• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पुलिस की बेहतरीन कार्यप्रणाली ने बदला है यूपी का परसेप्शन: सीएम योगी

Writer D by Writer D
11/03/2023
in उत्तर प्रदेश, मेरठ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ/मेरठ। उत्तर प्रदेश पुलिस ने बेहतरीन कानून व्यवस्था का माहौल स्थापित करते हुए प्रदेश के बारे में लोगों का परसेप्शन बदला है। जिस यूपी का नाम सुनकर पहले भय लगता था, यहां आना और सुरक्षित निकल जाना पहले दुविधा वाली बात लगती थी। उस धारणा को हमारी यूपी पुलिस ने बेहतरीन कानून व्यवस्था के माध्यम से बदल दिया है। आज देश के अंदर यूपी निवेश के लिए बेहतरीन गंतव्य के रूप में स्थापित हुआ है। इसके पीछे यूपी पुलिस की ओर से अपनी भूमिका का सही निर्वहन किया जाना भी है। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में शहीद कोतवाल धनसिंह गुर्जर की प्रतिमा के अनावरण समारोह के दौरान कही।

सीएम (CM Yogi) ने शहीद कोतवाल धन सिंह गुर्जर को किया नमन

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने क्रांतिधरा मेरठ में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, डॉ सुदेश धनखड़ का प्रदेश की जनता की ओर से स्वागत व अभिनंदन करते हुए कहा कि आज हम सभी के लिए गौरव का क्षण है। आजादी के अमृत काल के प्रथम वर्ष में अमर सेनानी धन सिंह गुर्जर की प्रतिमा का अनावरण प्रदेश के स्टेट ऑफ आर्ट के रूप में विकसित किये जा रहे ट्रेनिंग स्कूल में उपराष्ट्रपति के कर कमलों से हुआ है। भारत माता के महान सपूत शहीद धनसिंह गुर्जर ने अपनी जवानी को राष्ट्रसेवा व देश की आजादी के लिए न्योछावर किया था। ऐसे शहीद को मैं कोटि कोटि नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

मेरठ ने इतिहास बनाते हुए दुनिया के सामने मिसाल पेश की है

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि मेरठ का अपना इतिहास रहा है। इस शहर ने इतिहास बनते देखा है और बनाते हुए दुनिया के सामने मिसाल भी पेश की है। यहां बाबा औघड़नाथ का मंदिर 1857 के प्रथम स्वातंत्र्य समर का महत्वपूर्ण केंद्र बिंदु था। बैरकपुर छावनी में शहीद मंगल पांडेय के द्वारा जो चिंगारी सुलगाई गई थी, उसका चरम यूपी के मेरठ में देखने को मिला। एक तरफ शहीद कोतवाल धन सिंह गुर्जर मेरठ में प्रथम स्वातंत्र्य समर की ज्वाला को तेज करने के लिए नेतृत्व प्रदान कर रहे थे, तो दूसरी तरफ झांसी में रानी लक्ष्मीबाई हुंकार भर रही थीं, बिठूर में तात्या टोपे क्रांति की ज्वाला को भड़का रहे थे। यूपी का कोई कोना ऐसा नहीं था, जो 1857 के प्रथम स्वातंत्र्य समर में आजादी की अलख को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाने में अपना योगदान न दे रहा हो। अमर सेनानियों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने के लिए पीएम मोदी की प्रेरणा से अमृत महोत्सव के कार्यक्रम को बढ़ाया गया है।

भारत के स्वतंत्रता सेनानियों ने देखा था सपना

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के पंच प्रण की चर्चा करते हुए कहा कि प्रत्येक देशवासियों को विकसित भारत के निर्माण के लिए कार्य करना, गुलामी के अंशों को सर्वथा समाप्त करना, विरासत के प्रति सम्मान का भाव पैदा करना, देश की एकता और एकात्मकता के लिए कार्य करना तथा नागरिकों के भीतर स्वयं के कर्तव्यों का अहसास होना। ये पंच प्रण हर भारत वासी को एक सूत्र में पिरोकर के दुनिया के भीतर महाशक्ति के रूप में स्थापित करेंगे। यही सपना भारत के स्वतंत्रता सेनानियों ने देखा था।

तेज गति से हो रहा यूपी पुलिस की कैपिसिटी बिल्डिंग का काम

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से बीते 6 साल में यूपी में पुलिस ट्रेनिंग की क्षमता को तीन गुना तक बढ़ाया गया है। साथ ही 1,64,000 पुलिसकर्मियों की भर्ती और उनके प्रशिक्षण की व्यवस्था को भी समुचित तरीके से किया गया है। अपराध की प्रकृति बदलने के साथ ही उस के अनुरूप कानून बनाने और उससे मुकाबला करने के लिए जरूरी उपकरण पुलिस महकमे को उपलब्ध कराकर, उनके प्रशिक्षण का कार्य किया गया। सीएम ने बताया कि आज साइबर क्राइम के थाने हर जनपद में स्थापित हो रहे हैं, एफएसएल के लैब भी हर जगह स्थापित किये जा रहे हैं। साथ ही लखनऊ में पुलिस एंड फोरेंसिक साइंसेस के इंस्टीट्यूट की स्थापना का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। इसके अलावा पुलिस की कैपिसिटी बिल्डिंग के लिए अनेक कार्य किये जा रहे हैं। इसी क्रम में आज यहां पुलिस ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की क्षमता को 300 से बढ़ाकर 1600 किया गया है। यहां अब तक केवल आरक्षियों का प्रशिक्षण होता था, जिसे अब उपनिरीक्षक और निरीक्षकों के लिए भी शुरू किया गया है।

खेल, उद्योग, ढांचागत विकास और सामाजिक सरोकार को नई ऊंचाई देंगे सीएम योगी

इस मौके पर सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विजय पाल सिंह तोमर, सत्यपाल सिंह, कांता कर्दम, डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी, मंत्री सोमेंद्र तोमर, दिनेश खटिक, एमएलसी अश्विनी त्यागी, सरोजनी अग्रवाल, धर्मेंद्र कुमार भारद्वाज, विधायक अमित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Tags: merrut newsYogi News
Previous Post

खेल, उद्योग, ढांचागत विकास और सामाजिक सरोकार को नई ऊंचाई देंगे सीएम योगी

Next Post

कांग्रेस जोड़ने और भाजपा करती है तोड़ने की बात: हरीश रावत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योगी सरकार शनिवार को 818 अभ्यर्थियों को देगी नौकरी की सौगात, मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र

18/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

भूजल स्रोतों की जांच में यूपी ने देश में पहला स्थान हासिल किया, पंजाब-आंध्र प्रदेश को भी पीछे छोड़ा

18/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में यूपी राइज 2026: युवाओं को जॉब क्रिएटर बनाने की सार्थक पहल

18/09/2026
Main Slider

एनसीआर की हवा को शुद्ध बनाने के लिए यूपी में बड़ा प्लान

18/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS 2026: अंतरराष्ट्रीय बाजार में चमकेगा मेरठ का स्थानीय कारोबार

18/09/2026
Next Post
Harish Rawat

कांग्रेस जोड़ने और भाजपा करती है तोड़ने की बात: हरीश रावत

यह भी पढ़ें

मैं कहीं नहीं जा रहा, मध्यप्रदेश में ही रहूंगा : कमलनाथ

08/01/2021
Mahant Narendra Giri

पंच परमेश्वर की बैठक के बाद होगा महंत का पोस्टमार्टम, फिर दी जाएगी भू-समाधि

21/09/2021

स्टाक क्रिकेटर सुरेश रैना ने अपने दोनों हाथों पर कराए तीन टैटू

11/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version