• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

UPPSC: 15 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन शुरू, विज्ञापन जारी

Writer D by Writer D
02/02/2023
in शिक्षा
0
UPPSC 2024

UPPSC 2024

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पांच विभागों में 15 पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने भर्ती का विस्तृत विज्ञापन अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिया है। आवेदन शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि दो मार्च और आवेदन की अंतिम तिथि छह मार्च निधारित की गई है।

उत्तर प्रदेश आयुष (होम्योपैथी विभाग) में प्राचार्य के छह पदों, मद्य निषेध विभाग में क्षेत्रीय मद्यनिषेध एवं समाजोत्थान अधिकारी के दो पदों, उत्तर प्रदेश आयुष (आयुर्वेदिक विभाग) में प्राचार्य के चार पदों, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग में सहायक वेधन अभियंता के एक पद और उत्तर प्रदेश आबकारी विभाग में प्राविधिक अधिकारी (प्राविधिक सेवा) के दो पदों पर भर्ती होनी है।

आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आयोग तय करेगा कि इन पदों पर सीधी भर्ती केवल इंटरव्यू के माध्यम से होगी या स्क्रीनिंग परीक्षा आयोजित की जाएगी और इसी आधार पर अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। विज्ञापन में दिए गए प्रावधानों के अनुसार पदों के लिए आवेदकों की संख्या अधिक होने पर आयोग की ओर से स्क्रीनिंग परीक्षा आयोजित की जा सकती है।

अगर स्क्रीनिंग परीक्षा होती है तो वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे और एक गलत उत्तर देने पर प्रश्न के लिए निर्धारित अंकों का एक तिहाई हिस्सा काट लिया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के मूल प्रमाणपत्रों की आवश्यकता जांच के लिए साक्षात्कार के समय होगी। अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि तक विज्ञापित अनिवार्य अर्हता धारित करना आवश्यक होगा

असिस्टेंट प्रोफेसर के चयनितों से 20 तक मांगे गए अभिलेख

उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) ने विज्ञापन संख्या-50 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए मुख्य सूची और प्रतीक्षा सूची में चयनित अभ्यर्थियों को 20 फरवरी तक अपने मूल अभिलेख प्रस्तुत करने का अंतिम अवसर दिया है। दो दर्जन से अधिक अभ्यर्थी हैं, जिन्होंने साक्षात्कार के वक्त मूल अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए थे और इसी वजह से उनका चयन औपबंधिक रूप से किया गया था। आयोग के सचिव शिवजी मालवीय के अनुसार निर्धारित तिथि तक अभिलेख प्रस्तुत न करने पर आयोग की ओर से अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। अभिलेखों का पूर्ण विवरण अभ्यर्थियों को ई-मेल एवं पंजीकृत डाक से भेजा जा रहा है।

Tags: uppsc newsUPPSC NotificationUPPSC updates
Previous Post

युवाओं को प्लेसमेंट दिलाने के लिए तैयार की जाए योजना: मुख्य सचिव

Next Post

GIS के लिए सज संवर रही है नवाबों की नगरी, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

Writer D

Writer D

Related Posts

UPSSSC
शिक्षा

UPSSSC ने एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती का अंतिम परिणाम किया घोषित, 377 अभ्यर्थी चयनित

14/07/2026
NEET re-exam OMR sheet released
Main Slider

NEET री-एग्जाम की OMR शीट जारी, जानें कब तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

13/07/2026
Applications are open for CEO recruitment at Ram Mandir.
Main Slider

राम मंदिर में पहली बार CEO की नियुक्ति, जानिए योग्यता और उम्र सीमा

13/07/2026
Air Force
शिक्षा

Indian Air Force में नौकरी का गोल्डन चांस! अग्निवीर वायु पर आवेदन शुरू

06/07/2026
CA Foundation May 2026 result released
Main Slider

CA Foundation मई 2026 का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

03/07/2026
Next Post
UP GIS

GIS के लिए सज संवर रही है नवाबों की नगरी, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

यह भी पढ़ें

प्रमिला जयपाल pramila-jaipal

भारतीय मूल की सांसद प्रमिला जयपाल को अमेरिका ने सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी

05/03/2021
answer key

PET 2023 की आंसर-की जारी, इस डेट तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

07/11/2023
ED

वक्फ बोर्ड लैंड मामले में 7 जगहों पर ED की रेड, नवाब मलिक के पास है ये मंत्रालय 

11/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version