• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दोहरे हत्याकांड मामले में फैक्ट्री मालिक समेत छह गिरफ्तार

Writer D by Writer D
07/01/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, गाजियाबाद
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजियाबाद। जिले में चार जनवरी को हुए दोहरे हत्याकांड का खुलासा शुक्रवार को स्वाट टीम और टीला मोड़ पुलिस की सयुंक्त टीम ने कर दिया है। इस मामले में छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार (Arrested) किया है, जिनमें फैक्ट्री मालिक भी शामिल है। हत्या का कारण दोनों पक्षों के बीच विवाद होना है ।

पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन दीक्षा शर्मा ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 04 जनवरी को अकेला मोर थाना क्षेत्र के रिश्ता और सिटी गांव के जंगल में कोतवाल पुर गांव निवासी गौरव कसाना एवं दुर्गेश कसाना का शव बरामद हुआ था। गौरव कसाना को दो गोलियां मारी गई थी, जबकि दुर्गेश का गला काटा गया था। पुलिस अधिकारियों ने इस दोहरा हत्याकांड के खुलासे के लिए पांच टीमों का गठन किया था। जांच कर रही पुलिस अपराधियों तक पहुंच गई और बन्थला नहर व एक अन्य स्थान से छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के नाम संजीव,जनक सिंह, पिंटू, वीरेंद्र, सुखबीर और अनुज है। इन आरोपितों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि जनक सिंह और संजीव के खेत में पिंटू केमिकल फैक्ट्री चलाता था। घटना वाली रात को गौरव और दुर्गेश मोटरसाइकिल पर इस फैक्ट्री को बंद कराने के लिए पहुंचे थे। तभी पिंटू ने खेत के मालिक जनक सिंह और संजीव को बुला लिया। जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हुआ।

एक पक्ष ने गौरव की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि दुर्गेश का गला काट दिया और दोनों के शवों को अलग-अलग जगह फेंक दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से एक डीबीबीएल बंदूक तमंचे और कारतूस तथा मृतकों की मोटरसाइकिल बरामद की है। एसीपी स्वतंत्र सिंह भी इस मौके पर मौजूद थे।

Tags: ghaziabad news
Previous Post

गोमती नदी में मिले शव के मामले में युवक गिरफ्तार

Next Post

जिला जेल में निरूद्ध दुष्कर्म के आरोपी ने लगायी फांसी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल को मिल रही मजबूती, यूपी की दीदियों की सफलता से सीखेगा पूरा देश

23/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

योगी सरकार के दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगरी में जलेंगे 30 लाख दीप

23/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव से पहले चमकेगी रामनगरी, अयोध्या के प्रमुख मार्गों का होगा कायाकल्प

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

श्रद्धा दुबे को नहीं मिली राहत, शिवा शर्मा केस में कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

वैश्विक निवेश को बढ़ावा देने के लिए लखनऊ में जीसीसी समिट, CM योगी करेंगे उद्घाटन

23/10/2026
Next Post
Dead Body

जिला जेल में निरूद्ध दुष्कर्म के आरोपी ने लगायी फांसी

यह भी पढ़ें

kundru pickle

कुंदरु का अचार सेहत के लिए होता है फायदेमंद, नोट करें रेसिपी

16/01/2025
CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री साय प्रतिभावान खिलाड़ियों को कल करेंगे पुरस्कृत

13/03/2024
UP Assembly By-election

भाजपा को लखनऊ के विकास में दिलचस्पी नहीं : अखिलेश

29/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version