• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
Tuesday, November 3, 2026
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

श्रावण के तीसरे सोमवार को भी भक्तों के सुरक्षित-सुगम दर्शन को योगी सरकार तैयार

Writer D by Writer D
27/07/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, धर्म, वाराणसी
0
Baba Vishwanath
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी: भूतभावन भगवान शिव की काशी में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम दिख रहा है। श्रावण मास में दो सोमवार पर भक्तों को सुगम, सुरक्षित दर्शन कराने वाली योगी सरकार (Yogi Government)ने तीसरे सोमवार को लेकर भी सारी तैयारी कर ली है। सीएम योगी (CM Yogi)  के निर्देश पर रास्तों पर स्वच्छता, पेयजल व आवश्यक संसाधनों पर प्रशासन की विशेष नजर है। योगी सरकार कांवड़ मार्ग से लेकर बाबा के दरबार तक सुरक्षा, सफाई, सुगम दर्शन, कावड़ शिविर की व्यवस्था आदि सभी को सुनिश्चित रखने का निर्देश दे चुकी है। सावन (Sawan) के तीसरे सोमवार को बाबा अर्धनारीश्वर स्वरूप में दर्शन देंगे। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर (Kashi Vishwanath) में बाबा का श्रृंगार अर्धनारीश्वर रूप में किया जायेगा। सावन महीने के सभी सोमवार को बाबा विश्वनाथ (Baba Vishwanath) के अलग-अलग स्वरूप का श्रृंगार किया जा रहा है।

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्र ने बताया कि श्रावण मास के तीसरे सोमवार को सायंकालीन श्रृंगार आरती में बाबा (Baba Vishwanath)के विशेष रूप ‘अर्धनारीश्वर स्वरूप’ का श्रृंगार होगा। पहले सोमवार को भक्तों ने बाबा विश्वनाथ की चल प्रतिमा का दर्शन किया था तो दूसरे सोमवार को बाबा के शंकर-पार्वती स्वरूप का दर्शन कर भक्ति पुण्य अर्जित किया थे।

मैदागिन से गोदौलिया नो व्हीकल जोन, वृद्ध-दिव्यांगों को निःशुल्क ई-रिक्शा

श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को जलाभिषेक के लिए रविवार से ही श्रद्धालुओं की कतार लगने लगी। विश्वनाथ धाम के प्रमुख मार्गों पर शनिवार रात से यातायात प्रतिबंध और डाइवर्जन लागू कर दिया गया। श्री काशी विश्वनाथ न्यास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विश्व भूषण मिश्र ने बताया कि सोमवार को गोदौलिया से मैदागिन नो व्हीकल जोन रहेगा। मंदिर प्रशासन द्वारा गोदौलिया से गेट नंबर-4 तथा मैदागिन से गेट नंबर-4 तक धाम में दर्शन के लिए आने वाले,वृद्ध दिव्यांगजन,अशक्त दर्शनार्थियों हेतु ई-रिक्शा का संचालन किया जाएगा।

श्रावण में श्रद्धालुओ के लिए मंदिर में सुविधा

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बहुभाषी कर्मियों के साथ खोया पाया केंद्र संचालित हो रहा है। धाम में चिकित्सा कर्मियों की ड्यूटी के साथ एम्बुलेंस की भी व्यवस्था है, जिससे आकस्मिक आवश्यकता पड़ने पर समय से उचित चिकित्सा मुहैया की जा सके। बारिश, धूप व गर्मी से बचाव के लिए अतिरिक्त शेड,जर्मन हैंगर लगे हैं। संपूर्ण धाम मे गुड़ के साथ शीतल शुद्ध पेयजल उपलब्ध है। श्रद्धालुओं को पानी के साथ ओआरएस भी दिया जा रहा है। भक्तों की सुविधा के लिए कई स्थानों पर एलईडी टीवी लगाकर गर्भगृह के दर्शन पूजन का सजीव प्रसारण किया जा रहा है।

महिला कांवड़ियों की सुविधाओं और सुरक्षा पर विशेष नजर

शिव के दरबार में शक्ति स्वरूपा महिला कांवड़िया भी बड़ी संख्या में पहुंच रही है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया सभी कांवड़ मार्ग पर महिला पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही बड़ी तादाद में महिला पुलिस कांस्टेबल की तैनाती की गई है। सभी थानों, स्थाई और अस्थाई पुलिस चौकियों पर अतिरिक्त महिला पुलिस बल तैनात है। इसके अलावा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर समेत घाटों पर महिला पुलिस तैनात है।

पुलिस कर्मियों को सॉफ्ट स्किल का प्रशिक्षण दिया गया है,जिससे वे सभी श्रद्धालुओं से सम्मान और शिष्टाचार से पेश आएं। जरूरत पड़ने पर उनकी सभी प्रकार की मदद करें। महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन तथा नारी सशक्तिकरण हेतु विभिन्न पहलुओं पर महिला पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया है।

पुख्ता सुरक्षा इंतज़ाम के लिए तैनाती

👉333 महिला सिपाही

👉क्विक रिस्पांस टीम में महिला पुलिस भी तैनात

👉 कांवड़ मार्ग पीआरवी में महिला पुलिस

👉 पिंक स्कूटी से भी महिला पुलिस कर रही पेट्रोलिंग

👉 8 ड्रोन, 2000 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों से निगरानी

👉 20 मोटरसाइकिल दस्ते की तैनाती

👉 10 अस्थाई पुलिस चौकी

Tags: sawanSawan 2025varanasi news
Previous Post

यूपीसीडा का हरित औद्योगिक मॉडल बना मिसाल

Next Post

घर का सदस्य मानकर करें पौधों की देखभाल: सीएम भजनलाल शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

दीपोत्सव से पहले अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, अमित शाह के संभावित दौरे की भी होगी समीक्षा

03/11/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी में एक लाख सरकारी नौकरियों का ऐलान, अग्निवीरों को मिलेगा 20% आरक्षण

02/11/2026
उत्तर प्रदेश

विकास योजनाओं का लाभ पाकर खिले लाभार्थियों के चेहरे, मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

02/11/2026
उत्तर प्रदेश

जेलों की सुरक्षा को मिलेगी इंसास की ताकत, योगी सरकार खरीदेगी 676 राइफल

02/11/2026
Main Slider

दीपोत्सव में श्रद्धालुओं को न हो परेशानी, व्यवस्थाएं समय से पूरी करें अधिकारी: मुख्यमंत्री

02/11/2026
Next Post
CM Bhajanlal Sharma

घर का सदस्य मानकर करें पौधों की देखभाल: सीएम भजनलाल शर्मा

यह भी पढ़ें

रामविलास पासवान

रामविलास पासवान 14 की उम्र में की पहली शादी, फिर एयर होस्टेस को दे बैठे थे दिल

09/10/2020
World Cup

इकाना स्टेडियम के पिच क्यूरेटर पर गिरी गाज, हार्दिक पंड्या ने जताई थी नाराजगी

31/01/2023
Ram Mandir

श्री राम मंदिर परिसर में बड़ा हादसा, सुरक्षा में तैनात PAC जवान को लगी गोली

26/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version