• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लोगों के करोड़ों रुपये लेकर मुस्लिम फंड संचालक फरार

Writer D by Writer D
23/01/2023
in उत्तराखंड, क्राइम, राष्ट्रीय
0
Absconded

absconding

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में म्यूचुअल बेनीफिट फंड संचालक हजारों लोगों गाढ़ी कमाई लेकर चंपत (Absconded) हो गया। इस बात का पता चलते ही आरोपित की गिरफ्तारी (Arrest) की मांग को लेकर सैकड़ों लोग कोतवाली पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई। पुलिस अब आरोपित का पता लगाने में जुटी है।

ज्वालापुर क्षेत्र के ग्राम सराय निवासी अब्दुल रजाक बीते कई सालों से मुस्लिम फंड के नाम पर लोगों से रुपये जमा करवाता आ रहा है। इसके लिए उसने कबीर म्यूचुअल बेनीफिट निधि लिमिटेड के नाम से कार्यालय भी खोल रखा था, जिसमें कई लोग पैसा कलेक्शन करने का काम किया करते थे। यहां लोग पैसा सुरक्षित समझा करते थे, लेकिन रविवार सुबह लोगों के उस समय होश उड़ गए, जब लोगों को पता चला कि अब्दुल रज्जाक अपने कार्यालय और घर पर ताला जड़कर फरार हो गया है। इसके बाद पीडि़त लोग लेकर कोतवाली पहुंचे और आरोपित की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। बताया जा रहा है कि आरोपित ने कबीर म्यूचुअल बेनीफिट निधि लिमिटेड (मुस्लिम फंड) के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये जमा करवाए थे।

गौरतलब है कि मुस्लिम समुदाय में ब्याज का पैसा हराम माना गया है। यही कारण है कि कई मुस्लिम लोग बैंकों में अपना पैसा जमा नहीं करते। इसी बात का फायदा उठाकर सराय ज्वालापुर के रहने वाले अब्दुल रज्जाक बीते कई सालों से मुस्लिम समुदाय के छोटे से बड़े व्यक्ति से दैनिक साप्ताहिक और मासिक पैसों का कलेक्शन किया करता था। बाकायदा बैंक की तरह लोगों में पासबुक भी बांट रखी थी, जिसमें इसके लोग ही पैसा लेने के बाद लोगों की एंट्री किया करते थे।

बताया जा रहा है कि आरोपित लोगों के जमा पैसों को ब्याज पर दूसरी जगह देता था। बीते 2 से वह या उसका कोई एजेंट लोगों से कलेक्शन करने नहीं गया तो लोगों को कुछ शक हुआ। इसके बाद कुछ लोगों ने इसके कार्यालय व घर पर पहुंचे तो दोनों जगह ताले जड़े मिले,जिसके बाद लोगों को उसके फरार हो जाने का पता चला।

फिलहाल, जानकारी में आया है कि ज्वालापुर और आसपास के मुस्लिम गांवों में रहने वाले 22 हजार लोगों ने उसके पास खाते खोले थे। 10 हजार से लेकर 50 हजार तक कई लोगों ने जमा कराए थे। आरोप है कि अब्दुल रज्जाक उनकी जमापूंजी लेकर फरार हो गया है।

एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि करीब 22000 लोगों ने उसके पास खाते खोले हुए थे, जिनमें करोड़ों रुपया जमा कराया गया। इस मामले में लोगों की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है, जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Tags: Uttarakhand News
Previous Post

Subhash Chandra Bose Jayanti: नारी सशक्तीकरण के प्रबल पक्षधर थे नेता जी

Next Post

पुलिस गांजा तस्कर को दबोचा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और विकास चाहती है : मुख्यमंत्री

24/09/2026
उत्तराखंड

खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने 7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, 108\.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास

24/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने 306 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

23/09/2026
उत्तराखंड

बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान

23/09/2026
उत्तराखंड

ज्योलिकोट दूषित पेयजल प्रकरण पर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों के साथ बैठक

23/09/2026
Next Post
Arrested

पुलिस गांजा तस्कर को दबोचा

यह भी पढ़ें

Greem Apple

डायबिटीज में रामबाण है इस रंग का सेब

15/09/2023
PM Modi interacted with Indian workers in Kuwait

कुवैत में पीएम मोदी बोले- श्रमिकों के पसीने की महक ही मेरी मेडिसिन

22/12/2024
टीम इंडिया दुनिया की नंबर वन टेस्ट टीम

ऑस्ट्रेलियन टीम सिडनी में लगातार दो टेस्ट खेलने के पक्ष में नहीं : वेड

03/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version