• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सांस्कृतिक व आध्यात्मिक नवजागरण का साक्षी बन रहा देश: सीएम योगी

Writer D by Writer D
19/01/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के मार्गदर्शन में आज देश सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक नवजागरण का साक्षी बन रहा है। देश-दुनिया के लोग ‘दिव्य, भव्य, नव्य अयोध्या’ के दर्शन को आतुर हैं। देश-विदेश की अनेक निजी कंपनियां, राज्य सरकारें, धार्मिक संस्थाएं अयोध्या में निवेश को उत्सुक हैं। इसका सीधा लाभ हमारे युवाओं को मिलेगा।

सांसदों एवं विधायकों के साथ गुरुवार को अयोध्या, विंध्याचल और कानपुर मंडल के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ (CM Yogi) ने एक-एक जिले के बारे में फीडबैक लिया और जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सोनभद्र, मिर्जापुर में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। मां विंध्यवासिनी कॉरिडोर का निर्माण कार्य चल रहा है। इससे श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा होगी। भदोही की कालीन पूरी दुनिया में पसंद की जा रही है। आदिवासी संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए भी नियोजित प्रयास किए गए हैं।

कानपुर मंडल का परिक्षेत्र सामाजिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और औद्योगिक दृष्टि से अत्यंत समृद्ध रहा है। प्रदेश के निर्यात को बढ़ाने में कानपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज सहित पूरे कानपुर मंडल की बड़ी भूमिका है। डिफेंस कॉरिडोर हो या फिर एक जनपद एक उत्पाद योजना, इनका लाभ कानपुर मंडल सहित पूरे उत्तर प्रदेश के उद्यमियों को हो रहा है। कन्नौज के इत्र की आज दुनिया के कई देशों में मांग है। संकिसा में पर्यटन सुविधाएं बेहतर हुई हैं। उत्तर प्रदेश डिफेंस कॉरिडोर का एक महत्वपूर्ण नोड कानपुर है। इससे यहां की एमएसएमई इंडस्ट्री के लिए, छोटे उद्योगों के लिए नई संभावनाएं तैयार हुई हैं। यहां के युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि इटावा, कन्नौज, बाराबंकी, फर्रुखाबाद जिलों में खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों के लिए बड़ी संभावनाएं हैं। आलू, टमाटर की अच्छी पैदावार यहां होती है। राज्य सरकार ने नई खाद्य प्रसंस्करण नीति लागू की है। सांसद, विधायक निवेशकों को इसके बारे में बताएं। भूमि सहित हर तरह के जरूरी संसाधन सरकार उपलब्ध कराएगी। आप सभी को अपने क्षेत्र की ब्रांडिंग करनी चाहिए। इससे यहां निवेश आएगा और रोजगार के मौके सृजित होंगे। विदेशी और घरेलू निवेशक रोड शो से प्रेरणा लेते हुए विभिन्न जिलों में अपने प्रयासों से निवेशक सम्मेलन आयोजित किए। इन जिला स्तरीय निवेशक सम्मेलनों में हजारों करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिल रहे हैं। अकेले बाराबंकी ने 800 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त किए हैं। अयोध्या, विंध्याचल और कानपुर मंडल के सभी जिलों को ऐसे ही प्रयास करने चाहिए।

G-20 से पहले चमकेंगे सभी शहर, डिजिटल यूपी की ताकत से रूबरू होंगे विदेशी मेहमान

उन्होंने कहा कि 10 फरवरी से प्रारंभ हो रहे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) के मुख्य समारोह से सभी जिलों को जोड़ा जाए। इससे प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन सभी को प्राप्त होगा। इस आयोजन में स्थानीय निवेशकों, उद्यमियों को आमंत्रित करें। जनप्रतिनिधि प्रदेश सरकार की नई औद्योगिक नीतियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। विश्वविद्यालय, महाविद्यालय, पॉलिटेक्निक, आईटीआई में युवाओं के बीच इन पर परिचर्चा कराई जाए। विधायक, सांसद इन कार्यक्रमों में प्रतिभाग करें। संस्कृत विद्यालयों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए शासन स्तर पर कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इन विद्यालयों में छात्रावास हों, पर्याप्त शिक्षक हों, विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा मिले, इसके प्रबंध किये जा रहे हैं। सांसद और विधायकों से इस महत्वपूर्ण कार्य में सहयोग करना चाहिए।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि जनप्रतिनिधि गण क्षेत्र में संचालित विकास परियोजनाओं का निरीक्षण करते रहें। यह योजनाएं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की छवि निर्माण में सहायक हैं। गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने में जनप्रतिनिधियों को योगदान करना होगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी पिछले कुछ दिनों से सांसदों एवं विधायकों के साथ मंडलवार समीक्षा कर रहे हैं।

Tags: cm yogiLucknow News
Previous Post

G-20 से पहले चमकेंगे सभी शहर, डिजिटल यूपी की ताकत से रूबरू होंगे विदेशी मेहमान

Next Post

कोरोना के खिलाफ योगी सरकार को मिलेगा एक और हथियार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

पीएम आवास योजना-शहरी में यूपी का देशभर में परचम, दो राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

05/10/2026
Prerna Canteen
उत्तर प्रदेश

यूपी में 2100 से अधिक कैंटीन बनीं आत्मनिर्भरता की ‘प्रेरणा’, दस हजार परिवारों का बनीं सहारा

05/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में स्वच्छ-हरित विद्यालयों का बढ़ा कारवां, एसएचवीआर में 1.62 लाख स्कूलों ने दर्ज कराई भागीदारी

05/10/2026
UP Rise
उत्तर प्रदेश

संवाद, संकल्प और सफलता के मूलमंत्र के साथ यूपी राइज का हुआ आयोजन

05/10/2026
उत्तर प्रदेश

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में उत्तर प्रदेश बना देश में नंबर-1

05/10/2026
Next Post
Instashield

कोरोना के खिलाफ योगी सरकार को मिलेगा एक और हथियार

यह भी पढ़ें

इस एक चीज के भरोसे मनुष्य को नहीं छोड़ देना चाहिए सब कुछ

31/10/2020
Akhilesh Yadav

बांके बिहारी मंदिर हादसे में हुई मौतें योगी सरकार पर धब्बा रहेगी: अखिलेश यादव

20/08/2022
Lipstick

लिपस्टिक लगाते समय न करें ये गलतियां

27/09/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version