• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हिलेरी क्लिंटन मां गंगा की आरती में हुईं शामिल, वैदिक मंत्रों को सुन हुई मंत्रमुग्ध

Writer D by Writer D
09/02/2023
in उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
Hillary Clinton

Hillary Clinton

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन (Hillary Clinton) ने गुरुवार शाम काशी की विश्व प्रसिद्ध सायंकालीन गंगा आरती (Ganga Aarti) देखी। दशाश्वमेघ घाट पर सजे-धजे बजड़े पर सवार हिलेरी क्लिंटन गंगा सेवा निधि की भव्य गंगा आरती देख आह्लादित नजर आई।

कड़ी सुरक्षा के बीच गंगा की गोद में गंगा आरती का अद्भुत नजारा देख वह कभी इसका मोबाइल से फोटो खींचती तो कभी पास बैठे गाइड से जानकारी भी लेती रही। मां गंगा की आरती अपलक निहार हिलेरी वैदिक मंत्रों को सुन मंत्रमुग्ध हो गई। इस दौरान निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्र,कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी,सचिव हनुमान यादव भी घाट पर मौजूद रहे।

घाट पर हिलेरी क्लिंटन (Hillary Clinton) के आने के पहले सुरक्षा का व्यापक प्रबंध किया गया। गंगा में भी सुरक्षा कर्मी घेरा बनकर गश्त करते रहे। तीन दिवसीय वाराणसी दौरे पर आई हिलेरी क्लिंटन बाबतपुर एयरपोर्ट से सीधे नदेसर स्थित तारांकित होटल पहुंची। सजे-धजे नदेसर पैलेस में कुछ देर विश्राम किया। इसके बाद सड़क मार्ग से नमो घाट पहुंची।

दुनिया देखेगी यूपी के विकास की नई कहानी: सीएम योगी

नमो घाट की सुंदरता देखने के बाद क्रूज से गंगा आरती देखने पहुंची। गंगा आरती देखने के बाद हिलेरी दरभंगा घाट पर बृजरमा पैलेस में डिनर करने पहुंची।

हिलेरी क्लिंटन (Hillary Clinton) अपने तीन दिवसीय प्रवास में काशी की धार्मिक सभ्यता और संस्कृति से रूबरू होंगी । स्वयं सहायता समूहों से भी मुलाकात करेंगी। वाराणसी भ्रमण के बाद 11 फरवरी को विशेष विमान से दिल्ली लौट जाएंगी।

Tags: Hillary Clintonvaranasi news
Previous Post

दुनिया देखेगी यूपी के विकास की नई कहानी: सीएम योगी

Next Post

फ्लैट में मिली युवक और युवती की लाश, जांच में जुटी पुलिस

Writer D

Writer D

Related Posts

IIM Lucknow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में अब छोटे उद्यमों को बड़ा बनाएगा ‘आईआईएम मॉडल’

22/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

डिजिटल पीडीएस से पारदर्शी हुआ राशन वितरण, योगी सरकार की पहल को मिली मजबूती

22/08/2026
CM Yogi
Main Slider

पीएम पोषण रसोइयों को सम्मानित करेंगे सीएम योगी, देंगे कैशलेस चिकित्सा कार्ड

22/08/2026
UP Cabinet
Main Slider

मातृत्व अवकाश को लेकर बदले नियम, जानिए यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले

22/08/2026
An IMA delegation met CM Yogi.
उत्तर प्रदेश

आईएमए के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी से की मुलाकात

22/08/2026
Next Post
Dead Body

फ्लैट में मिली युवक और युवती की लाश, जांच में जुटी पुलिस

यह भी पढ़ें

Transfer

अमरेंद्र कुमार सेंगर लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर, यहां के भी बदल गए कमिश्नर

22/06/2024
unlock 4

जानिए 1 सितंबर से शुरू होंगी कौन कौन सी सेवाएं

29/08/2020

आतंकियों की शरणस्थली बना दुबग्गा

12/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version