• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ये संकेत इशारा करते है की आपका पार्टनर है मतलबी

Writer D by Writer D
05/07/2026
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Partner
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ये संकेत बताते है की मतलबी है आपका बॉयफ्रेंड, प्यार का कर रहा है दिखावा

 

हर लड़की चाहती हैं कि वह जिससे सच्चा प्यार (True Love) करती हैं, वह भी उसके साथ पूरी ईमानदारी से रहे और साथ दें। प्यार में धोखा पाने से हर कोई डरता है। रिलेशनशिप (Relationship)  सीरियस होने के बाद जब भी धोखा मिलता हैं तो दिल टूटने के साथ इंसान भी टूट जाता हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि लडकियां अपने बॉयफ्रेंड (Boyfriend) की अच्छे से जांच-परख कर लें। क्योंकि कुछ लड़के सिर्फ अपना मतलब पूरा करने या सिर्फ किसी का फायदा उठाने के लिए एक रिलेशनशिप में रहते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे संकेत लेकर आए हैं जिनको समझकर आप जान सकते हैं कि आपका बॉयफ्रेंड आपसे सच में प्यार करता है या आपके साथ सिर्फ प्यार करने का दिखावा कर रहा है। आइये जानते हैं इन संकेतों के बारे में…

आपकी फीलिंग्स की कदर नहीं करता है

एक रिलेशनशिप में भावनात्मक सपोर्ट होना बहुत जरूरी है। अगर आप एक-दूसरे भावनात्मक रूप से अच्छा महसूस नहीं कराते हैं तो ऐसे रिलेशन का कोई मतलब नहीं है। एक रिश्ते में सिर्फ घूमना-फिरना, खाना-पीना ही नहीं होता है। आपको एक दूसरे के साथ भावनात्मक रूप से भी जुड़ना होता है। बुरे वक्त में अपने पार्टनर को अच्छा महसूस कराना और उसे ये एहसास दिलाना की आप उसके साथ हैं एक रिश्ते को लंबे समय तक चलाने में अहम भूमिका निभाता है। लेकिन अगर आपका पार्टनर इसमें कोई दिलचस्पी नहीं दिखाता है तो वह सिर्फ आपको फायदा उठा रहा है।

हर बार आप में कमी निकालना

हर बड़ी से छोटे बात पर आपकी अलोचना करना। आपको जिम्मेदार ठहराना, आपकी कमियां निकालना। किसी भी बात पर आपकी सराहना करने की बजाय आपके बारे में अगर वो निगेटिव सोच रखता है तो वह दिल से आपको पसंद नहीं करता है। इस रिश्ते में होने के पीछे उसकी कोई और ही मंशा है।

आपसे हर बात पर झूठ बोलना

अगर आपका बॉयफ्रेंड (Boyfriend) आपसे हर बात को लेकर झूठ बोलता है या बहाने बनाता है तो समझ लें आपका बॉयफ्रेंड भरोसा करने लायक नहीं है। ऐसे बॉयफ्रेंड से आपको सचेत रहने की आवश्यकता होती है। साथ ही समझ लें कि वो आपसे प्यार करने का दिखावा मात्र कर रहे हैं।

खाली रहने पर ही मिलना या बात करना

यदि आपका बॉयफ्रेंड (Boyfriend) आपसे अपने कंफर्ट के हिसाब से मिलने या बात करने का समय निकालता है, तो सावधान हो जाएं। क्योंकि यह संकेत हो सकता है कि वह आपको यूज कर रहा है। पार्टनर को हमेशा एक-दूसरे के लिए अपने बिजी शेड्यूल में से टाइम निकालना चाहिए। यह आपके जीवन में रिलेशनशिप के अहमियत को दर्शाता है।

आपके सामने किसी और से फ़्लर्ट करना

आप उनके साथ हैं लेकिन राह चलती हर लड़की परब उसकी नजर है। आप कैसी दिख रही हैं, आपने क्या पहना है, उससे कोई मतलब नहीं। लेकिन पार्टी में दूसरे की गर्लफ्रेंड कैसी दिख रही है और साथ ही उसे कॉम्प्लीमेंट करना, फ़्लर्ट करना, ऐसे लड़के स्वार्थी होते हैं। वह आपका फायदा उठा रहा है।

इंटिमेसी के दौरान आप पर अपनी इच्छाएं थोपता है

बहुत सारे लड़के सिर्फ सेक्सुअल प्लेजर के लिए रिलेशनशिप में आते हैं। ऐसे में यदि आपका बॉयफ्रेंड (Boyfriend) फिजिकल इंटिमेसी के दौरान सिर्फ अपनी फैंटसी और इच्छाओं को महत्वपूर्ण मानता है, और आप पर इसे थोपता है, तो समझ जाएं आपको वह यूज कर रहा है।

Tags: boyfriendRelationship Tipstips for relationship
Previous Post

रिलेशनशिप में झगड़े की वजह बनती है ये चीजें

Next Post

सनस्क्रीन से चेहरा लगता है काला, तो जानें सही तरीका

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखंड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी, बोले-नशे के खिलाफ लड़ाई पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी

23/10/2026
Main Slider

घरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, योगी सरकार ने बढ़ाया राजस्व सुधारों का दायरा

23/10/2026
Sharad Purnima
धर्म

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

23/10/2026
Glowing Face
फैशन/शैली

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

23/10/2026
Next Post
Sunscreen

सनस्क्रीन से चेहरा लगता है काला, तो जानें सही तरीका

यह भी पढ़ें

fire breaks out in electronic showroom

इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में लगी भीषण आग, 10 लाख से अधिक का सामान जलकर खाक

01/11/2024
Kush

पितृपक्ष में कुश का सर्वाधिक महत्व होता है, जानें पितरों के तर्पण में इसका उपयोग

03/10/2023
State Bank of India

इस बैंक के 12 खातों में फंसे है 506 करोड़ रुपए, इस महीने करेगी इनकी ई-नीलामी

12/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version