• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारत जोड़ो यात्रा आज कश्मीर में करेगी एंट्री, राहुल गांधी को पैदल यात्रा न करने की सलाह

Writer D by Writer D
19/01/2023
in राष्ट्रीय, जम्मू कश्मीर, राजनीति
0
Bharat Jodo Yatra

Bharat Jodo Yatra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) अपने अंतिम पड़ाव पर आ गई है। राहुल गांधी आज शाम छह बजे कठुआ के लखनपुर से जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करेंगे। यात्रा पंजाब के पठानकोट होते हुए कठुआ पहुंचेगी। इसके बाद राहुल गांधी कठुआ में शाम को ब्रेक लेंगे और वहीं आराम करेंगे। पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) का आज अं‍त‍िम द‍िन है। वह यहां पिछले 8 दिनों से चल रही है। अब जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करने से पहले राहुल गांधी दोपहर एक बजे पठानकोट में एक रैली करेंगे। वहीं सुरक्षा एजेंसियों ने जम्मू-कश्मीर में राहुल की सुरक्षा को लेकर एडवाइजरी भी जारी है।

फारूक, महबूबा, राउत करेंगे स्वागत

जम्मू-कश्मीर कांग्रेस की प्रभारी रजनी पाटिल ने 17 जनवरी को बताया था कि लखनपुर में नेकां अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला, पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती, सीपीएम नेता यूसुफ तारिगामी और शिवसेना नेता संजय राउत राहुल गांधी का स्वागत करेंगे। श्रीनगर में 30 जनवरी को एक विशाल रैली के साथ यात्रा का समापन होगा। यात्रा जम्मू के लखनपुर से होते हुए कठुआ, हीरानगर, बनिहाल टनल होते हुए कश्मीर घाटी तक जाएगी।

राहुल को यात्रा पैदल न करने की सलाह

सुरक्षा एजेंसियों को राहुल की सुरक्षा को लेकर सबसे बड़ी चिंता उनकी घाटी में होने वाली पैदल यात्रा है। यात्रा घाटी के कुछ ऐसे रास्तों से गुजरेगी, जहां फूल प्रूफ सिक्योरिटी के इंतजाम किए जा रहे हैं। यहां उनकी पुख्ता सुरक्षा कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ करेगी।

एजेंसियों ने राहुल गांधी के इनर घेरे में सिर्फ उनके जाने-पहचाने लोगों को ही शामिल करने की सलाह दी है। इसके साथ ही कश्मीर में कुछ जगहों पर पैदल न चलकर गाड़ी से यात्रा करने की सलाह दी गई है।

SSC MTS ने 11000 भर्ती का नोटिफिकेशन, 10वीं पास वाले ऐसे करे अप्लाई

वहीं जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने मंगलवार को कहा था कि राहुल गांधी को पर्याप्त सुरक्षा दी जाएगी। पैदल यात्रा की अनुमति पर उन्होंने जवाब दिया था कि इसे इस तरह से तय किया जाएगा कि लोगों को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। यात्रा को जहां भी जरूरत होगी, सुरक्षा दी जाएगी।

कम की जा सकती है पदयात्रा की दूरी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने बुधवार को बताया था कि राहुल गांधी जम्मू-कश्मीर में पदयात्रा करेंगे, लेकिन सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। हम सुरक्षा के संबंध में राज्य के अधिकारियों के साथ परामर्श कर रहे हैं और शायद पैदल दूरी कम हो सकती है।

Tags: bharat jodo yatraKashmir newsNational newsrahul gandhi
Previous Post

SSC MTS ने 11000 भर्ती का नोटिफिकेशन, 10वीं पास वाले ऐसे करे अप्लाई

Next Post

स्टेशन पर ओवरहेड तार के संपर्क में आकर सेना के कई जवान झुलसे, एक की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Modi
Main Slider

लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है… वाशिंगटन हिल्टन होटल फायरिंग पर बोले PM मोदी

26/04/2026
Fire In Charminar Express Train
Main Slider

चलती चारमीनार एक्सप्रेस में भीषण आग, जान बचाने के लिए यात्रियों ने लगाई छलांग

26/04/2026
Raghu Rai
Main Slider

नहीं रहा कैमरे का जादूगर, फेमस फोटोग्राफर रघु राय ने दुनिया को कहा अलविदा

26/04/2026
Swiss flight
Main Slider

स्विस एयर के इंजन में आग, यात्रियों में चीख-पुकार; दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा

26/04/2026
Mussoorie-Dehradun road
राजनीति

मसूरी-देहरादून मार्ग पर दूसरा बैली ब्रिज शुरू: यातायात जाम से मिलेगी बड़ी राहत

25/04/2026
Next Post
Overhead Wire

स्टेशन पर ओवरहेड तार के संपर्क में आकर सेना के कई जवान झुलसे, एक की मौत

यह भी पढ़ें

Five people burnt alive in a fire at a furniture shop

हाईटेंशन लाइन का तार गिरने से बाइक सवार जिंदा जला

06/05/2023
Udyami Mitra

देश और विदेशी उद्यमियों की मदद को उद्यमी मित्र सेलेक्ट

15/05/2023
Mukhtar Ansari

मुख्तार अंसारी की बहू को पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें पूरा मामला

11/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version