• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा राज में हुई लोकतंत्र की हानि: शिवपाल यादव

Writer D by Writer D
12/03/2023
in इटावा, उत्तर प्रदेश
0
Shivpal Yadav

Shivpal Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इटावा। समाजवादी पार्टी (सपा) महासचिव शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Yadav) ने कहा कि भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकाल में लोकतंत्र की हानि हुयी है।

श्री यादव ने रविवार को यहां जिला पंचायत आवास पर पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि आगामी निकाय चुनाव के साथ-साथ कॉआपरेटिव चुनाव की तैयारियों में उनका संगठन जुटा हुआ है। वह लगातार कार्यकर्ताओं से मेल मुलाकात कर रहे हैं । उनकी समस्याएं सुन रहे हैं।

उन्होंने कहा “ बहुत ही जल्दी निकाय चुनाव आने वाले हैं फिलहाल मै अभी कॉआपरेटिव चुनाव में सक्रिय हो पार्टी जनों के बीच जा रहा हूं। हमने जिस ढंग से अपनी तैयारी की हुई है उस तरह से कोऑपरेटिव के चुनाव में समाजवादी पार्टी को खासी कामयाबी हासिल होगी और भारतीय जनता पार्टी को समय आने पर करारा जवाब मिल जाएगा।”

श्री यादव (Shivpal Yadav) ने कहा कि ईडी और सीबीआई के छापे केवल विपक्ष के नेताओ के यहां ही पड़ रहे है भारतीय जनता पार्टी में लोकतंत्र नाम की कोई भी चीज नहीं बची है केवल विपक्षी नेताओं पर ही छापे पड़ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के लोगों में लोकतंत्र कतई नहीं बचा है।

लालू परिवार पर छापेमारी को लेकर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओ को केवल विपक्ष के लोग ही घोटालेबाज, बेईमान सब कुछ दिख रहे है जबकि हकीकत में भाजपा के नेता से बड़ा कोई भ्रष्टाचारी नहीं है, आज भाजपा का कोई भी नेता ईमानदार नही लगता है।

आलू के लिये अभी भी कोल्ड स्टोरेज में है पर्याप्त जगह

सपा प्रमुख अखिलेश यादव से डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के जवाब मांगने के सवाल पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक केवल विज्ञापनों में रहते हैं, सर्दियों में एक अस्पताल में गए थे एक मरीज को सर्दी लग रही थी तब आधी बांह वाली सदरी पहनाई थी, इतनी भयानक ठंड में क्या सर्दी बची होगी, सभी मरीज देखते रह गए, एक डिप्टी चीफ मिनिस्टर केवल विज्ञापनों में रहना चाहते हैं और ऐसा काम करते हैं।

इटावा में कोऑपरेटिव चुनाव को लेकर सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव सक्रिय हो गए है। इटावा औरैया की 139 समितियों पर समाजवादी पार्टी कब्जा जमाने की तैयारी में जुट गई है। शिवपाल शहर के इटावा जिला पंचायत आवास पर बैठक करने पहुंचे जहा पर कोऑपरेटिव चुनाव को लेकर के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इटावा-औरैया में 139 समितियों का 14 मार्च को चुनाव होना है। 19 मार्च को कोऑपरेटिव समितियों का चुनाव स्मपन्न होना है। शिवपाल सिंह इस चुनाव में भी अपना दबदबा कायम रखने के लिए कोऑपरेटिव समितियों के चुनाव में बहुत ही सुनियोजित तौर पर रणनीति कर रहे हैं।

Tags: Etawah newsshivpal yadav
Previous Post

आलू के लिये अभी भी कोल्ड स्टोरेज में है पर्याप्त जगह

Next Post

WPL: हरमनप्रीत ने मुंबई के अजेय रथ को आगे बढ़ाया, यूपी वॉरियर्स को हराकर दर्ज की चौथी जीत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

चक्रवात ‘अर्णब’ को लेकर यूपी में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

26/10/2026
Main Slider

लखनऊ समिट में 15 MoU पर हस्ताक्षर, 5 निवेशकों को LOC जारी

26/10/2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश अनलिमिटेड पोटेंशियल का स्टेट, प्रगति और गति से दुनिया को दे रहा जवाब: सीएम योगी

26/10/2026
Main Slider

बेटियों की सुरक्षा का भरोसा देख मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

26/10/2026
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस तो मानसिक रूप से दिवालिया हो चुकी है, विक्षिप्त हो चुकी है: सीएम योगी

26/10/2026
Next Post
Harmanpreet Kaur

WPL: हरमनप्रीत ने मुंबई के अजेय रथ को आगे बढ़ाया, यूपी वॉरियर्स को हराकर दर्ज की चौथी जीत

यह भी पढ़ें

CM Dhami handed over appointment letters to 187 youth

नियुक्ति पत्र जनसेवा का संकल्प और सवा करोड़ उत्तराखंडवासियों के विश्वास का प्रतीक : मुख्यमंत्री

03/07/2026

एक्टर डीनो मोरिया पर ED का शिकंजा, इस मामले में जब्त हुई संपत्ति

02/07/2021
हथियों का उत्पात

सोनभद्र : जंगल से भटक कर आए हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पात, मासूम की मौत

02/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version