• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महाशिवरात्रि पर दूर करें घर का वास्तु दोष, मिलेगी भोलेभंडारी की कृपा

Writer D by Writer D
18/02/2023
in धर्म, फैशन/शैली
0
Mahadev

Mahadev

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आज महाशिवरात्रि (Mahashivaratri) का पावन पर्व हैं जिसका सभी शिवभक्त बेसब्री से इंतजार करते हैं। हर साल यह फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन आता हैं। इस दिन सभी भक्त शिव की पूजा-अर्चना करते हुए भोलेभंडारी की कृपा पाने की कामना करते हैं। शिवरात्रि को सिद्धि की रात्रि भी कहा जाता हैं जिसमें किए गए उपायों से घर का वास्तुदोष दूर हो सकता हैं और घर में सकारात्मकता लाई जा सकती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको महाशिवरात्रि (Mahashivaratri) पर किए जाने वाले उन वास्तु उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जो आपके जीवन के दुख-दर्द दूर करके सुख-समृद्धि का आगमन करेंगे। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में…

शिव परिवार की स्थापना

गृह कलेश में दूर करने का एक और आसान उपाय आप महाशिवरात्रि (Mahashivaratri) के दिन कर सकते हैं। इस दिन घर में शिव परिवार की स्थापना करना शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि घर में शिव परिवार (मात पार्वती, भगवान शिव, कार्तिकेय और गणेश जी) की मूर्ति लगाने से बच्चे आज्ञाकारी होते हैं। परिवार में आपसी प्रेम और सद्भाव भी बना रहता है।

भगवान शिव का षडाक्षरी मंत्र

महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव के षडाक्षरी मंत्र ओम नम: शिवाय का जप करते हुए रुद्राभिषेक करें। शिवजी को 108 बेल के पत्ते अर्पित करें और अंतिम पत्ते को शिव के आशीर्वाद स्वरूप तिजोरी या धन रखने के स्थान में सुरक्षित रख दें। इससे वास्तु दोष के कारण चल रही आर्थिक परेशानियों में कमी आएगी। धन का अपव्यय भी कम होगा।

शिवलिंग का रुद्राभिषेक

घर में आपसी तालमेल की कमी और क्लेश का कराण वास्तु दोष भी होता है। वास्तु संबंधी कमियों की वजह से परिवार में आपसी कहासुनी और रोग का प्रभाव बना रहा है। इस समस्या को दूर करने के लिए महाशिवरात्रि के दिन घर की उत्तर पूर्व दिशा में शिवलिंग का पूरे विधि विधान से रुद्राभिषेक करें। इससे आपके घर के वास्तु दोष में सुधार होगा और घर के सदस्यों में तालमेल बढ़ेगा। रोग का प्रभाव भी कम होगा।

चार प्रहर की पूजा

महाशिवरात्रि के दिन चार पहर की पूजा का अधिक महत्व है। इस पूजा को करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसमें ध्यान रखें कि सुबह में गंगाजल से शिवजी का अभिषेक करें। दोपहर में दूध से शिवजी का अभिषेक करें। शाम में शहद से शिवजी का अभिषेक करें और रात्रि में घी से शिवजी का अभिषेक करें। चारों प्रहर के लिए चार मिट्टी के शिवलिंग का निर्माण करें और इनकी पूजा करके अगले दिन इन्हें जल में प्रवाहित कर दें। इस उपाय से घर में वास्तु दोष का प्रभाव दूर हो जाता है। इस उपाय से आरोग्य, समृद्धि और आनंद की प्राप्ति होती है।

पारद शिवलिंग की स्थापना

महाशिवरात्रि के दिन अगर आप अपने घर में पारद शिवलिंग की स्थापना करते हैं और उसकी रोजाना पूजा अर्चना करते हैं तो सभी प्रकार के वास्तुदोष का निवारण होगा। शिवपुराण के अनुसार घर में पारद शिवलिंग की स्थापना करके जो व्यक्ति नियमित इनकी पूजा करता है और इन्हें शमी पत्र अर्पित करता है वह सुख भोगों को भोगकर अंत में उत्तम गति को प्राप्त करता है।

रामायण पाठ

रामायण में वर्णित है कि भगवान राम शिव को और शिवजी भगवान राम का ध्यान करते हैं। महाशिवरात्रि के दिन जो व्यक्ति अपने घर पर रामायण पाठ का आयोजन करता है और आठ प्रहर का रामायण पाठ करता है उसके घर पर भगवान शिव की विशेष कृपा रहती है। ऐसे भक्त के घर में किसी प्रकार का वास्तु दोष नहीं रह जाता है। महालक्ष्मी और भगवान राम भी ऐसे शिव भक्त पर प्रसन्न होते हैं।

डमरू

घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए आप महाशिवरात्रि के दिन अपने घर के मंदिर में डमरू की स्थापना कर सकते हैं। अगर रोजाना आरती के समय डमरू बजाया जाए तो ये आपके घर की सभी दिशाओं को वास्तु दोष को दूर करेगा। साथ ही इससे घर में प्रेम, सद्भाव और सुखों की वृद्धि होगी।

Tags: mahashivratriMahashivratri 2023Mahashivratri pujaMahashivratri totkeMahashivratri upaay
Previous Post

ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए आजमाएं ये उपाय, नही करानी पड़ेगी सर्जरी

Next Post

शनि की साढ़ेसाती से बचने के लिए महाशिवरात्रि पर करें ये उपाय

Writer D

Writer D

Related Posts

Kakadi
फैशन/शैली

ककड़ी का सेवन इन समस्याओं के लिए होती है लाभकारी

20/05/2026
office
Main Slider

ऑफिस में मिलेगा परफेक्ट लुक, ट्राई करें ये ड्रेस

20/05/2026
lemon
Main Slider

ऐसे लगाएं फेस पर नींबू, वरना हो सकते है ये नुकसान

20/05/2026
jaggery
फैशन/शैली

आपकी स्किन का भी ख्याल रखता है गुड, इस तरह करें इसका सेवन

20/05/2026
Dreams
धर्म

सपनों में इन का आना भी है एक रहस्य, जानें इसका मतलब

20/05/2026
Next Post
Mahashivratri

शनि की साढ़ेसाती से बचने के लिए महाशिवरात्रि पर करें ये उपाय

यह भी पढ़ें

Transfer

पांच IAS अफसरों का हुआ तबादला, जानिए किसको मिली कौन सी जिम्मेदारी

09/09/2021
Shani Trayodashi

इस विधि से करें शनिदेव को प्रसन्न, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

07/01/2023
Helicopter

6 जिलों से अयोध्या धाम के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, योगी सरकार ने तय किया किराया

17/01/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version