• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

G-20 का गमला चुराने वाला गिरफ्तार, बरामद हुए चोरी फ्लावर पॉट

Writer D by Writer D
01/03/2023
in नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Arrested for stealing flower pot kept for G-20

Arrested for stealing flower pot kept for G-20

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। G-20 सम्मेलन की तैयारी के लिए सड़क पर रखे गए गमले चुराने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है। पकड़े गए शख्स का नाम मनमोहन है। उसके पास से कार और चोरी के गमले बरामद कर लिए गए हैं।

अब पुलिस उसके दूसरे साथी की पहचान करने के लिए मनमोहन से पूछताछ कर रही है। आरोपी मनमोहन गुरुग्राम के गांधी नगर इलाके का रहने वाला है। जिस गाड़ी से गमले चुराए गए, उसकी नंबर प्लेट हरियाणा के हिसार की है। गाड़ी मनमोहन की पत्नी के नाम पर रजिस्टर्ड है।

शुरुआती तफ्तीश में सामने आया है कि मनमोहन और उसका एक साथी दिल्ली से गुरुग्राम लौट रहे थे। दोनों ने ही खूबसूरत फूलों के गमलों को देखकर अपनी गाड़ी रोक ली और गमले चोरी कर मौके से फरार हो गए। पूछताछ में सामने आया है कि उन्हें इस बात की बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी कि कोई उनकी करगुजरी का वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है।

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हुआ था, जिसमें दो लोग गमले चुराते नजर आए थे। वीडियो में दिख रहा है कि दो लोगों ने गाड़ी को गमलों के पास रोकते हैं और कार में गमले रखकर फरार हो जाते हैं।

गमला चोरी की यह घटना गुरुग्राम के सहरोल बॉर्डर क्षेत्र की है। चोर एक काले रंग की लग्जरी कार में आए थे। उन्होंने सड़क की सजावट के लिए रखे गए फूलों के पास कार रोकी थी। गाड़ी के रुकते ही उसमें से दो लोग नीचे उतरे थे और एक-एक करके गमलों को कार की डिग्गी में रखना शुरू कर दिया था। करीब एक मिनट तक एक के बाद एक गमलों को कार में रखने के बाद दोनों डिग्गी बंद कर कार लेकर फरार हो गए थे।

होली का रंग हुआ फीका! LPG सिलेंडर के बढ़े दाम

दरअसल, सड़क किनारे यह फ्लॉवर पॉट G-20 मीट को लेकर शहर भर में किए जा रहे सौन्दर्यीकरण के तहत रखे गए थे। इसी क्रम में दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर विदेशियों के स्वागत के लिए गमलों को रखा गया था। मामले का वीडियो वायरल होने के बाद डीएलएफ फेज 3 की पुलिस ने गाड़ी के नंबरों के आधार पर जांच शुरू कर दी थी।

Tags: delhi newsG-20 SummitNational news
Previous Post

होली का रंग हुआ फीका! LPG सिलेंडर के बढ़े दाम

Next Post

उमेश पाल हत्याकांड: Eat-On रेस्टोरेंट का मालिक गिरफ्तार, अतीक का करीबी है नफीस

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

अब टीएमसी का खेल खत्म होगा और बंगाल का विकास शुरू होगा: सीएम योगी

20/04/2026
CM Dhami
Main Slider

यमकेश्वर भागवत कथा में धामी, बोले- धर्म और विकास साथ-साथ

20/04/2026
CM Yogi
Main Slider

स्वर्णभूमि बंगाल को कांग्रेस, वामपंथियों और टीएमसी ने बनाया कंगाल: मुख्यमंत्री

20/04/2026
plane crashes
Main Slider

छत्तीसगढ़ में विमान हादसा: पहाड़ी से टकराकर प्लेन क्रैश, कई लोगों की मौत की आशंका

20/04/2026
Chardham Yatra
Main Slider

Chardham Yatra 2026: गंगोत्री-यमुनोत्री के खुले द्वार, आज से चारधाम यात्रा का शंखनाद

19/04/2026
Next Post
Umesh Pal Murder Case

उमेश पाल हत्याकांड: Eat-On रेस्टोरेंट का मालिक गिरफ्तार, अतीक का करीबी है नफीस

यह भी पढ़ें

Bank

बैंक कर्मियों की सैलरी में बंपर इजाफा, अब हफ्ते में पांच दिन ही खुलेंगे बैंक

09/03/2024
Rupali is not the first choice of makers for the role of 'Anupama'

रुपाली नहीं हैं ‘अनुपमा’ के रोल के लिए मेकर्स की पहली पसंद

24/05/2021
fall of the high-tension wire

हाईटेंशन तार गिरने से पंडाल में फैला करंट, चार बरातियों की मौत

29/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version