Main Sliderअंतर्राष्ट्रीय

जाफर एक्सप्रेस में जबरदस्त ब्लास्ट, 2 यात्रियों की मौत

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पेशावर से क्वेटा शहर जा रही जाफर एक्सप्रेस (Jafar Express Blast) में जबरदस्त ब्लास्ट हुआ है। इस धामाके में 2 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि 4 यात्री घायल हैं। धमाका उस समय हुआ जब क्वेटा जाने वाली जाफर एक्सप्रेस चिचावतनी रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी।

पाकिस्तानी रेलवे के प्रवक्ता बाबर अली ने डॉन न्यूज को बताया कि विस्फोट जाफर एक्सप्रेस (Jafar Express) की बोगी नंबर 4 में सिलेंडर फटने के बाद हुआ। ट्रेन में सवार एक यात्री अपने साथ सिलेंडर ले आया था। उसने सिलेंडर को बाथरूम में छिपा दिया था। इस सिलेंडर में ही विस्फोट हो गया।

बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स ने भी लगाई ऊंची छलांग

घटना के बाद मौके पर बम स्क्वॉड की टीम के साथ रेस्क्यू दल भी पहुंच गया है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। धमाका काफी जबरदस्त था इसलिए मरने वालों की संख्या में इजाफा भी हो सकता है।

Related Articles

Back to top button