Main Sliderअमेठीउत्तर प्रदेशक्राइम

डबल मर्डर से दहली अमेठी, चाचा-भतीजे को बदमाशों ने किया गोलियों से छलनी

अमेठी। जिले में सोमवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने पूर्व प्रधान और उसके चाचा संग्रह अमीन की गोली (Shot) मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। परिजनों ने गांव के 9 लोगों पर हत्या का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें से 7 नामजद और 2 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। गांव में तनाव को देखते हुए कई थानों की पुलिस को तैनात किया गया है। इस वारदात में चुनावी रंजिश की बात सामने आ रही है।

मामला मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के भददौर गांव का है। यहां के रहने वाले संग्रह अमीन सुरेश यादव अपने भतीजे पूर्व प्रधान बृजेश यादव और एक अन्य व्यक्ति शुभम वर्मा के साथ शादी समारोह से लौट रहे थे। ये लोग बोलेरो से घर लौट रहे थे। जैसे ही इनकी गाड़ी दादरा रोड पर दुर्गा मास्टर के भट्टे के पास पहुंची।

यहां पर पहले से घात लगाए बैठे दो बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां (Firing) बरसा दीं। इस दौरान पूर्व प्रधान को 2 और अमीन को 5 गोली लग गई। ‌वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश तमंचा लहराते भाग गए।

घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की फोर्स के साथ पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। चाचा-भतीजे को आनन-फानन में मुसाफिरखाना सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर, दो जवान घायल

वहीं बोलेरो में मौजूद तीसरा व्यक्ति शुभम वर्मा बाल-बाल बच गया। इस मामले में शुभम कुछ भी बोलना नहीं चाह रहा है। वह बार-बार कह रहा है कि वो लोग मुझे भी मार देंगे। इस वजह से वह आरोपियों के खिलाफ कुछ नहीं बोल रहा है।

9 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

SP ने बताया कि परिजनों ने 7 नामजद और 2 अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। नामजद में वशीर खान, जलालुद्दीन, राहुल यादव, संजय, ओम प्रकाश, रवि और उमेश यादव शामिल हैं। इन पर केस दर्ज कर लिया गया है। भददौर मुस्लिम बाहुल्य इलाका है, इसलिए गांव और अस्पताल को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button