• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज बनाएं ये स्पेशल डिश, चाटते रह जाएंगे उंगलियां

Writer D by Writer D
06/11/2025
in Categorized
0
Dahi Paneer

Dahi Paneer

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पनीर (Paneer)  वेजिटेरियन लोगों के लिए स्पेशल आहार बनता हैं जो कि प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत भी हैं। घर आए मेहमानों के लिए आहार में पनीर के व्यंजन शामिल किए जाते हैं। अगर आप पनीर से बनी कोई सब्जी बनाने की सोच रहे हैं, तो हम लेकर आए हैं आपके लिए दही पनीर (Dahi Paneer) बनाने की रेसिपी। यह सब्जी स्वाद से भरपूर होने के साथ ही सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। करीब 30 मिनट में बनकर यह तैयार हो जाती हैं। जायकेदार स्वाद के तौर पर दही पनीर (Dahi Paneer) बेहतर विकल्प बन सकता हैं। जानते हैं इसकी रेसिपी।

दही पनीर (Dahi Paneer) बनाने की सामग्री

पनीर – 200 ग्राम
दूध – 1 कप
दही – 1/2 कप
खसखस – 1/2 कप
काजू – 8-10
बादाम – 8-10
जीरा – 1 टी स्पून
टमाटर – 1
तेजपत्ता – 1
लाल मिर्च खड़ी – 1
हरी मिर्च – 2
गरम मसाला – 1/2 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
चीनी – 1/2 टी स्पून
तेल – जरूरत के अनुसार
नमक – स्वादानुसार

दही पनीर (Dahi Paneer) बनाने की विधि

दही पनीर (Dahi Paneer) की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को लें और उसके चौकोर टुकड़े काटकर अलग रख दें। इसके बाद टमाटर, हरी मिर्च और काजू बादाम के भी बारीक टुकड़े कर लें। अब एक कड़ाही में काजू, बादाम डालकर उन्हें ड्राई रोस्ट करें। इसके बाद कड़ाही में खसखस डालकर उसे भी थोड़ा भून लें जिससे उसकी नमी निकल जाए। अब मिक्सर के जार में खसखस, बादाम, काजू, हरी मिर्च और टमाटर डालकर इन सभी का पेस्ट तैयार कर लें।

अब एक बर्तन में दूध डालकर उसे गर्म करने के लिए रख दें। जब दूध गर्म हो जाए तो उसमें थोड़ी सी चीनी डालकर पनीर के टुकड़े भिगोकर रख दें। जब तक पनीर भिगोया हुआ है, उस बीच एक कड़ाही में थोड़ा सा तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें।

जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें जीरा, खड़ी लाल मिर्च, तेजपत्ता डालकर कुछ देर तक भूनें। इसके बाद इसमें तैयार किया पेस्ट डालकर मिलाएं। ऊपर से लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर करछी से मिक्स कर दें।

अब ग्रेवी को तब तक पकाते रहें जब तक कि ये तेल ना छोड़ दे। ऐसा होने में लगभग 10 मिनट का वक्त लग सकता है। इसके बाद ग्रेवी में दूध और दही दोनों एक साथ डालकर मिक्स करें। पनीर को ग्रेवी के साथ अच्छी तरह से मिलाते हुए मिक्स करें। अब जरूरत के हिसाब से थोड़ा सा नमक और चीनी और मिला सकते हैं। सब्जी को कुछ मिनटों तक ढककर पकाएं। उसके बाद गैस बंद कर दें।

डिनर के लिए आपकी स्वादिष्ट दही पनीर (Dahi Paneer) की सब्जी बनकर तैयार हो चुकी है। इसे पराठे या रोटी के साथ सर्वकर सकते हैं।

Tags: dahi paneer reciperecipeRecipe in Hindispecial recipe
Previous Post

बालों की चमक रहेगी बरकरार, आज़माएं ये उपाय

Next Post

ब्रेकफास्ट में बनाएं ये स्पेशल पराठा, पूरा दिन रहेंगे एक्टिव

Writer D

Writer D

Related Posts

Categorized

दीपावली तक अमेठी को मिलेगी साइबर सुरक्षा की नई सौगात, 3.69 करोड़ से बन रहा अत्याधुनिक भवन अंतिम चरण में

05/10/2026
Suresh Khanna
Categorized

योगी के मुख्यमंत्री बनते ही लागू हुआ ‘रूल ऑफ लॉ’, यूपी का पूरा परिदृश्य 360 डिग्री बदला : सुरेश खन्ना

28/09/2026
CM Dhami
Categorized

60 साल शासन करने वाली कांग्रेस देश विदेश मे फैला रही अफवाह : धामी

10/09/2026
forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
Next Post
Sattu Paratha

ब्रेकफास्ट में बनाएं ये स्पेशल पराठा, पूरा दिन रहेंगे एक्टिव

यह भी पढ़ें

vastu curtain

घर की पूर्व दिशा में लगाएं इस रंग के पर्दे

28/11/2020
Baba Vishwanath

श्रावण के तीसरे सोमवार को भी भक्तों के सुरक्षित-सुगम दर्शन को योगी सरकार तैयार

27/07/2025
CM Vishnudev Sai

सीएम साय ने 24 लाख किसानों के खाते में ट्रांसफर किए 13 हजार करोड़ रुपये

12/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version