• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुकदमा दर्ज कराने वाला ही निकला अपराधी, चार गिरफ्तार

Writer D by Writer D
07/01/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रयागराज
0
Arrested
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। अपना फ्लैट खरीदने वाले व्यक्ति को फंसाने के उद्देश्य से एक साजिश के तहत अन्य लोगों से स्वयं फोन कराकर रंगदारी व जान से मारने की धमकी दिलाकर फ्लैट खरीदने वाले व्यक्ति के ही खिलाफ अभियोग पंजीकृत करा दिया जिसमें जांच-पड़ताल करने पर खुलासा हुआ और मुकदमे के वादी सहित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया गया।

केन्द्रीय कारागार नैनी में तैनात वादी डॉ विवेक सिंघल पुत्र दीन दयाल सिंघल निवासी चकरघुनाथपुर थाना नैनी में मोबाइल 6389599636 द्वारा 25 लाख की रंगदारी मांगने, गाली गलौज करने एवं जान माल की धमकी दिये जाने के सम्बंध में थाना नैनी में मामला बीते 31 दिसम्बर को पंजीकृत कराया गया था।

मीडिया सेल पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज से मिली जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक नैनी बृजेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सम्बंधित अभियुक्त अंजनी दूबे पुत्र रामकृष्ण दूबे निवासी ग्राम सिंगारो पोस्ट औंता थाना मेजा हाल पता किराये का मकान अभिषेक पाण्डेय 12 खम्भा कीडगंज, कार्तिकेय त्रिपाठी पुत्र राजेश कुमार त्रिपाठी निवासी जार्जटाउन, अजय कुमार गौर पुत्र सुरेश चंद्र गौर निवासी सर सुन्दर छात्रावास सर्वेन्ट कालोनी कटरा स्थायी पता ग्राम जलालपुर थाना बहरिया को गिरफ्तार किया गया। इसी क्रम में वादी डॉ विवेक सिंघल को गिरफ्तार किया गया। तत्पश्चात् विधिक कार्यवाही की गयी।

पुलिस विवेचना में यह बात सामने आयी है कि वादी मुकदमा डॉ विवेक सिंघल का रूद्रा अपार्टमेंट में एक फ्लैट था, जिसे इन्होंने एक माह पूर्व रामचन्द्र केसरवानी को विक्रय किया था। फ्लैट के बकाया मेंटीनेन्स खर्च को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था। जिसके चलते डॉ विवेक सिंघल ने षडयंत्र के तहत रामचन्द्र केसरवानी को फर्जी मुकदमें में फसाने की नीयत से नैनी जेल में निरूद्ध बंदी राजेश तिवारी के पुत्र कार्तिकेय तिवारी को स्वयं अपने मोबाइल नम्बर पर रंगदारी मांगने व धमकी दिये जाने के लिए तैयार किया। कार्तिकेय द्वारा षडयंत्र में अपने साथी अंजनी दूबे, दिव्यांशु शुक्ला व अजय कुमार गौर को शामिल किया। इन लोगों ने मिथ्या साक्ष्य तैयार किये जाने व फर्जी तरीके से सिम प्राप्त किया था।

अभियुक्त कार्तिकेय त्रिपाठी ने बताया कि मेरे पिता राजेश तिवारी नैनी जेल में निरूद्ध हैं और बीमार हैं। जिनका इलाज डॉ विवेक सिंघल द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने ही रामचन्द्र केसरवानी को फर्जी मुकदमें में फंसाने के लिए मुझे बाध्य किया था। जिस पर मैने अपने साथियों को इस कार्य के लिए तैयार किया।

Tags: Prayagraj News
Previous Post

जिला जेल में निरूद्ध दुष्कर्म के आरोपी ने लगायी फांसी

Next Post

जमीन विवाद में मां-बेटे की हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

Khushi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के संकल्प से खुशहाल हुई ‘खुशी’ की जिंदगी, इलाज-शिक्षा के बाद अब आय का पक्का इंतजाम

03/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में विकसित होगा एकीकृत ट्रॉमा नेटवर्क, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

03/07/2026
20% tariff rebate on solar hours implemented to promote EV charging
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में ईवी चार्जिंग को बढ़ावा देने के लिए सोलर आवर्स में 20% टैरिफ छूट लागू

03/07/2026
Mahakumbh-2025 received National e-Governance Award for Innovation
उत्तर प्रदेश

महाकुंभ-2025 को नवाचार हेतु मिला राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार

03/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

2027 तक प्रत्येक युवा हो प्रशिक्षित, रोजगारयुक्त तथा महिलाएं हों आर्थिक रूप से सशक्त : केशव प्रसाद मौर्य

03/07/2026
Next Post
Murder

जमीन विवाद में मां-बेटे की हत्या

यह भी पढ़ें

captain amrinder singh

राजभवन पहुंचे कैप्टन अमरिंदर सिंह, मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा

18/09/2021
Sports

राजकीय डिग्री कालेजों में बढ़ेंगी खेलकूद की सुविधाएं

18/05/2022
wind chime

घर के इस हिस्से में लगाएं विंड चाइम, परेशानी हो जाएग आउट

18/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version