• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मात्र 20 कार्यदिवस में बलात्कारी को मिली उम्रकैद की सजा

Writer D by Writer D
18/02/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मथुरा
0
Life Imprisonment

life imprisonment

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा की एक विशेष अदालत ने जल्दी फैसला देने के अपने ही रिकार्ड को तोड़ते हुए मात्र 20 कार्य दिवस में अदालती कार्रवाई पूरी करते हुए बलात्कार के एक आरोपी को शुक्रवार को आजीवन कारावास (Life Imprisonment) की सजा सुनायी है।

इससे पहले इसी अदालत ने एक मामले की सुनवाई 26 दिन में पूरी करते हुए फांसी की सजा सुनाई थी।

डीजीसी पाक्सो कोर्ट अलका उपमन्यु ने बताया कि इसी साल तीन जनवरी को जमुनापार थाने के एक गांव में पड़ोसी सतीश ने आठ वर्षीय बालिका के साथ बलात्कार किया था जब वह घर में अकेली थी। इस मामले में थाना जमुनापार में सतीश के खिलाफ धारा 376 ए बी, 452 आईपीसी व 5 एम/6 पॉक्सो ऐक्ट के अन्तर्गत तीन जनवरी को पुलिस रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

चार जनवरी को अभियुक्त की गिरफ्तारी हुई और सात जनवरी को इसमें चार्जशीट लग गई तथा अदालत में इसे 11 जनवरी को दाखिल किया गया ।

उन्होंने बताया कि इस पर 13 जनवरी को चार्ज लगाया गया। मुकदमे के दौरान सजा से बचने के लिए अभियुक्त ने कई अधिवक्ता बदले लेकिन जिला अपर सत्र न्यायाधीश और विशेष न्यायाधीश पॉक्सेा ऐक्ट विपिन कुमार ने डाक्टरी रिपोर्ट और गवाहों के बयान आदि के आधार पर अभियुक्त को दोषी माना और सतीश को धारा 452 आईपीसी के तहत पांच वर्ष का कठोर कारावास तथा दस हजार जुर्माना एवं 5एम/6 पॉक्सो ऐक्ट में आजीवन कारावास (Life Imprisonment) तथा 25 हजार का जुर्माना अदा करने का आदेश दिया है। जुर्माना न जमा करने पर अभियुक्त को छह माह का अतिरिक्त कारावास भोगना होगा।

Tags: crime newsmathura news
Previous Post

तीन वाहन चोर गिरफ्तार, छह बाइक और तीन ट्रैक्टर बरामद

Next Post

अगर आप भी हैं इस बीमारी के शिकार, तो खाली पेट ऐसे खाएं बादाम

Writer D

Writer D

Related Posts

Murder
Main Slider

गहरी नींद में सो रही दो मासूमों की पिता ने ली जान, कानपुर में डबल मर्डर से हड़कंप

19/04/2026
Suryapratap Shahi
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में 24 से शुरू होगा रश्मिरथी पर्व, दिनकर की कृति पर तीन दिवसीय भव्य आयोजन

18/04/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

महिला आरक्षण विधेयक पर संसद में गतिरोध दुर्भाग्यपूर्ण: एके शर्मा

18/04/2026
RTE
उत्तर प्रदेश

RTE: योगी सरकार ने खोले दरवाजे, हर अपवंचित बच्चे को मिल रहा शिक्षा का अधिकार

18/04/2026
Electricity
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार प्रदेशभर के बिजली उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराएगी 34 हजार मेगावाट बिजली

18/04/2026
Next Post
almonds

अगर आप भी हैं इस बीमारी के शिकार, तो खाली पेट ऐसे खाएं बादाम

यह भी पढ़ें

Inheritance

सीएम योगी को SC से राहत, भड़काऊ भाषण में मुकदमा चलाने से किया इंकार

26/08/2022
ukraine

हमले की बीच यूक्रेन में गूंजी किलकारी, लोग बोले- उम्मीद बाकी है

26/02/2022
मुलायम सिंह यादव Mulayam Singh Yadav

राम मनोहर लोहिया के विचारों से देश का भला होगा : मुलायम

23/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version