• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उमेश पाल हत्याकांड में STF का बड़ा एक्शन, असद और शूटर गुलाम को पनाह देने वाले को नेपाल से उठाया

Writer D by Writer D
17/03/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज
0
Umesh Pal murder

Umesh Pal murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal murder) में यूपी एसटीएफ (UP STF) को बड़ी कामयाबी मिली है। यूपी एसटीएफ ने उमेश हत्याकांड में शूटरों को नेपाल में पनाह देने वाले को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि इसी ने अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर मोहम्मद गुलाम की यूपी से नेपाल भागने के बाद मदद की थी।

बताया जा रहा है कि एसटीएफ ने व्यवसायी कय्यूम अंसारी को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ जारी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, नेपाल पहुंचे असद और मोहम्मद गुलाम को कय्यूम ने गाड़ी और रुकने का ठिकाना मुहैया कराया था।

सूत्रों के मुताबिक, असद और मोहम्मद गुलाम कय्यूम के पास एक दिन रुकने के बाद दूसरे स्थान पर चले गए थे। कय्यूम अंसारी का यूपी के किसी नेता से भी करीबी संबंध होने का पता चला है। उसका अंडरवर्ल्ड कनेक्शन भी रहा है,कई मामलों में एसटीएफ की टीमें उससे पहले भी पूछताछ कर चुकी हैं।

24 फरवरी को हुई थी उमेश पाल की हत्या (Umesh Pal murder)

प्रयागराज में 24 फरवरी को दिनदहाड़े राजूपाल हत्याकांड में गवाह उमेश पाल की हत्या कर दी गई थी। उमेश पाल जब अपने घर जा रहे थे, तब गली के बाहर कार से निकलते वक्त उन पर शूटरों ने फायरिंग कर दी थी। इस दौरान बम भी फेंके गए थे। इस हमले में उमेश पाल और उनके दो गनर्स की मौत हो गई थी। यूपी को दहला देने वाला उमेश पाल हत्याकांड पुलिस के सामने एक चुनौती बनकर खड़ा है।

12 मंजिला कॉम्पलेक्स में लगी भीषण आग, छह लोगों की मौत

उमेश पाल की पत्नी जया पाल की शिकायत पर पुलिस ने अतीक अहमद के साथ ही अतीक के भाई, पत्नी शाइस्ता परवीन, अतीक अहमद के दो बेटों और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यूपी पुलिस और एसटीएफ लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। हालांकि, अभी तक पुलिस शूटरों तक नहीं पहुंच पाई है। प्रयागराज और लखनऊ से लेकर नेपाल तक पुलिस और एसटीएफ की 22 टीमें शूटरों की तलाश में खाक छान रही है।

पुलिस की हिट लिस्ट में शामिल हैं ये पांच लोग

उमेश पाल हत्याकांड में शामिल अतीक अहमद के बेटे असद, खास गुर्गे अरमान, गुलाम, गुड्डू और साबिर को पुलिस लगातार तलाश कर रही है। इन पांचों आरोपियों पर इनाम की राशि ढाई लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख कर दी गई है। आरोपियों में असद पुत्र अतीक अहमद निवासी चकिया, अरमान पुत्र समीम निवासी एमजी मार्ग, गुलाम पुत्र मकसूदन निवासी मेंहदौरी, गुड्डू मुस्लिम पुत्र शरीफ निवासी लाला की सराय और साबिर पुत्र नसीर निवासी मरियाडीह के नाम भी शामिल हैं।

Tags: Prayagraj NewsPrayagraj Shotoutumesh pal murderup newsup stf
Previous Post

12 मंजिला कॉम्पलेक्स में लगी भीषण आग, छह लोगों की मौत

Next Post

यूपी आएगा अतीक अहमद? याचिका पर आज SC सुनवाई

Writer D

Writer D

Related Posts

Shivratri
Main Slider

सावन शिवरात्रि पर संतान सुख के लिए करें ये खास उपाय

11/08/2026
Nail Paint
Main Slider

आपके कई कामों को आसान बनाएगी नेलपेंट, जानें इस्तेमाल के तरीके

11/08/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग के बाद निकलने वाले छोटे दानों से हैं परेशान, आजमाए ये नुस्खें

11/08/2026
Gen-Z's creativity filled Kanwar with the colors of history and society with faith.
उत्तर प्रदेश

जेन-जी की क्रिएटिविटी ने कांवड़ में भरे आस्था संग इतिहास और समाज के रंग

10/08/2026
CM Dhami
Main Slider

सौर ऊर्जा से स्वरोजगार की नई राह, उत्तराखंड में 1132 प्लांट से 210 मेगावाट उत्पादन

10/08/2026
Next Post
Ateeq Ahmed

यूपी आएगा अतीक अहमद? याचिका पर आज SC सुनवाई

यह भी पढ़ें

susheel modi

सुशील मोदी ने कहा- बिहार में राजग का हिस्सा नहीं है लोजपा

14/10/2020
Umashankar Singh

बसपा विधायक के घर से 10 करोड़ कैश बरामद, अवैध खनन से जुड़े अहम दस्तावेज बरामद

26/02/2026
Bageshwar by-election

बागेश्वर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी आठवें चरण की मतगणना में आगे, सपा का नहीं खुला खाता

08/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version