• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

श्री राजपूत करणी सेना के संस्थापक लोकेन्द्र सिंह कालवी का निधन

Writer D by Writer D
14/03/2023
in राजस्थान, राष्ट्रीय
0
Lokendra Singh Kalvi

Lokendra Singh Kalvi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर। श्री राजपूत करणी सेना के संस्थापक लोकेन्द्र सिंह कालवी (Lokendra Singh Kalvi ) का सोमवार देररात स्थानीय सवाई मानसिंह अस्पताल में निधन हो गया। वो लंबे समय बीमार थे। जून 2022 में ब्रेन स्ट्रोक के बाद उन्हें इस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार रात उन्हें कार्डियक अरेस्ट पड़ा। उनकी पार्थिव देह अंतिम दर्शन के लिए राजपूत सभा भवन में रखी जाएगी।

श्री राजपूत करणी सेना के दिवंगत नेता कालवी (Lokendra Singh Kalvi ) का अंतिम संस्कार आज (मंगलवार) दोपहर बाद नागौर जिले में उनके पैतृक गांव कालवी में किया जाएगा। कालवी के निधन से राजपूत समाज में शोक की लहर है। बड़ी संख्या में लोग उनके पैतृक गांव पहुंच रहे हैं। करणी सेना सामाजिक मुद्दों पर विरोध के कारण देशभर में चर्चित रही है। करणी सेना ने राजपूत समाज की छवि खराब करने वाली फिल्मों और सीरियल का जमकर विरोध किया।

कालवी (Lokendra Singh Kalvi ) के नेतृत्व में 2008 में फिल्म मेकर आशुतोष गोवारिकर की फिल्म ‘जोधा अकबर’ की रिलीज का पूरे राजस्थान में विरोध हुआ। एकता कपूर के सीरियल जोधा अकबर का विरोध करते हुए जयपुर के लिटरेचर फेस्टिवल में काफी हंगामा हुआ था। वर्ष 2018 में करणी सेना ने फिल्म पद्यमावती की रीलीज का भी विरोध किया। विरोध में कालवी ने खुले मंच से कहा था कि फिल्म में राजपूत वंश की गरिमा के खिलाफ दिखाया गया है।

लोकेन्द्र सिंह कालवी ने भारत में जाति आधारित आरक्षण का पुरजोर विरोध किया था। इसे लेकर साल 2006 में श्री राजपूत करणी सेना की स्थापना की थी। उन्होंने भारत में जाति आधारित आरक्षण व्यवस्था का विरोध कर नए विवाद को भी जन्म दिया था। कालवी ने 2003 में देवी सिंह भाटी के साथ मिलकर सामाजिक न्याय मंच बनाया। सामाजिक न्याय मंच ने साल 2003 के विधानसभा चुनाव में आरक्षण को मुद्दा बनाया। इस चुनाव में मंच को एक सीट पर सफलता मिली।

कालवी साल 2008 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हो गए। साल 2014 में लोकसभा चुनाव से पहले बसपा में चले गए। जल्द ही उनका राजनीति से मोहभंग हो गया। इसके बाद वे पूरी तरह सामाजिक कामों में व्यस्त हो गए। कालवी का जन्म मध्य राजस्थान के नागौर जिले के कालवी गांव में हुआ था। कालवी की पढ़ाई अजमेर में पूर्व राजपरिवारों के पसंदीदा स्कूल मेयो कॉलेज से हुई। उनकी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में अच्छी पकड़ थी। वे बॉस्केटबॉल के अच्छे खिलाड़ी रहे हैं।

लोकेन्द्र सिंह कालवी के पिता कल्याण सिंह कालवी राजस्थान में जनता दल के नेता थे। वह बाड़मेर निर्वाचन क्षेत्र से 1989 में आम चुनाव में नौवीं लोकसभा के लिए सांसद चुने गए। कल्याण सिंह पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के करीबी लोगों में शुमार थे।

Tags: Lokendra Singh Kalvirajasthan news
Previous Post

14 मार्च राशिफल: मेष राशिवालों के लिए आज का दिन है खास

Next Post

Bhopal Gas Tragedy को SC से झटका, मुआवजा बढ़ाने की याचिका खारिज

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

PM मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर CM धामी ने की गंगा आरती

12/10/2026
राष्ट्रीय

माता मनसा देवी मंदिर में अब 24 घंटे टूरिस्ट पुलिस तैनात, CM सैनी ने किया उद्घाटन

12/10/2026
राष्ट्रीय

उपचुनावों के नतीजों पर अनिल विज का तंज, बोले- जनता ने विपक्ष को नकारा

12/10/2026
Heavy Rain
नई दिल्ली

दिल्ली-NCR में बारिश से मौसम सुहाना, जानें अगले 5 दिनों का IMD अपडेट

12/10/2026
पंजाब

‘साढ़े चार साल के काम से जीता जनता का भरोसा’, बोले भगवंत मान

12/10/2026
Next Post
Bhopal Gas Tragedy

Bhopal Gas Tragedy को SC से झटका, मुआवजा बढ़ाने की याचिका खारिज

यह भी पढ़ें

silver

इन लोगों को कभी भी नहीं पहनने चाहिए चांदी के गहने, कष्टों से भर जाता है जीवन

07/01/2025
imprisonment

नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को दस साल की सश्रम कारावास की सजा

23/02/2021
cups

महंगे टी क्रॉकरी पर लग गए हैं चाय-कॉफी के दाग, इन हैक्स से मिनटों में करें साफ

16/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version