Main Sliderउत्तर प्रदेशगोरखपुर

पूर्व IAS देश दीपक बनाए गये AIIMS गोरखपुर की गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष

लखनऊ। भारत सरकार ने पूर्व आईएएस देश दीपक वर्मा (Desh Deepak Verma) को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, गोरखपुर (AIIMS Gorakhpur) की गवर्निंग काउंसिल का अध्यक्ष और प्रमुख नियुक्त किया है।

1978 बैच के आईएएस रहे देश दीपक वर्मा ने यूपी सरकार और केंद्र सरकार दोनों में बेहद प्रतिष्ठित पदों पर काम किया है। वह जिला मजिस्ट्रेट अल्मोड़ा, अलीगढ़, बरेली और आगरा रह चुके हैं। साथ ही इलाहाबाद और लखनऊ डिवीजनों के मंडल आयुक्त भी रहे।

सेवानिवृत्ति के बाद, उन्होंने यूपी विद्युत नियामक आयोग (2013-17) के अध्यक्ष के रूप में और फिर कैबिनेट सचिव के पद पर महासचिव, राज्यसभा (2017-21) के रूप में काम किया।

धार्मिक समारोह में भीनमाल पहुंचे सीएम योगी, राजनीतिक गलियारे में मची हलचल

उन्हें रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव के रूप में भी काम करने का अनुभव है, जहां रक्तदान शिविरों और अंगदान अभियान के क्षेत्र में उनके काम की व्यापक रूप से सराहना की गई है।

Related Articles

Back to top button