• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘अगला नंबर केजरीवाल का…’, सुकेश चंद्रशेखर का बड़ा दावा

Writer D by Writer D
10/03/2023
in नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Sukesh Chandrashekhar

Sukesh Chandrashekha

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। 200 करोड़ रुपए की ठगी के मामले में जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) ने बड़ा दावा किया है कि गिरफ्तारी का अगला नंबर अरविंद केजरीवाल का है। सुकेश ने कहा, उन्होंने जो किया है, मैं उसका पर्दाफाश करूंगा। सुकेश को पटियाला कोर्ट में शुक्रवार को पेश किया गया। कोर्ट ने सुकेश की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है। सुकेश को 18 मार्च को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश होना है।

इससे पहले सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) ने 5 पेज की चिट्ठी लिखकर सीएम केजरीवाल और मनीष सिसोदिया पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। सुकेश ने आम आदमी पार्टी को महाठग बताते हुए लिखा था कि मैं आ रहा हूं। आपके सभी उल्टी सीधी कारगुजारियों और कारनामों का खुलासा करने।

सुकेश ने पत्र में लिखा था, AAP के द्वारा उसके खिलाफ राजनीतिक बदले की भावना से किए जा रहे काम की सच्चाई की पोल जरूर खुलेगी। सुकेश ने दावा किया था, उसने सिसोदिया के साथ भी काफी नजदीकी से काम किया है। उसे पता है कि वो कैसे हर विभागीय काम में कमीशन खाते हैं।

टेबलेट खरीद में कमीशन खाया- सुकेश (Sukesh Chandrashekhar)

महाठग सुकेश (Sukesh Chandrashekhar) ने चिट्ठी में लिखा, केजरीवाल जिस शिक्षा में क्रांति की बात कहते सिसोदिया और सत्येंद्र जैन की तारीफ करते थकते नहीं हैं, उसमें भी गरीब बच्चों को दिए जाने वाले टेबलेट की खरीद जिस चीनी कंपनी से की गई, उससे भी इन लोगों ने मोटा कमीशन खाया है।

चंद्रशेखर ने दावा किया कि एक कंपनी को दी गई टेबलेट सप्लाई का ठेका अंतिम समय पर निरस्त कर दिया गया था। क्योंकि दूसरी कंपनी 20 फीसदी ज्यादा कमीशन दे रही थी।

महिला अपराध के मामलों को निपटाने में UP अव्वल, CM योगी ने गृह विभाग की थपथपाई पीठ

सुकेश (Sukesh Chandrashekhar) ने दावा किया था कि उसके पास कई ऐसी सरकारी खरीद और सौदेबाजी के प्रमाण हैं, जिसमें हजार करोड़ से ज्यादा की कमीशनखोरी हुई है। इन सबका खुलासा वो करेगा। सुकेश ने कहा, आप लोगों ने मध्य दक्षिण और पूर्व भारत में मेरे जरिए अपना काम निकाला और फिर अलग हो गए। इसमें दोस्ती जैसा कुछ नहीं था सिर्फ पैसा था।

Tags: Arvind Kejriwaldelhi newsmandoli jailNational newsSukesh Chandrasekhar
Previous Post

महिला अपराध के मामलों को निपटाने में UP अव्वल, CM योगी ने गृह विभाग की थपथपाई पीठ

Next Post

मेडिकल ऑफिसर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां करें चेक

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सेवाकाल पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया

12/10/2026
उत्तराखंड

हरिद्वार में कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर, ऋषिकुल में बनेगा प्राच्य शोध संस्थान

12/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में ग्रामीण सड़क कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार, PMGSY-IV के तहत ₹2,708 करोड़ के प्रस्तावों पर बनी सहमति

12/10/2026
Main Slider

कुंभ-2027 का शंखनाद: धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और गीत

12/10/2026
Voter Lists
पंजाब

पंजाब की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, जानें कितने नाम जुड़े और कितने घटे

12/10/2026
Next Post
CUET UG Result Declared

मेडिकल ऑफिसर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां करें चेक

यह भी पढ़ें

donald trump

ट्रंप की सेहत में सुधार, आज मिल सकता है अस्पताल से डिस्चार्ज

05/10/2020
Milkha Singh

राजकीय सम्मान के साथ होगा मिल्खा सिंह का अंतिम संस्कार

19/06/2021
तीन श्रम सुधार विधेयकों को मंजूरी Three Labor Reform Bills approved

राज्यसभा का सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, तीन श्रम सुधार विधेयकों को दी मंजूरी

23/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version