• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिल्डर्स की 35.11 करोड़ रुपये की संपत्तियां सीज

Writer D by Writer D
05/02/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बरेली
0
property seized
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बरेली। उत्तर प्रदेश में बरेली जिला प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से घोषित भू-माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके तहत शनिवार को एलायंस बिल्डर्स की कोठियों समेत 35.11 करोड़ रुपये की संपत्तियां सीज (Properties Seized) हुई हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आज दोपहर एलायंस बिल्डर्स एमडी और डायरेक्टरों की 35.11 करोड़ रुपये की संपत्ति को पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की मौजूदगी में पुलिस ने सील कर अपने कब्जे में लिया। जिला मजिस्ट्रेट कोर्ट की मंजूरी के बाद गैंगस्टर एक्ट के तहत यह कार्रवाई की गई है।

बिहारमान नगला में फर्जीवाड़ा कर बीडीए की जमीन बेचने के मामले में 12 नवंबर 2022 को जिला प्रशासन ने क्रेडाई अध्यक्ष व एलायंस बिल्डर्स के डायरेक्टर रमनदीप, उसके भाई अमनदीप, हनी कुमार भाटिया, दलविंदर सिंह, सर्वेश, जुल्फिकार अहमद और सलीम अहमद को भूमाफिया घोषित किया था।

इसी जमीन को लेकर बीडीए ने 13 नवंबर को थाना इज्जतनगर में हनी कुमार भाटिया समेत 17 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचना में एलायंस बिल्डर्स एमडी अरविंदर सिंह बग्गा, डायरेक्टर रमनदीप सिंह, अमनदीप व युवराज को भी इसमें नामजद किया गया। इसके कुछ दिन बाद रमनदीप, अमनदीप, अरविंदर सिंह, हनी भाटिया, सतवीर सिंह और युवराज सिंह के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना कैंट इंस्पेक्टर बलवीर सिंह को दी गई। इसके तहत ही डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने आरोपियों की संपत्ति जब्त करने के आदेश दिए थे।

इस पर शनिवार दोपहर एसपी सिटी राहुल भाटी, एएसपी चंद्रकांत मीना, एसडीएम सदर प्रत्येश पांडे, सीओ प्रथम श्वेता यादव आदि अफसरों ने कैंट व इज्जतनगर पुलिस के साथ आरोपियों की संपत्ति जब्तीकरण (Properties Seized) की कार्रवाई की। पहले ढोल बजाकर मुनादी कराई। इसके बाद प्रेमनगर स्थित कीर्तिनगर में युवराज सिंह, माडल टाउन में रमनदीप सिंह व अमनदीप सिंह, जनकपुरी में अरविंदर सिंह बग्गा, युवराज सिंह व सतवीर सिंह, रेजीडेंसी गार्डन में हनी भाटिया की चार कोठियां और स्टेडियम रोड स्थित ट्यूलिप टॉवर में रमनदीप व अमनदीप के चार शोरूम सील कर पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिए।

Tags: bareilley news
Previous Post

हत्या के प्रयास के आरोप में सपा नेता गिरफ्तार

Next Post

बहन की हत्या के आरोपी सगे भाई को उम्रकैद

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Surya Ghar Yojana
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने पीएम सूर्य घर योजना में बनाया नया कीर्तिमान

26/06/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनप्रतिनिधियों की मांगों को प्राथमिकता दें, जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो : ए के शर्मा

26/06/2026
CM Yogi inaugurated the centralized kitchen of Akshaya Patra Foundation.
उत्तर प्रदेश

स्वस्थ रहने के लिए स्वास्थ्यप्रद व स्वच्छ आहार-विहार आवश्यक : मुख्यमंत्री योगी

26/06/2026
Anganwadi
उत्तर प्रदेश

आंगनबाड़ी और प्राथमिक विद्यालयों का होगा बेहतर समन्वय, योगी सरकार ने को-लोकेशन और मैपिंग अभियान को दी नई गति

26/06/2026
Unique protest by BJP councilor in Agra
उत्तर प्रदेश

आगरा में भाजपा पार्षद का अनोखा विरोध, नाले में उतरकर मनाया जन्मदिन, काटा केक

26/06/2026
Next Post
Life Imprisonment

बहन की हत्या के आरोपी सगे भाई को उम्रकैद

यह भी पढ़ें

beat imam

मस्जिद में घुसकर इमाम के साथ हाथापाई, 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

04/05/2021
Gold-Silver

सोने की चमक हुई तेज, चांदी में नहीं हुआ कोई बदलाव

26/05/2026
Terrorist killed in Rajouri encounter

राजौरी मुठभेड़ में आतंकी ढेर, सेना का जवान शहीद; सर्च ऑपरेशन जारी

13/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version