• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ऐसे करें नववधू का गृह प्रवेश, घर में बनी रहेगी सुख-शांति

Writer D by Writer D
07/03/2024
in धर्म, फैशन/शैली
0
Bride

Bride Griha Pravesh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिंदू धर्म के विवाह से कई विधियां और नियम जुड़े होते हैं। हिंदू धर्म में होने वाले सभी 16 संस्कारों में विवाह भी एक होता है। शादी के बाद जब नववधू (Bride) पहली बार अपने ससुराल आती है तो धूमधाम के साथ उसका गृह प्रवेश किया जाता है। सिर्फ ससुराल पक्ष के लिए ही नहीं बल्कि नई दुल्हन के लिए भी यह पल बहुत खास होत है। क्योंकि वह अपने उस घर को छोड़कर आती है जहां उसका जन्म हुआ और बचपन बीता।

शादी के बाद दुल्हन (Bride) अपने पति के साथ उसके घर पर प्रवेश करती है। घर की बहू को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है। इसलिए शुभ मुहूर्त और विधि के साथ ही नववधू का गृह प्रवेश करना चाहिए, जिससे कि घर पर सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे।

नववधू (Bride) के गृह प्रवेश का मुहूर्त

हिंदू धर्म में सभी कार्य शुभ मुहूर्त में ही किए जाने का विधान है। नववधू का गृह प्रवेश भी शुभ मुहूर्त में ही करें। इससे वर-वधू का जीवन सुखी और सार्थक व्यतीत होता है। नववधू के गृह प्रवेश के लिए ज्योतिष के अनुसार रात का समय शुभ माना जाता है। रात में स्थिर लग्‍न या स्थिर नवमांश में वधू का घर पर प्रवेश शुभ माना जाता है।

 नववधू (Bride) के गृह प्रवेश में होने वाले नियम

कलश चावल नियम

 नववधू ससुराल में प्रवेश करते समय चावल से भरे कलश को अपने दाहिने पैर से घर के भीतर गिराकर प्रवेश करती है। मान्यता है कि इससे घर पर सुख-समृद्धि बढ़ती है।

दुल्हन के पैरों के शुभ चिह्न

जिस तरह मां लक्ष्मी के चरण चिह्न घर पर शुभता के लिए बनाए जाते हैं। ठीक इसी तरह नई दुल्हन के गृह प्रवेश के समय भी आतला से उसके पैरों के निशान पूरे घर पर पड़ते हैं। इस रस्म को लेकर ऐसी मान्यता है कि बहू को घर की लक्ष्मी की तरह शुभ माना जाता है।

पूजा-पाठ

गृह प्रवेश के बाद दुल्हन सबसे पहले अपने ससुराल के कुल देवी या कुल देवता की पूजा कर आशीर्वाद लेती है।

अंगूठी ढूंढने की रस्म

पूजा-पाठ के बाद दूल्हा और दुल्हन को दूध या रंग के भरे थाली में अंगूठी ढूंढने की रस्म कराई जाती है। हालांकि यह रस्म केवल मौज-मस्ती के लिए होता है। लेकिन माना जाता है कि यदि नई दुल्हन दूल्हे से पहले अंगूठी को ढूंढ लेती है तो वह जीवनभर पर ससुराल में राज करती है।

Tags: AstrologyAstrology tips
Previous Post

जन्म के वार से जानिए व्यक्ति का स्वभाव

Next Post

इन महिलाओं पर आंख बंद करके कर सकते है भरोसा

Writer D

Writer D

Related Posts

hair
फैशन/शैली

डैमेज बालों को रिपेयर करेगी कॉफी, ऐसे करें इस्तेमाल

14/05/2026
Aloe Vera
फैशन/शैली

रात को चेहरे पर लगाएं ये सीरम, सुबह पाएं कमाल का निखार

14/05/2026
Cumin
फैशन/शैली

फेस पर करें जीरे का स्क्रब, स्किन पर आएगा ग्लो

13/05/2026
फैशन/शैली

झड़ते-गिरते बालों से है परेशान, तो करें ये उपाय

13/05/2026
mango pickle
फैशन/शैली

सालों-साल तक अचार नहीं होंगे खराब, इन तरीकों से करें रखरखाव

13/05/2026
Next Post
Relationship

इन महिलाओं पर आंख बंद करके कर सकते है भरोसा

यह भी पढ़ें

CM Sai launched mobile app

सीएम साय ने लांच किये छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा बनाये गये दो एप

15/03/2024
Kubera Temple

आर्थिक तंगी से चाहिए छुटकारा… तो इस मंदिर में चढ़ा दें एक सिक्का

11/01/2025
arrested

शातिर एटीएम जालसाज अरेस्ट, छह एटीएम कार्ड व एक किलो 600 ग्राम गांजा बरामद

28/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version