• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ब्लैकमेल कर रही महिला की गला घोटकर की थी हत्या

Writer D by Writer D
13/02/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बांदा
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बांदा। तिंदवारी थाना क्षेत्र के ग्राम बछेउरा में 10 फरवरी को सरसों के खेत पर एक महिला की लाश मिली थी। पुलिस ने इस मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर 36 घंटे के अंदर हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। अभियुक्त ने बताया कि मृतका उसे ब्लैकमेल कर रही थी, जिससे विवश होकर उसने उसी के साड़ी के पल्लू से गला घोंटकर हत्या (Murder) कर दी ।

अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने रविवार को बताया कि 10 फरवरी को ग्राम बछेउरा की ही रहने वाली एक महिला का शव बरामद हुआ था। इस संबंध में थाना तिन्दवारी पर अभियोग पंजीकृत कर मामले की छानबीन की जा रही थी। पुलिस ने 36 घण्टे के भीतर घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है । गिरफ्तार अभियुक्त मुकेश प्रसाद उसी गांव का रहने वाला है, जहां की महिला रहने वाली थी।

पूछताछ में उसने बताया गया कि 18 जनवरी को वह सरकारी स्कूल में जब पानी पीने गया था उस दौरान उसने महिला को एक अज्ञात व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। उसे देखकर अज्ञात व्यक्ति दीवार कूदकर भाग गया। अभियुक्त ने महिला से कहा कि तुम यह गलत काम कर रही हो मैं तुम्हारे घर बता दूंगा।

महिला ने अभियुक्त को भी संबंध बनाने को कहा, जिस पर उसने मना कर दिया। इस पर महिला ने उससे पांच हजार रुपये की मांग की और बोली यदि तुम पैसा नहीं दोगे तो मैं तुम्हे फर्जी मुकदमें में फंसा दूंगी । आठ फरवरी को वह अपने मटर की खेत की रखवाली करने गया। इसी दौरान महिला वहां पर आई थी और उसने पैसा देने में असमर्थता जताई तो महिला ने उसे ब्लैक मेल करने लगी

। उसने गुस्से में महिला को एक चाटा मारा जिससे वह गिर गई और वहीं पर उसकी गला दबाकर हत्या (Murder) कर दी। उसी के साड़ी के पल्लू से उसका गला कस दिया और दोनों हाथ बांध दिए थे। अभियुक्त ने स्वयं को बचाने और किसी को उसके ऊपर शक न हो इसके लिए गांव में अफवाह फैला दी कि दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार महिला से गाली गलौज करते हुए भाग गये। अभियुक्त ने पूछताछ के दौरान पूरी बात का खुलासा किया।

Tags: banda news
Previous Post

धर्म परिवर्तन करने वाले 16 लोग गिरफ्तार

Next Post

किशोरी को अगवाकर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Apar Plus
उत्तर प्रदेश

अब हर छात्र पर योगी सरकार की नजर, ‘अपार प्लस’ से एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्ज हो रही शैक्षणिक जानकारी

23/04/2026
Farmer Registry
उत्तर प्रदेश

30 अप्रैल तक 100% फार्मर रजिस्ट्री का लक्ष्य, जायद 2026 के लिए डिजिटल क्रॉप सर्वे की तैयारी तेज

23/04/2026
Wheat procurement
उत्तर प्रदेश

सरकार ने असमय बारिश से प्रभावित गेहूं पर दी राहत, पूरे प्रदेश में शिथिल मानकों के साथ होगी खरीद

23/04/2026
Regional Agriculture Conference
उत्तर प्रदेश

24 को लखनऊ में होगा उत्तर जोन का क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन

23/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री के प्रस्तावित आगमन की तैयारियों का सीएम योगी ने किया स्थलीय निरीक्षण

23/04/2026
Next Post
arrested

किशोरी को अगवाकर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Road Accident

बस की टक्कर से ई रिक्शा चालक की मौत

08/01/2023
susheel modi

राज्य तिरंगे का अपमान कराने वालों के साथ नहीं, फ्लॉप होगी मानव श्रृंखला : सुशील

30/01/2021
arrested

25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, फुफरे भाई की हत्या में था वांछित

01/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version