• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दुनिया के लिए कौतुहल है यूपी की उपलब्धियां: सीएम योगी

Writer D by Writer D
16/01/2023
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
CM Yogi

CM Yogi attended the seminar of journalist committee

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि दुनिया में किसी देश की ताकत उसकी अर्थव्यवस्था से होती है। आज भारत पूरी दुनिया में तेजी से उभरती अर्थव्यवस्था है। विगत आठ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो प्रयास व निर्णय हुए हैं, उससे नए भारत की ताकत को पूरी दुनिया देख रही है। लिहाजा भारत के प्रति पूरे विश्व की धारणा बदली है। भारत दुनिया का नेतृत्व कर सकता है। अब यह सबको दिखाई दे रहा है।

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) सोमवार को मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति की ओर से आयोजित ‘बदलता परिदृश्य और पत्रकारिता’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बदले परिदृश्य में जो प्रयास हुए हैं, उसका परिणाम सामने है। भारत ब्रिटेन को पछाड़कर दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। अपना देश दुनिया के उन महत्वपूर्ण 20 देशों (जी-20) का नेतृत्व कर रहा है जो दुनिया की 85 प्रतिशत जीडीपी, 75 प्रतिशत व्यापार, 60 प्रतिशत आबादी व 90 प्रतिशत पेटेंट पर आधिपत्य रखते हैं। जी-20 का नेतृत्व देश के लिए एक अवसर है। उत्तर प्रदेश में भी इससे जुड़े 11 आयोजन होने हैं। योगी ने कहा कि जो लोग देश को जाति, धर्म, वर्ग, भाषा क्षेत्र आदि के आधार पर बांटना चाहते थे, वे फेल हो गए हैं। आज भारत आगे बढ़ता है तो देश के 140 करोड लोगों की ताकत दिखती है। उन्होंने कहा कि भारत के कोविड प्रबंधन ने पूरी दुनिया के सामने नागरिकों के अनुशासन व नेतृत्व के प्रति निष्ठा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।

देश हित में विकास की दौड़ में यूपी का आगे रहना बहुत जरूरी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि देश के विकास के लिए यह आवश्यक है कि उत्तर प्रदेश विकास की दौड़ में आगे रहे। बीते साढ़े पांच-छह सालों से उत्तर प्रदेश भी बदल रहा है। आज उप्र विकास के बदलते परिदृश्य में अपनी आभा बिखेर रहा है। उप्र अकूत संभावनाओं का प्रदेश है। इस पर प्रकृति व परमात्मा की असीम कृपा है। तीन गुना उत्पादन देने वाली उर्वरा भूमि और सबसे अच्छा जल संसाधन हमारे पास है। योगी ने कहा कि पूर्वी उप्र में इंसेफलाइटिस के चलते 40 वर्षों में 50 हजार बच्चों की मौतें हो गई। बीते पांच सालों में बेहतर प्रबंधन, समन्वय व टीमवर्क से इंसेफलाइटिस पर 95 फीसद तक नियंत्रण पा लिया गया है।

दुनिया के लिए कौतुहल है यूपी की उपलब्धियां

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने कहा कि उप्र की उपलब्धियां पूरी दुनिया के लिए कौतूहल हैं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रदेश को 2.61 करोड़ शौचालय बनाने का लक्ष्य मिला था। ढाई साल में सिर्फ 43 लाख शौचालय बन पाए थे। वर्ष 2017 में सूबे की कमान संभालने के बाद नियोजित प्रयास से तय समय सीमा से पहले ही सम्पूर्ण लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया। तीसरी दुनिया के देशों के सम्मेलन में जब देश के उपराष्ट्रपति ने उप्र में 2.61 करोड़ शौचालय बनने की घोषणा की तो पूरी दुनिया अचंभित थी। उत्तर प्रदेश ने साढ़े पांच सालों में गरीबों के लिए 45 लाख आवास भी बना दिए हैं।

संवेदनशील व्यवहार व कानून का राज दोनों आवश्यक

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि उत्तर प्रदेश के प्रति धारणा बदली है। कभी गुंडा टैक्स, फिरौती और अपहरण उद्योग की पहचान थी। आज निवेश के सबसे शानदार गंतव्य के रूप में है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर अपने मुम्बई दौरे का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग यहां निवेश न करने का संकल्प ले चुके थे, आज वह खुद यहाँ निवेश करने के लिए संकल्प का भाव दिखा रहे हैं। फरवरी में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर 16 देशों में मंत्रियों के रोड शो के दौरान सात लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए।

कोविड काल में जमा फीस का 15% स्कूल माफ करें: इलाहाबाद हाईकोर्ट

इन्हें मिला सम्म्मान

संगोष्ठी के दौरान मुख्यमंत्री ने उद्योग, व्यापार, समाजसेवा, शिक्षा, पत्रकारिता आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए विनय सिंह, कमलेश जैन, अशोक जालान, अतुल सराफ, शम्भू शाह, प्रगति श्रीवास्तव, हरेकृष्ण, राजेश नेभानी, उमेश अग्रहरि को सम्मानित किया।

Tags: cm yogigorakhpur newsup newsYogi News
Previous Post

कोविड काल में जमा फीस का 15% स्कूल माफ करें: इलाहाबाद हाईकोर्ट

Next Post

मेरठ कॉलेज में ताबड़तोड़ फायरिंग, परिसर में मचा हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा निवेश, युवाओं एवं महिला उद्यमियों का बढ़ा रुझान : केशव प्रसाद मौर्य

29/08/2026
Next Post
Meerut College

मेरठ कॉलेज में ताबड़तोड़ फायरिंग, परिसर में मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

Bihar Teacher

HSSC में 534 पीजीटी शिक्षक भर्ती की आवेदन करने की तिथि बढ़ी

04/03/2021
Honey Chilli Potatoes

चटपटे स्नैक्स के रूप में बेहतरीन ऑप्शन बनेगी ये डिश

20/10/2025
Tomato ketchup

काले और पुराने बर्तनों को मिलेगी नई चमक, ऐसे करें इस जादुई चीज का इस्तेमाल

16/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version