• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विकास रैंकिंग में बरेली मंडल प्रथम, सहारनपुर ने भी बाजी मारी

Writer D by Writer D
27/02/2023
in उत्तर प्रदेश, बरेली
0
Bareilly division first in development ranking

Bareilly division first in development ranking

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बरेली। प्रदेश के समग्र विकास में जुटी योगी सरकार (Yogi Government) के प्रयासों के परिणाम सामने आने लगे हैं। अब विकास परक योजनाएं सिर्फ कुछ जनपदों तक ही सीमित न रहकर प्रदेश के सभी 75 जनपदों तक पहुंच रही हैं। इसी का नतीजा है कि सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में मंडलों की श्रेणी में बरेली मंडल (Bareilly Division) ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उत्तर प्रदेश कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग ने सरकार की विकास परक योजनाओं में अव्वल मंडलों और जनपदों की लिस्ट जारी है।

प्रदेश की विकास रैंकिंग में बरेली मंडल (Bareilly Division) के साथ सहारनपुर मंडल ने भी बाजी मारी है। साथ ही वाराणसी, लखनऊ और मेरठ टॉप फाइव मंडल में शामिल हैं। वहीं जनपदों की श्रेणी में बरेली मंडल के बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर और पीलीभीत जनपद प्रथम स्थान पर आए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा है प्रदेश के सभी मंडल और जनपद समान गति से आगे बढ़ें। शासन योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के समाज सभी वर्गों को प्राप्त हो। इस कड़ी में बरेली मंडल के सभी जनपदों में लोक कल्याणकारी योजनाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट को ठीक ढंग से धरातल पर उतारा गया है।

किसनों की लागत को कम करने के लिए सीएम योगी अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा दे रहे हैं। इसके लिए 979 सोलर फोटोवॉल्टिक सिंचाई पंप बरेली मंडल में स्थापित किए गए। इसके अलावा 827109 कृषकों का पोर्टल पर डाटा फीड कर उन्हें योजना से सीधे लाभान्वित कराया गया। गौ संरक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत बरेली मंडल में 61383 गोवंश पशुओं को संरक्षित किया गया। मुख्यमंत्री निराश्रित बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना में 16816 पशुओं को इच्छुक पशुपालकों के सुपुर्द किया गया।

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत बरेली मंडल (Bareilly Division)  में 1834436 गोल्डन कार्ड बनाकर प्रदेश में शानदार प्रदर्शन किया गया। कमिश्नर बरेली संहिता समद्दार ने बताया कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले कार्य मंडल के चारों जिलों में प्राथमिकता के साथ कराए जा रहे हैं। इसी वजह से चारों जिलों की प्रदेश में रैंकिंग प्रथम है। इसके लिए शासन स्तर से सभी जिलाधिकारियों को बधाई देकर उनका उत्साहवर्धन किया है।

496 हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर दे रहे घर के पास स्वास्थ्य सेवाएं

कमिश्नर बरेली मंडल (Bareilly Division) संयुक्ता समद्दार ने बताया कि 2019- 20 तक लक्षित 496 हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर बरेली मंडल में क्रियान्वित किए गए हैं। इससे लोगों को घर के पास में ही स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं। वह गंभीर बीमारियों की भी जांच करा कर निशुल्क दवाई प्राप्त कर रहे हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत बरेली मंडल में 15870 समूह का गठन कराया गया। इससे 172480 परिवार सीधे लाभान्वित हो रहे हैं।

1894 मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कराए गए बरेली मंडल (Bareilly Division)

1894 सामूहिक विवाह बरेली मंडल में कराए गए। जहां अधिकारियों ने कन्यादान किया। इसमें बरेली में 238, बदायूं में 807, पीलीभीत में 552 और शाहजहांपुर में 297 सामूहिक विवाह संपन्न हुए। इसके अलावा बरेली मंडल में 26 नदी, नहर और सड़कों पर सेतु का निर्माण कराया गया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 51 नई सड़कों, 89 पुरानी सड़कों की मरम्मत कराई गई। महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना मनरेगा में 139.26 लाख किया गया।

Tags: up news
Previous Post

आयुष चिकित्सा से बढ़ेगी लोगों की क्वालिटी ऑफ लाइफ: एके शर्मा

Next Post

मंडलायुक्त स्तर की समिति करेगी अटल आवासीय विद्यालय के पात्र बच्चों की मैपिंग

Writer D

Writer D

Related Posts

MP Brijlal targets Akhilesh Yadav.
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में सपा सरकार ने चौपट किया शिक्षा व्यवस्था : सांसद बृजलाल

15/08/2026
Sanjay Nishad's sarcasm on Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

एनडीए सरकार दे रही उजड़ी जातियों को अधिकार और सम्मान : संजय निषाद

15/08/2026
Kaushal Vikas Mission
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की नई पहल : स्वतंत्रता दिवस पर कौशल विकास मिशन ने लॉन्च किया ‘कौशल संपर्क’ क्यूआर कोड

15/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीतापुर में सीएम योगी का ऑपरेशन एक्शन, चौकी इंचार्ज निलंबित, एसएचओ खिलाफ जांच शुरू

15/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

1857 के स्वतंत्रता संग्राम में मऊ के वीरों का योगदान हमारी गौरवशाली विरासत : ए.के. शर्मा

15/08/2026
Next Post
Atal residential schools

मंडलायुक्त स्तर की समिति करेगी अटल आवासीय विद्यालय के पात्र बच्चों की मैपिंग

यह भी पढ़ें

CM Yogi

सीएम योगी ने केंद्रीकृत रसोईघर ‘अक्षय पात्र’ का किया निरीक्षण

25/06/2022
IPS Gyanwant Singh

कोयला तस्करी मामले में IPS ज्ञानवंत सिंह से CBI ने की पूछताछ

04/05/2021
Kangana's integrity to those who questioned Narendra Modi's sentiment

नरेन्द्र मोदी की भावुकता पर सवाल उठाने वालों को कंगना की खरी खोटी

24/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version