• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उप्र में 53 लाख से ज्यादा वृद्ध पेंशनर्स का आधार प्रमाणित

Writer D by Writer D
09/02/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Aadhaar card

Aadhaar card

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। हर पात्र व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में जुटी योगी सरकार (Yogi Sarkar) इस दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत आधार प्रमाणीकरण का काम एक साल से भी कम समय में कई गुना आगे बढ़ गया है।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि एक अप्रैल 2022 तक 6.50 लाख लाभार्थियों का आधार प्रमाणीकरण हो सका था तो सीएम की सख्ती के बाद सात फरवरी 2023 तक आठ गुना बढ़कर 53.61 लाख पर पहुंच गया है।

प्रवक्ता के अनुसार प्रदेश का वंचित और असहाय तबका योगी सरकार की प्राथमिकता में है। सरकार की तमाम योजनाओं का लाभ इन्हें दिया जा रहा है। सही व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचे, इसके लिए सरकार ने आधार प्रमाणीकरण को अनिवार्य कर दिया है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति छूट न जाए।

जिलाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

उन्होंने बताया कि एक अप्रैल 2022 को सिर्फ 6.50 लाख लाभार्थियों का ही आधार प्रमाणीकरण किया गया था, जबकि एक अक्टूबर 2022 को यह आंकड़ा बढ़कर 39.88 लाख हो गया। इसके बाद चार माह में यह आंकड़ा 50 लाख का पार कर 53.61 लाख पहुंच गया है। प्रदेश के सभी 75 जिलों में 9.31 लाख ऐसे लाभार्थी भी हैं जिनकी फैमिली आईडी उपलब्ध नहीं है। मुख्यमंत्री योगी ने निर्देश दिया है कि जिन लाभार्थियों की फैमिली आईडी नहीं है, जिलाधिकारी अपने स्तर से उनके प्रमाणीकरण का प्रबंध करें। इसके लिए निदेशक समाज कल्याण के स्तर से सभी जिलाधिकारियों से अनुरोध भी किया गया है, जबकि लाभार्थियों का जनपदवार डाटा नियोजन विभाग को भी उपलब्ध करा दिया गया है।

युद्धस्तर पर कराया गया आधार (Aadhaar ) प्रमाणीकरण

सरकारी प्रवक्ता के अनुसार उत्तर प्रदेश में कुल 56 लाख लोग सरकार की ओर से राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ उठा रहे हैं। इसमें 2.98 लाख स्टॉप पेंशनर्स की संख्या है। कुल ब्लॉक पेंशनर्स की संख्या 6.46 लाख है, जबकि 1.30 लाख सस्पेक्ट पेंशनर्स भी हैं। 12 हजार ही ऐसे पेंशनर्स हैं जो आधार (Aadhaar ) प्रमाणीकरण में फेल रहे हैं। नवीन लाभार्थियों की संख्या 10.39 लाख है। प्रदेश सरकार के निर्देश पर लाभार्थियों के आधार प्रमाणीकरण हेतु विकासखण्ड, निकाय, वार्डवार, मोहल्लावार- शिविर, जोनवार-शिविर, बैंकों से अभिलेख प्राप्त कर आधार प्रमाणीकरण का कार्य युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है।

Tags: Aadhaar verificationLucknow News
Previous Post

जातीय जनगणना के आंदोलन को आगे बढ़ायेंगे: अखिलेश यादव

Next Post

दुनिया देखेगी यूपी के विकास की नई कहानी: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार चलाएगी राष्ट्रचेतना का महाभियान, देश के अमर नायकों की कथा का होगा मंचन

01/06/2026
Meritorious students are the future builders of the country: Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मेधावी छात्र ही देश के भविष्य निर्माता: केशव प्रसाद मौर्य

01/06/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

ए.के. शर्मा के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने रचा इतिहास, पीएम सूर्यघर पर मिला उत्कृष्टता पुरस्कार

01/06/2026
CM Yogi reviewed the situation after visiting Maa Shakumbhari.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी ने सहारनपुर में मां शाकुम्भरी का दर्शन के बाद की समीक्षा

01/06/2026
CM Yogi gave allotment letters to the beneficiaries of various schemes.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को दिया आवंटन पत्र, चेक, मकान की चाबी व सम्मान

01/06/2026
Next Post
CM Yogi

दुनिया देखेगी यूपी के विकास की नई कहानी: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

नोवाक जोकोविच

नोवाक जोकोविच ने महिला अधिकारी को मारी गेंद, यूएस ओपन टूर्नामेंट से हुए बाहर

07/09/2020

28 जून को दस्तक देगा, शाओमी का डुअल पॉप-अप कैमरे वाला स्मार्ट टीवी

26/06/2021
Australia's chief selector made a big statement about IPL, said

ऑस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता ने आईपीएल को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले

16/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version