• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जंगल में पेड़ से लटका मिला मजदूर का शव

Writer D by Writer D
06/03/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मुरादाबाद
0
Dead Body

Dead Body

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुरादाबाद। जिले के थाना कुंदरकी क्षेत्र के ग्राम डोमघर के जंगल में रविवार शाम को मजदूर असलम सैफी का शव पेड़ से लटका (Hanging) मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस क्षेत्राधिकारी और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।

मृतक असलम सैफी के बड़े भाई असगर ने बताया कि असलम सैफी (40 वर्ष ) पुत्र गफूर निवासी ग्राम ईंधनपुर नगला रविवार सुबह पांच बजे घर से निकला था। जब नौ बजे के बाद भी वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की। लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।

दोपहर बाद असलम के परिजनों को सूचना मिली कि असलम का शव ग्राम डोमघर निवासी मंसूर के भट्ठे के आगे पड़ोसी दुर्जन सिंह निवासी फरहेदी के खेत में पेड़ से लटका है। मौके पर थाना पुलिस पहुंची और लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कुंदरकी थाना अध्यक्ष ललित चौधरी ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले ही उसकी बेटी की शादी हुई थी। परिजनों का कहना है कि बीते शुक्रवार को बेटी की चैथी का कार्यक्रम उसके घर पर था।

उसी दिन उसकी जेब से 30 हजार रुपये कहीं गिर गए थे और शादी में भी उसने काफी कर्जा ले रखा था। जिसके चलते वह दिमागी तौर पर काफी परेशान था। मृतक असलम मजदूरी पर ठेकेदार के साथ लिंटर का सरिया बांधने का काम करता था उसी से उसके घर का खर्चा चलता था। घटनास्थल पर कुछ दवाई मृतक की जैकेट और काली शर्ट पेड़ में बंधी हुई थी, उसी का फंदा गले में पड़ा हुआ था।

Tags: Muradabad news
Previous Post

घर से नाराज होकर निकले दिव्यांग युवक का शव वरूणा नदी में मिला

Next Post

शातिर लुटेरा गिरफ्तार, लूट के माल और असलहा बरामद

Writer D

Writer D

Related Posts

Farmer Registry
उत्तर प्रदेश

किसानों की डिजिटल पहचान की ओर तेजी से बढ़ रहा उप्र

04/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब तीन सदस्यीय विशेष पीठ करेगी शासकीय भूमि से जुड़े वादों की सुनवाई

04/07/2026
Varanasi's international cricket stadium will soon become a new identity
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में खेल क्रांति: वाराणसी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम जल्द बनेगा नई पहचान

04/07/2026
Secondary schools will be busy in July with classes and other activities.
उत्तर प्रदेश

माध्यमिक विद्यालयों में जुलाई में कक्षाओं के साथ-साथ अन्य कार्यों के कारण रहेगी व्यस्तता

04/07/2026
A historic MoU will be signed between the Basic Education Department and SBI.
उत्तर प्रदेश

10 लाख शिक्षकों-कर्मचारियों को मिलेगा करोड़ों का सुरक्षा कवच

04/07/2026
Next Post
Arrested

शातिर लुटेरा गिरफ्तार, लूट के माल और असलहा बरामद

यह भी पढ़ें

Conversion

MBA की छात्रा का धर्मांतरण करने वाला प्रोफेसर पूरे परिवार के साथ फरार

27/06/2021
Accident on Yamuna Expressway

यमुना एक्सप्रसवे पर भीषण सड़क हादसा,  तेज रफ्तार इनोवा बस में घुसी, चार की मौत

28/11/2020
CM Yogi

जीवन को लेकर आयुर्वेद, योग और नाथपंथ की मान्यता एक : सीएम योगी

13/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version