• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महिला को जिंदा जलाने का प्रयास, पति गिरफ्तार

Writer D by Writer D
30/01/2023
in क्राइम, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Burnt Alive

Burnt Alive

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में एक महिला को सोते समय जिंदा जलाने (Burn Alive) का प्रयास किया गया। आरोपितों ने सोते समय उसके बिस्तर में ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। बाद में कमरे की बाहर से कुंडी भी लगा दी। महिला दर्द से चिल्लाने लगी। किसी तरह उसने खुद पर लगी आग बुझाकर पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गंभीर हालत में कमरे से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। पीड़िता इमराना (30) की जीटीबी अस्पताल में हालत नाजुक बनी हुई है। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति व ससुराल वालों ने उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया। भजनपुरा थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है।

इमराना अपने परिवार के साथ भजनपुरा के नूर-ए-इलाही इलाके में रहती है। वर्ष 2010 में इमराना की रहीसुद्दीन नामक युवक से शादी हुई थी। फिलहाल इमराना के यहां 10 और 12 साल के दो बच्चे हैं। आरोप है कि शादी के कुछ सालों बाद ही इमराना को दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा। उसके साथ मारपीट की जाने लगी।

बात इतनी बढ़ी कि इमराना ने अपने मायके में जाकर रहना शुरू कर दी। रिश्तेदारों व परिजन ने समझा-बुझाकर पति-पत्नी के बीच समझौता कराया। पिछले कुछ समय से दोबारा इमराना अपनी ससुराल आकर रह रही थी। आरोप है कि शनिवार को बच्चों को स्कूल भेजने के बाद इमराना अपने कमरे में बिस्तर पर लेट गई। इस बीच उसके पति ने बिस्तर पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी।

इसके बाद कमरे की कुंडी भी बाहर से बंद कर दी गई। इमराना की जब आंख खुली तो उसने खुद को आग में घिरा पाया। उसने कमरे से बाहर भागने का प्रयास किया तो कमरा बंद होने की वजह से वह वहीं कैद हो गई। इसके बाद भी उसने हिम्मत नहीं हारी। खुद की आग बुझाकर उसने अपने फोन से पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने झुलसी में हुई हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया।

इमराना के भाई मुस्तकीम ने बताया कि शनिवार सुबह को पुलिस ने उसे कॉल कर बहन के जले होने की सूचना दी। वह तुरंत जीटीबी अस्पताल पहुंचा। बहन लगभग 70 फीसदी जल चुकी थी। गंभीर हालत में उसका इलाज चल रहा था। बहन ने रोते हुए सारी बात बताई। पुलिस ने आरोपी रहीसुद्दीन को घर से ही हिरासत में ले लिया।

अब पुलिस रहीसुद्दीन के अलावा बाकी लोगों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। इमराना का बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है। मुस्तकीम ने आरोप लगाया है कि पति के अलावा बाकी ससुराल वाले भी उसकी बहन को जिंदा जलाने में शामिल है। सब कुछ साजिश के तहत अंजाम दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Tags: delhi news
Previous Post

फर्जी आधार कार्ड बनाकर फर्जी सिम बेचने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Next Post

30 जनवरी राशिफल: जानें क्या कहते हैं आज आपके सितारे

Writer D

Writer D

Related Posts

Ashish Chauhan
उत्तराखंड

औचक निरीक्षणः कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के सख्त निर्देश

01/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों को बताया “देवभूमि के आरोग्य प्रहरी”, सेवा भावना को किया नमन

01/07/2026
Ashish Chauhan
उत्तराखंड

मानसून में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, जनसुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकताः डॉ0 आशीष चौहान

01/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

धामी सरकार ने विकास कार्यों और आपदा राहत के लिए जारी किए रु. 8.61 करोड़, उत्तरकाशी के प्रभावित परिवारों को मिलेगी सहायता

01/07/2026
Madrasa Board abolished in Uttarakhand
उत्तराखंड

उत्तराखंड में शिक्षा सुधार का नया अध्याय: मदरसा बोर्ड समाप्त, अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का शुभारंभ

01/07/2026
Next Post
Horoscope

30 जनवरी राशिफल: जानें क्या कहते हैं आज आपके सितारे

यह भी पढ़ें

Sawan

ऐसे करें रुद्राक्ष असली है या नकली

17/05/2026

रामविलास पासवान ने 1969 में DSP की नौकरी छोड़ चुना था राजनीति, रिकॉर्ड मतों से जीत बने थे सांसद

09/10/2020
arrest

भारत सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के नाम पर 50 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार

30/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version