• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गर्मियों में रखें इन बातों का ध्यान, सही से कर सकेंगे बालों की देखभाल

Writer D by Writer D
19/03/2026
in फैशन/शैली
0
Hair

hair

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गर्मियों के मौसम में पसीने और धूल-मिट्टी की वजह से त्वचा को तो नुकसान होता ही हैं लेकिन बालों (Hair) को भी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। इन दिनों में बाल रूखे और बेजान होने लगते हैं वहीँ ऑयली स्किन वालों को चिपचिपे बालों की समस्या का सामना करना पड़ता हैं। ऐसे में इन समस्याओं से बचने के लिए गर्मियों के दिनों में बालों को उचित देखभाल की जरूरत होती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स की जानकारी देने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप गर्मियों के दिनों में बालों (Hair) की सही देखभाल कर सकेंगे। आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में…

बालों (Hair) को साफ़ रखें

बालों को स्वस्थ रखने का पहला क़दम है, उनको साफ़ रखना। जब आप नियमित रूप से बालों को धोती हैं तब वे साफ़ रहते हैं, उनमें अतिरिक्त तेल या धूल-मिट्टी का जमाव नहीं होने पाता। इसके लिए अपने बालों के टाइप के अनुसार शैम्पू का चुनाव करें। बालों को तरोताज़ा रखने के लिए सप्ताह में कम से कम तीन बार बालों को धोएं।

बालों (Hair) को धोने से पहले तेल लगाएं

गर्मियों के मौसम में आपके बाल बेजान हो सकते हैं। उनको हाइड्रे़ट रखने के लिए आप अपने बालों में नारियल का तेल लगा सकते हैं। इस तेल को आप बाल धोने से 1 घंटा पहले लगाएं या बेहतर परिणाम के लिए रात भर के लिए लगाएं और सुबह नहाते समय हेयर वॉश कर लें। ये आपके हेयर फॉलिकल्स को हेल्दी बनाता है, जिससे आपके बाल मजबूत और घने बनते हैं।

धोने से पहले बालों (Hair) पर 5 मिनट के लिए कंडीशनर लगा रहने दें

बालों को हाइड्रेटेड और मॉइस्चराइज़्ड बनाए रखने के लिए हमेशा शैम्पू के बाद कंडीशनर का इस्तेमाल करें। अगर आपके बाल कुछ ज़्यादा ही डीहाइड्रेटेड हो गए हैं तो आपको किसी अच्छे हेयर मास्क में इन्वेस्ट करना चाहिए। शैम्पू करने के बाद बालों पर हेयर मास्क लगाएं और उसे धोने से पहले कम से कम 5 मिनट के लिए छोड़ दें। बालों से शैम्पू, कंडीशनर या हेयर मास्क निकालने के लिए हमेशा ठंडे पानी का इस्तेमाल करें। इससे बाल हर मौसम में अच्छे बने रहते हैं।

ज़रूरत महसूस हो तो हेयर (Hair) स्पा ट्रीटमेंट कराएं

केमिकली ट्रीटेड और डैमेज्ड रूखे-सूखे बालों में दोबारा नई जान फूंकने के लिए हर 15 दिनों या अधिकतम हर एक महीने में हेयर स्पा ट्रीटमेंट की मदद लें। हेयर स्पा एक डीप कंडीशनिंग सर्विस होती है, जो बालों में दोबारा नमी रीस्टोर करने में बेहद मददगार साबित होती है। हेयर स्पा क्रीम्स में मॉइस्चराज़िंग इन्ग्रीडिएंट्स होते हैं, जो बालों को बेहतर बनाते हैं।

बाहर जाते समय बालों (Hair) को कवर करें

गर्मियों के मौसम में आपके बाल धूप से डैमेज हो सकते हैं। ऐसे में आप अपने बालों को स्टॉल, कैप या रूमाल से कवर करें। आप सूती का स्टॉल लें क्योंकि ये आपके बालों को ठंडक देगा और धूप से भी बचाएगा। आप इससे अपने चेहरे को भी ढक सकते हैं। आप बालों को धूप से बचाने के लिए यूवी फिल्टर स्प्रे, जेल या क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपके बाल धूप में जलने से बचेंगे।

हीट स्टाइलिंग से बचें

बालों की देखभाल के बेसिक नियमों में एक यह भी है कि उन्हें गर्मी से बचाना है। भले ही आपको स्टाइलिंग पसंद हो, पर इसके लिए उन्हें गर्म न करें। और जितना संभव हो सके, उन्हें सुखाने के लिए भी हीट यूज़ न करें। बालों को नैचुरली सूखने दें। उनपर आयरन, ड्रायर या टॉन्गिंग मशीन का इस्तेमाल न ही करें, ख़ासकर गर्मियों के दौरान।

हर 3 महीने में ट्रिम करवाएं

बालों को हेल्दी रखने के लिए आपको अपने बाल हर 3 महीने में ट्रिम करवाने चाहिए। इससे आपके स्प्लिट एंड्स (दोमुंहे बाल) खत्म हो जाएंगे और बाल जानदार दिखेंगे। वैसे भी गर्मियों में सर्दियों की अपेक्षा बाल ज्यादा तेजी से बढ़ते हैं। रेगुलर ट्रिमिंग कराने से बाल हेल्दी रहते हैं और बालों का वॉल्यूम बढ़ जाता है।

अपने खानपान में शरीर को हाइड्रेट करने वाली चीज़ें शामिल करें

गर्मियों के दौरान बालों में मॉइस्चर बैलेंस होना बहुत ज़रूरी है। और यह बैलेंस बाहरी तौर पर नहीं होता, बल्कि अंदरूनी होता है। इसके लिए ज़रूरी है कि आपके शरीर में पानी की कमी न होने पाए। आप दिन में पर्याप्त पानी पिए। बैलेंस्ड डायट लें और कई तरह के लिक्विड को डायट में शामिल करें। इससे न आपका शरीर और आपके बाल, दोनों की ही सेहत बनी रहेगी।

Tags: "hairbeautyBeauty tipshair beautyhair carehair care tipshair care tips in summerhome remedies for hair caresummer hair care tipstips for hair care
Previous Post

जानें कौन है मां शैलपुत्री, जिन्होंने महादेव के लिए दे दी थी अपनी आहुति

Next Post

इस आटे के इस्तेमाल से फेस पर आएगा निखार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

करवा चौथ 2026: कब निकलेगा चांद, क्या है पूजा मुहूर्त?

25/10/2026
Karwa Chauth
Main Slider

करवा चौथ की पूजा में करवे का खास महत्व, जानें मिट्टी के बर्तन से जुड़ी परंपरा

25/10/2026
Sharad Purnima
धर्म

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

23/10/2026
Glowing Face
फैशन/शैली

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

23/10/2026
Karwa Chauth
Main Slider

Karwa Chauth 2026: पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है? कपल जरूर जानें ये जरूरी बातें

22/10/2026
Next Post
skin care

इस आटे के इस्तेमाल से फेस पर आएगा निखार

यह भी पढ़ें

सीएम पुष्कर ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश

22/10/2021

सोमवार को वाल्मीकि आश्रम जाएंगे मुख्यमंत्री, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमन

25/10/2026
मेरठ पुलिस

दिये बेच रहे मासूमों से थानेदार ने दोगुने दाम में खरीदा सारा सामान, खुश होकर बच्चे बोले- थैंक्स

14/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version