• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

संपत्ति विवाद में बड़े भाई की निर्मम हत्या

Writer D by Writer D
09/01/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, गोंडा
0
murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोण्डा। संपत्ति विवाद और पैसे के लेनदेन को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई की भाला मारकर हत्या (Murder) कर दी। घटना के बाद से पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

कौड़िया थाना क्षेत्र के गांव झाला के मजरा पूर्वीहन पुरवा से जुड़ा है, यहां के निवासी शिव कुमार यादव ने अपने हिस्से की जमीन बैनामा कराने के लिए अपने छोटे भाई जयराम यादव को चार वर्ष पूर्व एक लाख रुपये दिए थे। आरोप है कि पैसा मांगने पर छोटा भाई जय राम यादव नाराज हो गया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा। इसी बीच जयराम यादव उसकी पत्नी और बेटे ने शिव कुमार यादव (40) को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे शिव कुमार की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।

मृतक की पत्नी पुष्पा देवी ने बताया कि मेरे देवर जयराम यादव और अजय तथा उनकी पत्नी संगीता लाठी-डंडा और भाला से लैस होकर मेरे सास के घर जहां हम लोग रुके थे, चढ़ आए। गाली-गलौज करते हुए मुझे तथा मेरे पति को मारने-पीटने लगे। शोरगुल सुनकर मेरे जेठ अर्जुन यादव बचाने दौड़े तो इन लोगों ने उन्हें भी मारा-पीटा। मृतक की पत्नी का आरोप है कि उन्होंने मेरे पैर में भाला मार दिया। मेरे पति ने जान बचाकर गन्ने के खेत में भाग कर छुपने का प्रयास किया। लेकिन यह लोग दौड़ कर उन्हें पीटते रहे। मरणासन्न अवस्था में उन्हें गन्ने के खेत में पुलिस के पहुंचने से पहले छोड़कर भाग गए। पुष्पा देवी का कहना है कि बेहोशी की हालत में जेठ के साथ अपने पति को लेकर जिला अस्पताल गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

तीन भाइयों के बीच में 40 बीघा जमीन का विवाद

मूलरूप से देवरिया जनपद के थाना गौरी बाजार के गांव काला वन निवासी स्वर्गीय लालू यादव ने गोंडा जनपद के कौड़िया थाना के ग्राम पंचायत झाला के मजरा पूर्वीहन पुरवा में काफी समय पहले 40 बीघा जमीन खरीदी थी। अपने छोटे बेटे जयराम यादव तथा पत्नी के साथ यहां पर मकान बनाकर रहने लगे। पिता की मौत के बाद जयराम ने सारी संपत्ति अपने नाम बैनामा करा ली। यहीं से विवाद की शुरुआत हुई। दो दिन पूर्व देवरिया से शिव कुमार यादव उनकी पत्नी पुष्पा और बड़े भाई अर्जुन अपना हिस्सा मांगने आए थे।

भाई को हिस्सा मांगने पर गंवानी पड़ी जान

लल्लू यादव के तीन बेटे थे। देवरिया में पैतृक संपत्ति के नाम पर सिर्फ दो बीघा जमीन है। वहां पर शिवकुमार तथा उनके बड़े भाई अर्जुन रहते हैं। इन लोगों का कहना था कि गांव के पैतृक संपत्ति में अपना हिस्सा ले लो, और यहां पर मेरा हिस्सा मुझे दे दो। इसी बात को लेकर तीनों भाइयों में विवाद चल रहा था।

क्षेत्राधिकारी बोले

क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज विनोद कुमार सिंह ने बताया कि संपत्ति विवाद को लेकर तीन भाइयों के बीच झगड़ा चल रहा था। इसी को लेकर बीती रात्रि मारपीट हुई थी। मृतक शिवकुमार को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Tags: gonda news
Previous Post

दो बच्चों की मां प्रेमी संग फरार

Next Post

पूर्व विधायक के पौत्र की लाठी डंडे से पीटकर हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीतापुर में सीएम योगी का ऑपरेशन एक्शन, चौकी इंचार्ज निलंबित, एसएचओ खिलाफ जांच शुरू

15/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

1857 के स्वतंत्रता संग्राम में मऊ के वीरों का योगदान हमारी गौरवशाली विरासत : ए.के. शर्मा

15/08/2026
‘Bharat Mata Ki Jai’ echoed in council schools and KGBVs.
उत्तर प्रदेश

1.32 लाख से अधिक परिषदीय विद्यालयों और केजीबीवी में गूंजा- ‘भारत माता की जय’

15/08/2026
CM Yogi interacted with artists from eight states.
Main Slider

विविधता में एकता ही भारत की ताकत, कलाकार परंपरा और लोक संस्कृति के वाहक : मुख्यमंत्री योगी

15/08/2026
80th Independence Day celebrated in Lucknow
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में भव्यता और गरिमा के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की दिखी झलक

15/08/2026
Next Post
A middle-aged man was beaten to death over an old rivalry

पूर्व विधायक के पौत्र की लाठी डंडे से पीटकर हत्या

यह भी पढ़ें

CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री साय ने आईईडी ब्लास्ट में नाै जवानाें के बलिदान पर जताया शाेक

06/01/2025
तीन इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार

एसटीएफ के हत्थे चढ़े 50-50 हजार के तीन इनामी हत्यारोपी, दिल्ली से गिरफ्तार

28/08/2020
cm yogi

CM योगी आज रिन्यूएबल एनर्जी इन्वेस्टर्स मीट एण्ड एक्सपो इन्वेस्ट-2020 को करेंगे संबोधित

27/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version