• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

BBC दफ्तर में आयकर विभाग की रेड जारी, पत्रकारों को मिली काम करने की इजाजत

Writer D by Writer D
14/02/2023
in नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
BBC

BBC

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली और मुंबई के BBC दफ्तर पर आयकर विभाग की रेड जारी है। मंगलवार की सुबह आयकर विभाग की तरफ से कंपनी के दोनों दफ्तरों पर रेड मारी गई। इंटरनेशनल टैक्स में गड़बड़ी को लेकर आयकर विभाग ने जांच शुरू की है। इस कार्रवाई पर कंपनी की तरफ से पहला बयान सामने आ गया है। बीबीसी ने सिर्फ इतना कहा है कि वो जांच में पूरा सहयोग कर रही है। उसे उम्मीद है कि जल्द से जल्द इस मामले को सुलझा लिया जाएगा।

बीजेपी बोली- ये तो भ्रष्ट संस्थान

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तो इसे वैचारिक आपातकाल बता दिया है, दूसरे विपक्षी नेता भी इसे प्रेस फ्रीडम पर सरकार का निशाना मान रहे हैं। इस विवाद पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ये तो काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। लोकतंत्र खतरे में आ गया है, मीडिया को दबाया जा रहा है। अब ये तो विपक्ष का स्टैंड, लेकिन बीजेपी ने बीबीसी की विश्वनीयता पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। उसे सबसे भ्रष्ट कंपनी तक बता दिया है। बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि BBC का प्रोपगेंडा और कांग्रेस का एजेंडा एक साथ काम कर रहा है।

BBC का इतिहास भारत को कलंकित करने वाला रहा है। इंदिरा गांधी ने BBC पर बैन लगाया था। BBC ने अपनी रिपोर्टिंग के दौरान कश्मीर में आतंकवादी को करिश्माई युवा उग्रवादी बताया था। BBC ने होली के त्योहार पर भी टिप्पणी की। इतना ही नहीं BBC ने महात्मा गांधी पर भी प्रतिकूल टिप्पणी की थी। ये उदाहरण काफी अहम हैं।

एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के तीखे सवाल

इन तर्कों के बीच एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया की तरफ से इस कार्रवाई पर कुछ तीखे सवाल दाग दिए गए हैं। जोर देकर कहा गया है कि ये एक ट्रेंड बन गया है जहां पर उन मीडिया हाउस को निशाने पर लिया जा रहा है जो सरकार के खिलाफ बोलते हैं, उनकी नीतियों की आलोचना करते हैं। इससे पहले न्यूज क्लिक और न्यूज लॉन्ड्री के दफ्तरों पर भी ऐसे ही छापेमारी की जा चुकी है। एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने इसे जांच एजेंसियों का दुरुपयोग बताया है। गिल्ड ने सरकार से अपील की है कि हर स्थिति में मीडिया की आजादी का पूरा ध्यान रखा जाए, जांच सिर्फ दायरे में रहकर ही की जाए।

UP Board: 170 बंदी भी देंगे परीक्षा, ये नियम रहेंगे लागू

अब इस बयानबाजी के बीच BBC दफ्तर पर इस समय भी आयकर की छापेमारी जारी है। जो खबर है उसके मुताबिक, सभी कर्मचारियों को घर भेज दिया गया है। उन्हें सुबह ही जाने के लिए कह दिया गया था, उसके बाद से लगातार जांच एजेंसी द्वारा छानबीन की जा रही है। सुबह की शिफ्ट वालों को उनका फोन वापस दे दिया गया है, वहीं जो शाम की शिफ्ट वाले हैं, उन्हें अब काम करने की इजाजत दे दी गई है।

Tags: bbcbbc documentryBBC office raid
Previous Post

UP Board: 170 बंदी भी देंगे परीक्षा, ये नियम रहेंगे लागू

Next Post

दिग्विजय सिंह ने पुलवामा हमले को बताया इंटेलिजेंस चूक, शिवराज ने कहा- बुद्धि फेल हो गई है

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और विकास चाहती है : मुख्यमंत्री

24/09/2026
उत्तराखंड

खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने 7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, 108\.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास

24/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने 306 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

23/09/2026
उत्तराखंड

बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान

23/09/2026
उत्तराखंड

ज्योलिकोट दूषित पेयजल प्रकरण पर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों के साथ बैठक

23/09/2026
Next Post
Digvijay Singh

दिग्विजय सिंह ने पुलवामा हमले को बताया इंटेलिजेंस चूक, शिवराज ने कहा- बुद्धि फेल हो गई है

यह भी पढ़ें

Air Force

एयर फोर्स ने जारी किए अग्निवीर भर्ती का फॉर्म, यहां करें अप्लाई

24/06/2022
CM Yogi

कृषि विकास में यूपी बना देश में सबसे तेज गति से बढ़ने वाला राज्य: सीएम योगी

18/03/2026
Road Accident

तेज रफ्तार बस ने बालक को रौंदा, आरोपी चालक फरार

04/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version