुक्रवार तड़के अज्ञात कारणों से आग (Fire) लग गई। जिसमें लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। हादसे की खबर पर अफसर मौके पर पहुंचे और लगी आग को दमकल की मदद से बुझा लिया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

लोक निर्माण विभाग ने घटना की जांच के लिए सहायक अभियंता के नेतृत्व में पांच सदस्यीय कमेटी गठित कर दी, जो तीन दिन में अपनी संपूर्ण रिपोर्ट देगी। समिति आग से हुए नुकसान के अलावा हुए नुकसान एवं गेस्ट हाउस की मरम्मतीकरण में खर्च होने वाली धनराशि की भी विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

धनीपुर एयरपोर्ट पर आने वाले वीवीआईपी के ठहरने के लिए लोक निर्माण विभाग का एक सरकारी गेस्ट हाउस बना हुआ है। लोक निर्माण विभाग के पास ही इसके संचालन का पूरा जिम्मा है। गेस्ट हाउस में किसी तरह अचानक आग लग गई। चौकीदार को इसकी भनक लगी, तो उसने एयरपोर्ट पर बनी पुलिस चौकी पर मौजूद पुलिस कर्मियों एवं दमकल को सूचना देने के साथ ही विभागीय अफसरों को जानकारी दी। दमकल ने पहुंचकर लगी आग को बुझा लिया।

आग लगने की सूचना पर लोक निर्माण विभाग के अफसरों के अलावा सिटी मजिस्ट्रेट चंद्रशेखर भी आ पहुंचे। उन्होंने आग की घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि आग से गेस्ट हाउस में रखा एक एसी, फ्रिज, सोफा, कुर्सी, दो पंखे समेत लाखों रुपये कीमत का फर्नीचर जलकर राख हो गया । आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

फिर भी गेस्ट हाउस में लगी आग का सही कारण जानने के लिए  लोक निर्माण विभाग की ओर से आग की घटना की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति गठित कर दी गई है। समिति में एक सहायक अभियंता एवं चार अवर अभियंता शामिल हैं। टीम को अगले तीन दिन में जांच पूरी कर अपनी संपूर्ण रिपोर्ट देगी। टीम आग लगने के कारणों की जानकारी करने के साथ ही हुए नुकसान एवं मरम्मत आदि पर आने वाले खर्चों के बारे में भी अपनी रिपोर्ट 10 जनवरी तक पेश करेगी । उन्होंने बताया कि आग से हुए नुकसान का आंकलन लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जा रहा है ।

Tags: aligarh newsdhanipur airportup news
Previous Post

जोशीमठ में पहला हादसा, भूस्खलन की जद में आने से मंदिर धराशायी

Next Post

इस सरकारी स्कीम में करें निवेश, मात्र इतने महीने में पैसे होंगे डबल

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘नौकरियों का रेट तय करने वाले आज नकल पर ज्ञान दे रहे हैं’, अखिलेश के आरोपों पर योगी सरकार के मंत्रियों का तीखा पलटवार

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Next Post
Investment

इस सरकारी स्कीम में करें निवेश, मात्र इतने महीने में पैसे होंगे डबल

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

Sri Krishna Janmabhoomi-Shahi Eidgah

श्रीकृष्ण जन्मभूमि से शाही मस्जिद हटाने संबंधी वाद स्वीकार, 22 जनवरी को होगी सुनवाई

24/12/2020
impotence

नीम के अधिक सेवन से पुरुष हो सकते हैं इस नपुंसकता का शिकार

17/10/2022
wheat

उत्तर प्रदेश में अब तक 46.96 मीट्रिक टन हुई गेहूं की खरीद

08/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version