• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

होली के रंग छुड़ाने के लिए अपनाएं ये तरीके, स्किन नहीं होगी खराब

Writer D by Writer D
04/03/2026
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Holi

Holi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

होली (Holi)  के दिन लोग बेफिर्क होकर रंग खेलते हैं। बड़े हों या बच्चे रंग खेलना सभी को पसंद होता है। लेकिन, दिक्कत तो होली (Holi)  खेलने के बाद शुरू होती है, जब रंग छुड़ाने की बारी आती है। कई बार लोगों को नहीं पता होता है कि शरीर पर लगे रंग को आसानी से कैसे छुड़ाया जाए। ऐसे में वे अपनी त्वचा को बहुत ज्यादा रगड़ देते हैं, जिससे ड्राइनेस और खुजली जैसी परेशानी होने लगती है। आज हम आपको बताएंगे ऐसे आसान  घरेलू उपाय जिन्हें अपनाकर आप होली (Holi)  के रंगों को आसानी से हटा सकते हैं।

होली (Holi)  का रंग छुड़ाने के लिए आसान घरेलू नुस्खे

सरसों का तेल

जब भी रंग खेलने के लिए निकलें, तो अपने बालों, चेहरे, हाथों और बाकी शरीर पर सरसों का तेल अच्छे से लगा लें। यह आपको चिपचिपा लग सकता है, लेकिन रंग खेलने के लिए ज़रूरी है। सरसों का तेल लगाने से फायदा यह होता है कि रंग आपकी त्वचा से बहुत ज़्यादा चिपकता नहीं है। फिर जब आप नहाते हैं, तो सरसों के तेल की वजह से रंग अपेक्षाकृत जल्दी छूट जाता है और आपको त्वचा को बहुत दर्द देने की ज़रूरत नहीं होती।

नींबू आएगा काम

यह तो आप जानते हैं कि नींबू नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट है। कपड़ों पर लगे दाग छुड़ाने हों या पीतल-तांबे के बर्तनों पर लगे दाग हों, नींबू हर जगह काम आता है। आप इसे रंग छुड़ाने में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको नींबू धीरे-धीरे अपनी त्वचा परप रगड़ना होगा। कुछ देर नींबू रगड़ने के बाद इसे इसी तरह 15 मिनट के लिए छोड़ दीजिए और फिर ढेर सारा मॉइश्चराइज़र लगाइए। मॉइश्चराइज़र की जगह क्लींज़र का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। फिर हल्के साबुन और गुनगुने पानी से नहा लीजिए। रंग आसानी से छूट जाएगा।

अगर किसी ने ऑयल पेंट लगा दिया तो

रंगों से खेलते समय कई बार लोग उत्साह में आकर ऑयल पेंट लगा देते हैं। इसे रगड़कर छुड़ाने की ज़िद में आप अपनी त्वचा को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। सही तरीका यह है कि आप पहले त्वचा पर सरसों या नारियल का तेल लगा लीजिए। चेहरे पर तेल लगाने के लिए आप रुई का इस्तेमाल भी कर सकते हैं और फिर दोनों हाथों से हल्के से इसे पोछ दीजिए। इसके बाद गुनगुने पानी से नहा लीजिए। रंग आसानी से उतर जाएगा।

बालों का क्या करना है

रंगों से खेलने में सबसे ज़्यादा नुकसान बालों का होता है, क्योंकि बालों को रंग से पूरी तरह मुक्त करना बहुत टेढ़ी खीर है। इसके लिए आप घरेलू उपाय की शरण में जाइए। दही और बेसन को मिलाकर पेस्ट बनाइए और इसे बालों में लगाइए। इसे करीब आधे घंटे तक लगा रहने दीजिए और फिर बाल धो लीजिए। अगर फिर रंग पूरी तरह नहीं छूटता है, तो इस बार आप बेसन की जगह दही में नींबू मिलाकर बालों में लगा सकते हैं। इसके बाद तो बालों से रंग छूट ही जाएगा।

ऐसे छुड़ाएं गुलाल

गुलाल से खेलने के बाद अक्सर लोगों को लगता है कि इसे छुड़ाना बहुत आसान है और वो इसके लिए पानी का इस्तेमाल करते हैं। यह गलत है। गुलाल लगे शरीर पर पानी डालने से गुलाल शरीर के बाकी हिस्सों तक पहुंच जाता है और शरीर से चिपक जाता है। गुलाल छुड़ाने के लिए आपको हाथ और सूखे कपड़े का इस्तेमाल करना चाहिए। पहले हाथ से झाड़िए, फिर भी कुछ चिपका रह जाए, तो सूखे कपड़े से उसे पोछकर जितना हो सके, अलग कर दीजिए। इसके बाद भी जो कुछ लगा रह जाए, उसे धोने के लिए आप पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

उबटन से आसान कुछ भी नहीं

जब बात घरेलू उपाय की हो रही है, तो उबटन से बेहतर क्या ही होगा। इसके लिए आपको बेसन में दही या दूध मिलाकर पूरे शरीर और बालों में लगाना होगा। बेसन के पेस्ट को पूरे शरीर पर रगड़िए और फिर उसे कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दीजिए। 15-20 मिनट में रंग और मैल पूरी तरह फूल जाएगा, जिसके बाद आप गुनगुने पानी से नहाकर आसानी से रंग से छुटकारा पा सकते हैं।

मुल्तानी मिट्टी

मुल्तानी मिट्टी भी रंग छुड़ाने में मदद करती है। आपको बस इसे दो-तीन घंटे पहले से भिगोकर रखना होगा। जब ये पूरी तरह फूल जाएगी और आप रंग खेल चुके होंगे, तो आपको इसका पेस्ट चेहरे और शरीर के बाकी हिस्सों पर लेप की तरह लगाना होगा और सूखने तक इंतज़ार करना होगा। जब मिट्टी सूखकर पपड़ी की तरह हो जाए, तो नहा लीजिए। रंग आसानी से छूट जाएगा।

क्या नहीं करना है

ये तो हमने आपको रंग छुड़ाने के तरीके बताए। सबमें एक ही सावधानी बरतनी है कि त्वचा को बुरी तरह रगड़ना नहीं है। एक और महत्वपूर्ण बात यह ध्यान रखनी है कि रंग छुड़ाने के सप्ताह भर बाद तक ब्लीचिंग या फेशियल नहीं कराना है।

Tags: Beauty tipsHoliholi 2026holi celebrationHoli tipsSkin Care
Previous Post

होली पर इन चीजों से सजाएँ अपना आशियाना

Next Post

इन टिप्स को करें फॉलो, आप भी दिखेंगे डैशिंग

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post
Dashing

इन टिप्स को करें फॉलो, आप भी दिखेंगे डैशिंग

यह भी पढ़ें

Building Collapsed

आर्यनगर इलाके में निर्माणाधीन दो मंजिला इमारत गिरी, ठेकेदार हिरासत में

03/01/2024
yogi

CMO का फोन न उठाना अधिकारियों को पड़ा भारी, योगी सरकार ने नोटिस भेज मांगा जवाब

16/03/2021
anurag thakur

अनुराग ठाकुर : बीमा उद्योग से बीमा दावों की निपटान प्रक्रिया को बनायें सुगम

29/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version