• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

 12वीं के छात्र का लहुलुहान शव मिलने से मचा हडकंप

Writer D by Writer D
29/01/2023
in अमरोहा, उत्तर प्रदेश
0
The entire family was found dead

The entire family was found dead

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा में शनिवार को 19 वर्षीय छात्र का लहुलुहान शव (Dead Body) ट्यूबवेल पर पडा मिलने से सनसनी फैल गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि रजबपुर थाना क्षेत्र में किसान राजपाल सिंह के 12वीं में पढने वाले बेटे पुनीत का शव (Dead Body) आज बरामद किया गया। राजपाल सिंह के परिवार में पत्नी संतोष देवी के अलावा दो बेटे सुमित और पुनीत हैं। छोटा बेटा पुनीत समीपवर्ती गांव पतेई भूड स्थित इंटर कॉलेज में कक्षा 12 का छात्र था।

बताया गया है कि बीती शुक्रवार की रात परिवार के सभी सदस्य खाना खा कर सो गए। पुनीत भी घर में परिवार के साथ ही सोया था। शनिवार सुबह लगभग पांच बजे पुनीत का लहुलुहान शव गांव से कुछ दूरी पर किसान धर्मसिंह की ट्यूबवेल के पास पड़ा मिला। उसके सिर पर किसी भारी चीज से हमला किया गया था जिससे उसकी मौत हो गई।खेत मालिक धर्मसिंह के सुबह ट्यूबवेल पर पहुंचने के बाद पुनीत के शव पड़ा होने की सूचना गांव में फैल गई जिससे घटनास्थल पर गांव वालों की भीड इकठ्ठा हो गई।

इससे पूर्व में बीती सात जनवरी को रसूलपुर भांवर निवासी निशान सिंह के लापता होने की लिखित तहरीर स्थानीय थाने में देकर पिता ने बेटे के साथ अनहोनी की आशंका जताई थी। पुलिस की ओर से मामले में तीन दिन बाद रिपोर्ट दर्ज कर कर्तव्यों की इतिश्री समझ ली गई। लापता होने के अठारह दिन बाद लापता युवक को लेकर परिजनों द्वारा अनहोनी की आशंका सच हो गई जब युवक का शव गंगा नदी के किनारे रेत में दबा मिला था।

एक के बाद एक हत्या की घटनाओं के कारण अमरोहा पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जनपद में शवों के मिलने से पुलिस पशोपेश में।वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया साथ ही अधीनस्थों को व्यवस्था में शीघ्र सुधार के निर्देश दिए।

Tags: Amroha news
Previous Post

कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Next Post

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतारा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

CM भगवंत मान ने उप्र खाद्य प्रसंस्करण विभाग के स्टॉल पर उत्पादों का लिया स्वाद, योजनाओं की सराहना की

24/10/2026
Main Slider

अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे: CM योगी

24/10/2026
Deepotsav
Main Slider

दीपोत्सव में रंगों और रील के जरिए दुनिया देखेगी ‘नव्य अयोध्या’

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल जनहित में हो’, CM योगी ने साइबर सुरक्षा और फॉरेंसिक पर दिया जोर

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल को मिल रही मजबूती, यूपी की दीदियों की सफलता से सीखेगा पूरा देश

23/10/2026
Next Post
murder

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतारा

यह भी पढ़ें

cm yogi

कोरोना महामारी को देखते हुए नहीं बढ़ेंगे बिजली के दाम: योगी

28/05/2021
Jyeshtha Amavasya

इस दिन है वैशाख अमावस्या, जानें पूजा और स्नान के शुभ मुहूर्त

30/04/2024

चुनाव आयोग की टीम विधानसभा चुनाव तैयारियों का जायजा लेने पहुंची तमिलनाडु

10/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version