• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अनचाहे बालों से मिलेगा छुटकारा, करें इन चीजों का इस्तेमाल

Writer D by Writer D
11/09/2025
in फैशन/शैली
0
Upper Lip Hair

Upper Lip Hair

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चेहरे पर नजर आने वाले अनचाहे बाल (Unwanted Hair) खूबसूरती घटाने के साथ ही आकर्षण में कमी लाते हैं। इनसे छुटकारा पाने के लिए महिलाएं पार्लर में जाकर कभी वैक्सिंग तो कभी शेविंग करवाती हैं। पार्लर में यह ट्रीटमेंट काफी महंगा पड़ जाता हैं। आप चाहे तो घर पर ही कुछ चीजों का इस्तेमाल कर अनचाहे बालों (Unwanted Hair) से छुटकारा पा सकते हैं। केमिकलयुक्त प्रोडक्ट्स की तुलना में ये आपकी स्किन के लिए भी अधिक सेफ होंगे।

आज इस कड़ी में हम आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल कर आप बिना किसी खर्च के ही अनचाहे बालों (Unwanted Hair) से छुटकारा पा सकती हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में

मूंग दाल

मूंग दाल को रातभर पानी में भिगोकर रखें। सुबह इसे पीसकर पेस्ट बना लें। कच्चा आलू लें और उसे कद्दूकस कर लें, ताकि आप उसका रस निकाल सकें। दाल के साथ आलू का रस मिलाएं। एक चम्मच शहद और नींबू का रस मिलाएं। आप इसे अपने चेहरे और शरीर पर लगा सकते हैं। इसे लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। जब यह सूख जाए, तो उंगलियों से हल्के हाथों से गोलाई में घुमाते धीरे से रगड़ें। फिर सादे पानी से धो लें।

पपीता

सबसे पहले कच्चे पपीते के छिलके को छीलकर और छोटे छोटे क्यूब्स काटकर शुरू करें। इसके बाद पपीते के उन क्यूब्स को एक बाउल में डालें और कांटे की मदद से मैश कर लें। कटोरी में 1 बड़ा चम्मच हल्दी पाउडर डालें। सामग्री को मिलाकर एक महीन पेस्ट बना लें। मिश्रण को लगाएं और उस क्षेत्र पर धीरे से मसाज करें जहां से आप बाल निकालना चाहते हैं। इसे 15-20 मिनट तक लगा रहने दें और गुनगुने पानी से धो लें। इस पेस्ट को सप्ताह में एक या दो बार नियमित रूप से 2-3 महीने तक लगाएं।

बेसन

एक कटोरी में 1 चम्मच बेसन के साथ करीब 1/4 चम्मच पिसी हुई फिटकरी और गुलाब जल मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इस बात का ध्यान रखें कि पेस्ट न ही ज्यादा गाढ़ा हो और न ही ज्यादा पतला। इस पेस्ट को आप रोजाना चेहरे के उन हिस्सों पर लगाएं, जहां आपको लगता है कि अनचाहे बाल हैं। अगर आप समय की कमी की वजह से इस पेस्ट को रोजाना नहीं लगा सकते हैं तो कम से कम हफ्ते में 2 बार जरूर लगाएं। इस पेस्ट को चेहरे से निकालने के लिए करीब 10 मिनट बाद अपने हाथों को गीला करके चेहरे पर अच्छी तरह सर्कुलर मोशन में रगड़िए। इसके बाद अपने चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें

अंडा

अंडे के सफेद भाग में ओट्स मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। जब यह सूख जाए, तो हाथों में थोड़ा सा पानी लेकर हल्के हाथों से गोलाई में घुमाते हुए रगड़ें। फिर पानी से धो लें। या इसके अलावा एक अंडे की सफेदी को 1 टेबलस्पून चीनी और 1/2 टेबलस्पून कॉर्न फ्लोर के साथ मिलाएं, जब तक कि यह एक चिपचिपा पेस्ट न बन जाए। मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। जब यह सूख जाए, तो इसे हल्के हाथों से पील कर लें। अनचाहे बालों (Unwanted Hair) से छुटकारा पाने के लिए यह फेस मास्क हफ्ते में 3-4 बार लगाएं।

Tags: remove unwanted hairsrid of unwanted hairtips after removing unwanted hair from legsunwanted hair removal tipsunwanted hairs on face
Previous Post

मेहमानों के लिए बनाए मेक्सिकन डिश कॉर्न सालसा, हर कोई करेगा आपकी तारीफ

Next Post

बेसन से मिलेगा निखरता चेहरे, ऐसे करें इस्तेमाल

Writer D

Writer D

Related Posts

Ceiling Fan
फैशन/शैली

चुटकियों में साफ हो जाएगी सीलिंग फैन पर जमा गंदगी, बहुत काम का है ये हैक्स

27/09/2026
Lipstick
फैशन/शैली

लिपस्टिक लगाते समय न करें ये गलतियां

27/09/2026
Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Dark chocolate milkshake
फैशन/शैली

बच्चों के लिए बनाएं डार्क चॉकलेट मिल्क शेक, खुशी से उछल जाएंगे

27/09/2026
men fashion
फैशन/शैली

पुरुषों के बैग में ये चीजे होनी ही चाहिए

27/09/2026
Next Post
besan

बेसन से मिलेगा निखरता चेहरे, ऐसे करें इस्तेमाल

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

Deputy Commandant Martyr

नक्सली हमले में शहीद हुआ मुजफ्फरनगर का बेटा, सीएम योगी ने 50 लाख का ऐलान

14/12/2020
vacciantion

प्रदेश में फिर बना एक दिन में सर्वाधिक टीकाकरण का नया रिकॉर्ड

24/07/2021

एनडीआरएफ ने एसएसबी एवं मानव सेवा संस्थान ‘सेवा’ के साथ निकाली “हर घर तिरंगा” जागरूकता रैली

07/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version