• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जनता ने योगी के विश्वास पर लगाई मुहर, उद्यमियों ने विकास के पथ पर बढ़ाया

Writer D by Writer D
16/02/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। रामपुर और आजमगढ़, जिसने योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के आह्वान पर उपचुनाव में कमल खिलाया। योगी आदित्यनाथ ने इन जिलों को न सिर्फ माफिया से मुक्त कराकर विकास की गंगा बहाई, बल्कि नई पहचान भी दी। वसुधैव कुटुंबकम् की भावना को चरितार्थ करने वाले योगी आदित्यनाथ ने अन्य जिलों की भांति रामपुर और आजमगढ़ के संपूर्ण विकास का भी रोडमैप तैयार किया। GIS के बाद 33.52 लाख करोड़ के निवेश के जरिए अब विकास की योजनाओं को धरातल पर उतारने की तैयारी कर ली। वहीं गोला गोकर्णनाथ वाले जिले (लखीमपुर खीरी) में भी निवेश को लेकर काफी माहौल तैयार किया। जीआईएस में एमओयू के बाद लखीमपुर खीरी में 42960 करोड़, रामपुर में 4757 और रामपुर में 2214 करोड़ रुपये का निवेश होगा। इसके जरिए 1.29 लाख से अधिक युवाओं को अपने घर-जिले में ही रोजगार मिलेगा।

गोला गोकर्णनाथ में मिली जीत, 42960 करोड़ से होगा लखीमपुर खीरी का संपूर्ण विकास

गोला गोकर्णनाथ लखीमपुर खीरी जिले में है। यहां बीते दिनों उपचुनाव हुआ था। योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने विकास की बदौलत लोगों से वोट की अपील की। लिहाजा यहां से अमन गिरि कमल का फूल खिलाने में सफल हुए। यहां के विकास को गति देते हुए जीआईएस से जोड़ा गया तो यहां यूनाइटेड स्टेट्स की इंपीरिया इनोवेशन इनवेस्ट (ऑस्टिन कंसल्टिंग ग्रुप) ने निवेश की इच्छा जताई। एजूकेशन और इंफ्रास्ट्रक्चर पर इस ग्रुप का विशेष जोर है। यहां महज 78 प्रस्तावों के जरिए 42960 करोड़ रुपये का निवेश होगा। इससे सिर्फ लखीमपुर खीरी और आसपास के जिलों के 107184 युवाओं को रोजगार से उड़ान मिलेगी।

अब माफिया नहीं, विकास है रामपुर की पहचान

रामपुर अब माफिया मुक्त हो गया। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आमजन को भय और भ्रष्टाचार से निजात दिलाई। माफिया मुक्त होने के कारण यहां उपचुनाव हुआ तो कमल खिला। योगी आदित्यनाथ ने इसे देखते हुए रामपुर को नई पहचान दिलाई। विकास, विकास और सिर्फ विकास से ही रामपुर परिभाषित होने लगा, लिहाजा रामपुर में कई कार्य शुरू हुए। अब योगी आदित्यनाथ ने रामपुर की सुधि ली और इसे भी विकास से जोड़ा तो निवेशकों का मन भी यहां निवेश को लेकर सकारात्मक बना। जीआईएस 2023 में 184 निवेश प्रस्ताव इस जिले को मिले। 4757 करोड़ रुपये से यहां के उद्योगों को बल मिलेगा और 12000 युवा अपने रामपुर में ही रोजगार पाएंगे।

अब आजमगढ़ अपने युवाओं को घर में ही देगा रोजगार

आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में भी योगी आदित्यनाथ के आह्वान को मतदाताओं ने जीत में बदला। यहां से भाजपा का कमल खिला। इस जिले से बाहर कमाने जाने वाले युवाओं की संख्या कभी काफी अधिक होती थी। उत्तर प्रदेश के मुखिया ने इस दर्द को समझा। पहले खुद पहल कर यहां की सड़कों, बिजली, पानी समेत मूलभूत सुविधाओं को ठीक कराया। अब इसे उद्योग व रोजगार से जोड़ने की पहल की तो जीआईएस के जरिए आजमगढ़ में 2214 करोड़ के निवेश प्रस्ताव आए। इसके जरिए यहां के 10166 युवाओं को रोजगार से जोड़ने का खाका तैयार किया जा रहा है।

Tags: Lucknow NewsYogi News
Previous Post

यूपी में 33.52 लाख करोड़ के निवेश को धरातल पर उतारने को नियुक्त होंगे 105 उद्यमी मित्र

Next Post

निवेश के मामले में मेरठ, लखनऊ, आगरा, झांसी और वाराणसी मंडल टॉप फाइव में

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
VB-G Ram Ji Act implemented
उत्तर प्रदेश

वीबी-जी राम जी एक्ट लागू होने से यूपी के मजदूरों को हर रोज मिलेंगे न्यूनतम 300 रुपये

01/07/2026
Katarniaghat
उत्तर प्रदेश

पर्यटन सत्र 2025-26 में 12 हजार से अधिक पर्यटकों ने किया कतर्नियाघाट का दीदार

01/07/2026
CM Yogi launches 'Digi Rover' special campaign
उत्तर प्रदेश

तकनीक के माध्यम से भूमि की पैमाइश पहले की तुलना में अधिक सटीक, पारदर्शी और विश्वसनीय होगी : सीएम योगी

01/07/2026
yogi-modi
उत्तर प्रदेश

कानपुर-कबरई ग्रीनफील्ड हाईवे को मंजूरी मिलने पर सीएम योगी ने पीएम मोदी का जताया आभार

01/07/2026
Next Post
Investment

निवेश के मामले में मेरठ, लखनऊ, आगरा, झांसी और वाराणसी मंडल टॉप फाइव में

यह भी पढ़ें

इंसानियत के लिए योगी ने भुला दी थी खुद की तकलीफ

25/03/2022

दिवाली पर घर ले आए Maruti Celerio, जानें इसकी खासियत और कीमत

02/11/2021

जज पर थानेदार-दरोगा ने तानी पिस्टल, वकीलों ने बचाई जान

18/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version