• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘नाराज पत्नी कॉल काट  रही है…’, यूपी पुलिस सिपाही का छुट्टी के लिए एप्लीकेशन वायरल

Writer D by Writer D
09/01/2023
in उत्तर प्रदेश, महाराजगंज
0
UP Police

UP Police

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाराजगंज। नेपाल बॉर्डर से लगते उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक पुलिस सिपाही (Police Constable) की छुट्टी का आवेदन पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक को भेजे गए पत्र (Leave Application ) में सिपाही ने लिखा कि एक महीने पहले ही शादी हुई है और ड्यूटी से छुट्टी न मिलने के कारण पत्नी नाराज है। कॉल करने पर मोबाइल फोन मां को पकड़ा देती है।

महराजगंज जिले में नौतनवा थाने की पीआरबी पर तैनात सिपाही (Police Constable) का यह आवेदन पत्र खूब वायरल हो रहा है। सिपाही ने अवकाश के लिए दिए गए आवेदन पत्र में लिखा है कि पिछले माह ही उसकी शादी हुई है। विदाई के बाद वह पत्नी को घर छोड़ ड्यूटी पर चला गया। अब उसे छुट्टी नहीं मिल रही। इससे पत्नी नाराज हो गई है। बार-बार कॉल करने पर भी बात नहीं कर रही है। कॉल रिसीव कर बिना बात किए मोबाइल अपनी सास यानी सिपाही की मां को दे देती है।

सिपाही ने यह भी लिखा, ‘मैंने पत्नी को वादा किया है कि  भतीजे के जन्मदिन पर घर जरूर आऊंगा। कृपया 10 जनवरी से मुझे 7 दिन की कैजुअल लीव यानी सीएल देने की कृपा करें। आपका आभारी रहूंगा।’ मतलब पत्नी की नाराजगी से उठ रहे दर्द को सिपाही ने शब्दों के माध्यम से प्रार्थना पत्र पर बयां किया है।

सिपाही का प्रार्थना पत्र पढ़ने के बाद के एडिशनल एसपी ने 5 दिन का आकस्मिक अवकाश स्वीकृत कर दिया। जिसके बाद सिपाही पत्नी को किया वादा पूरी करने के लिए घर निकल गया।

विनय पाठक की बढ़ी मुश्किलें, CBI जांच को मिली मंजूरी

नौतनवा थाना क्षेत्र की पीआरबी पर तैनात सिपाही 2016 बैच का है। वह मऊ जिले का रहने वाला है। मौजूदा वक्त में वह भारत-नेपाल सरहद के पीआरबी में तैनात है।

पत्नी की नाराजगी का हवाला देकर सिपाही ने अपने भतीजे के जन्मदिन पर 7 दिन का अवकाश मांगा था, लेकिन अपर पुलिस अधीक्षक ने पांच दिन का आकस्मिक अवकाश स्वीकृत किया। 10 जनवरी से उसकी छुट्टी शुरू होगी।

एडिशनल एसपी आतिश कुमार सिंह ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को उनकी जरूरत के मुताबिक अवकाश स्वीकृत किया जाता है। इस बात का भी विशेष ध्यान दिया जाता है कि अवकाश के चलते शांति व्यवस्था में कोई व्यवधान न हो पाए। नौतनवा थाना के कॉन्स्टेबल का भी उसके प्रार्थना पत्र के आधार पर 5 दिन का Casual Leave (आकस्मिक अवकाश) स्वीकृत किया गया है।

Tags: leave applicationMaharajganj newspolice constableup newsup police
Previous Post

विनय पाठक की बढ़ी मुश्किलें, CBI जांच को मिली मंजूरी

Next Post

देश में 24 घंटे में आए कोरोना के 170 नए केस

Writer D

Writer D

Related Posts

Preparations to stop sewage flow into the Gomti
उत्तर प्रदेश

नमामि गंगे योजना से बदलेगी गोमती की तस्वीर, नालों की टैपिंग से एसटीपी तक पहुंचाया जाएगा सीवेज

13/08/2026
Vande Mataram Vatika
उत्तर प्रदेश

पर्यावरण संरक्षण के साथ ही राष्ट्रभक्ति का भी संदेश देगी ‘वंदे मातरम वाटिका’

13/08/2026
AK Sharma organized a grand Tiranga Yatra in Loni.
उत्तर प्रदेश

चटाई पर बैठकर पढ़े होते तो छात्रों के दर्द को समझते राहुल गांधी और विपक्ष: ए के शर्मा

13/08/2026
Halwasiya Market
Main Slider

शत्रु संपत्तियों पर सरकार का शिकंजा, कब्जे हटेंगे, होगी नीलामी

13/08/2026
Mayawati expelled former minister Antu Mishra from the BSP.
Main Slider

मायावती का बड़ा एक्शन, अंटू मिश्रा बसपा से आउट

13/08/2026
Next Post
Corona

देश में 24 घंटे में आए कोरोना के 170 नए केस

यह भी पढ़ें

vikas dubey-girdhari

विकास सिंह और गिरधारी के एनकाउण्टर कहानी एक, पुलिस द्वारा गढ़ी गई कहानी पर उठे सवाल

16/02/2021
3 planets will transit

04 मई राशिफल: आज इन को मिलेगा भाग्य का साथ

04/05/2022
bada mangal

बिजनेस में सफलता के लिए करें ये उपाय, बजरंगबली दूर करेंगे संकट

17/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version