• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूं ही नहीं देश का स्वच्छतम शहर है इंदौर, पांच घंटे गेर की धूम, डेढ़ घंटे में सड़कें साफ

Writer D by Writer D
12/03/2023
in मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
Indore

Indore

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इंदौर। देश के सबसे साफ शहरों में लगातार 6 बार इंदौर (Indore) ने यूं ही पहला स्थान प्राप्त नहीं किया है, जिसका उदाहरण रविवार देखने को मिला। रविवार को इंदौर में रंगपंचमी (Rangpanchami) मनाई गई, जिसके चलते मुख्य मार्गों से होते हुए हुए गैर यात्रा (होली खेलने वालों की टोलियां) राजवाड़ा परिसर पहुंचीं।

इस दौरान उन मार्गों से लेकर राजवाड़ा परिसर में टनों रंग और गुलाल उड़ाया गया। हजारों की संख्या में लोग रंगपंचमी मनाने के लिए राजवाड़ा पहुंचे थे। रंग-गुलाल से सड़कें भी गंदी हो गई थीं। साथ ही कचरे का ढेर भी लग गया।

इंदौर निगम प्रशासन से इससे निपटने की तैयारी पहले ही कर ली थी। और फिर जैसे ही रंगपंचमी खेलकर लोग घरों को लौटे तो निगम कर्मचारियों ने सारे गंदे रास्तों को टारगेट समय में चमका दिया। सड़कें साफ कर दी गईं और सारा कचरा भी साफ कर दिया।

गेर यात्रा की भीड़.

500 से अधिक सफाई कर्मी, 2 घंटे  सफाई का टारगेट

इंदौर नगर निगम (Indore Nagar Nigam) के एडिशनल कमिश्नर नगर निगम सिद्धार्थ जैन ने बताया कि राजवाड़े क्षेत्र को करीब 500 से अधिक निगम के सफाई कर्मियों ने केवल दो घंटे के टारगेट समय में साफ कर दिया।

उन्होंने बताया कि गेर यात्रा के बाद नगर निगम का अमला सड़कों पर उतरा गया। राजवाड़े पर बड़े स्तर पर सफाई अभियान किया शुरू किया, जिसमें कई आधुनिक मशीनों की सहायता से परिसर के चारों ओर सफाई अभियान चलाया गया था।

500 से अधिक कर्मचारियों ने परिसर को साफ किया। इस दौरान निगम की 15 स्वीपिंग मशीन और कचरा वाहनों से हजारों जोड़ी जूते चप्पल और प्लास्टिक की बोतलों को हटाया गया। नगर निगम एडिशनल कमिश्नर सिद्धार्थ जैन ने बताया कि गेर के जितने भी रूट थे सभी को टागरेट समय में साफ किया गया है।

गेर यात्रा के बाद की गई इंदौर में सफाई.

उन्होंने बताया कि इस बार गेर यात्रा में पिछली बार की तुलना में ज्यादा लोगों के आने की उम्मीद जताई गई थी और हुआ भी वैसी ही। हजारों की संख्या में लोग राजवाड़ा परिसर पहुंचे थे। इसलिए सफाई कर्मचारियों की भी संख्या में इजाफा किया गया था।

इन मशीनों का सहारा, इन रास्तों को चमकाया

निगम के संयुक्त स्वच्छता अभियान के तहत निगम, स्वास्थ्य विभाग की स्वीपिंग मशीन, जेट प्रेशर मशीन और बड़ी संख्या में सफाई मित्रों और अन्य संसाधनों के माध्यम से राजवाड़ा, एमजी रोड, खजूरी बाजार सर्राफा  सहित अन्य क्षेत्रों में चलाए गए स्वच्छता अभियान में सारी गंदगी साफ की गई।

Tags: Indore newsmp newsrangpanchami
Previous Post

WPL: हरमनप्रीत ने मुंबई के अजेय रथ को आगे बढ़ाया, यूपी वॉरियर्स को हराकर दर्ज की चौथी जीत

Next Post

नागालैण्ड से हमने क्या सीखा ?

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Bhojshala
Main Slider

भोजशाला में 721 वर्ष बाद शुक्रवार को हुई महाआरती, वाग्देवी की प्रतिमा रखकर किया पूजन

22/05/2026
CM Dhami
राजनीति

फॉरेस्ट गार्ड के एक हजार पदों पर होगी नई नियुक्तियां: मुख्यमंत्री

22/05/2026
Savin Bansal
राजनीति

जिला प्रशासन की दर से नहीं लौटता कोई खाली, सब जगह से थकहार संजीव पहुंचा था डीएम द्वार

21/05/2026
R. Rajesh Kumar
राजनीति

बदलेगा केदारघाटी और जोशीमठ का इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार पर सरकार का फोकस

21/05/2026
Next Post
Nagaland

नागालैण्ड से हमने क्या सीखा ?

यह भी पढ़ें

communicable diseases

एक अप्रैल से चलेगा संचारी रोग नियंत्रण को लेकर महाअभियान

15/03/2023

वैज्ञानिकों को मिली बड़ी कामयाबी, बहरेपन की दवा करेगी कोरोना का खात्मा?

15/08/2020
AK Sharma

दोहरीघाट मुक्तिधाम को मिलेगा नया बाईपास मार्ग, एके शर्मा ने किया शिलान्यास

16/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version