• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूर्णागिरि धाम में हुए कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Writer D by Writer D
09/03/2023
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
cm dhami

cm dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

टनकपुर(चंपावत)। एक दिवसीय चंपावत दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने गुरुवार को टनकपुर के ठुलीगाड़, पूर्णागिरी मार्ग में हुए कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए प्रदेश में सुख, शांति और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने घोषणा करते हुए कहा कि ककराली गेट, टनकपुर से मां पूर्णागिरि धाम तक यात्रा मार्ग में विद्युत विभाग स्ट्रीट लाइट लगाएगा। मां पूर्णागिरि धाम में लगने वाले मेले व्यवस्थाओं के सुचारु संचालन को मंदिर समिति को अनुदान दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने टनकपुर जौलजीबी मोटर मार्ग के बाटनागाड़ में पुल का निर्माण किए जाने, भैरव मंदिर में स्थाई पुलिस चौकी बनाए जाने, पूर्णागिरि क्षेत्र को इको टूरिज्म हब के रूप में विकसित किए जाने, टनकपुर शारदा नदी के तट पर कर्मशाला का निर्माण किए जाने, बनबसा में मुक्तिधाम का निर्माण किए जाने, बनबसा खटीमा सितारगंज होते हुए टनकपुर से राजस्थान खाटूश्याम के लिए बस सेवा शुरू किए जाने की घोषणा की।

इसके अलावा चम्पावत पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात के लिए रात्रि में भी खोले जाने, राजकीय प्राथमिक विद्यालय भजनपुर में एक फ्लोर और चार अतिरिक्त कक्ष बनाये जाने, चंपावत में साइंस सेण्टर का निर्माण किए जाने, श्री पूर्णागिरी मंदिर घाटी क्षेत्र में हेलीपेड का निर्माण किया जाने एवं आदि कैलाश, ओम पर्वत की यात्रा को जाते वक्त अल्मोड़ा से एवं चम्पावत के रास्ते यात्रा को वापस लाए जाने का ऐलान किया।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने मां पूर्णागिरि मेले के शुभारंभ अवसर पर बधाई देते हुए कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि आज मुझे इस पावन मेले का शुभारंभ कर मां पूर्णागिरि मैया के चरणों में शीश नवाने का सुअवसर प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा मां पूर्णागिरि मैया की महिमा से हम सभी भली-भांति परिचित हैं। उन्होंने कहा पूर्णागिरि मेला उत्तर भारत का प्रसिद्ध मेला है जहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु विभिन्न स्थानों से आते हैं। उन्हें प्रत्येक सुविधा मुहैया कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

बदल गया बांके बिहारी मंदिर का समय, अब इस समय भक्त कर सकेंगे दर्शन

मुख्यमंत्री ने सहायता समूह की महिलाओं का पूर्णागिरि धाम के लिए तैयार किए गए प्रसाद और प्रसाद रखने और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत पीरुल की टोकरी जो बनाई गई हैं, उसका भी शुभारंभ किया। उन्होंने पूर्णागिरि मेले में आए श्रद्धालुओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया और भक्तों के लगाए गए भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल महरा, पूर्णागिरि मंदिर समिति के अध्यक्ष किशन तिवारी , भाजपा प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, नगर पालिका अध्यक्ष टनकपुर विपिन कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष बनबसा रेनू अग्रवाल, जिला अधिकारी नरेंद्र भंडारी, पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव और अन्य लोग मौजूद रहे।

Tags: cm dhamiUttarakhand News
Previous Post

बदल गया बांके बिहारी मंदिर का समय, अब इस समय भक्त कर सकेंगे दर्शन

Next Post

सीएम धामी ने हॉट एयर बैलून पैरामोटर एडवेंचर एक्टिविटी का किया शुभारंभ, राफ्टिंग भी की

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पंजाब विधानसभा के दरवाजे विद्यार्थियों के लिए खुले, CM मान ने बढ़ाया हौसला

22/10/2026
Main Slider

कुछ लोग भारत को भी नेपाल और बांग्लादेश बनाना चाहते थे : धामी

22/10/2026
उत्तराखंड

युवा रोजगार लेने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले बनें : मुख्यमंत्री

22/10/2026
नई दिल्ली

भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा

22/10/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : CM साय

22/10/2026
Next Post
CM Dhami

सीएम धामी ने हॉट एयर बैलून पैरामोटर एडवेंचर एक्टिविटी का किया शुभारंभ, राफ्टिंग भी की

यह भी पढ़ें

presidential candidates

राष्ट्रपति प्रत्याशी के चयन में भी नवोन्मेष

23/06/2022
Manoj Kumar and Prashant Kumar met the injured devotees

घायल श्रद्धालुओं से मिले मुख्य सचिव और डीजीपी, हर संभव मदद का दिया आश्वासन

30/01/2025
Swami Prasad Maurya

सनातन का ढ़ोल पीटने वाले सनातन विरोधी: स्वामी प्रसाद मौर्य

17/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version