• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अतीक अहमद की पत्नी की मिली लोकेशन, अब पकड़ में आएगी लेडी डॉन

Writer D by Writer D
17/03/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रयागराज
0
Shaista Parveen

Shaista Parveen

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के बहुचर्चित उमेश पाल हत्याकांड में अहम आरोपी और बाहुबली अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता (Shaista Parveen) की लोकेशन पुलिस को मिली है। पुलिस ने शाइस्ता की लोकेशन कॉल डिटेल के माध्यम से निकाली है। लोकेशन मिलने के साथ ही पुलिस का विशेष दस्ता मौके पर रवाना हो गया है। पुलिस कई दिन से इस वारदात में शामिल आरोपियों के मोबाइल फोन की सीडीआर पर काम कर रही है। इसी क्रम में पुलिस वारदात से जुड़े कई लोगों के मोबाइल फोन का डायवर्जन भी सुन रही है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वारदात से संबंधित हरेक व्यक्ति के मोबाइल फोन को सर्विलांस पर रखा गया है। इनमें कई लोगों के मोबाइल का डायवर्जन भी सुना जा रहा है। इसी बीच अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता (Shaista Parveen) के मोबाइल फोन का लोकेशन मिला है।

ऐसे में पुलिस का स्पेशल दस्ता प्राप्त लोकेशन पर उसे पकड़ने के लिए रवाना कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शाइस्ता के अलावा उसके संपर्क में रहने वाली कई महिलाओं और अन्य लोगों के भी सीडीआर निकाले गए हैं।

बता दें कि इस वारदात के शूटर समेत अन्य आरोपी अभी तक फरार हैं। जबकि पुलिस और एसटीएफ की टीमें हत्यारोपियों और वारदात से जुड़े लोगों की तलाश में अब तक 12 राज्यों के 650 ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है। लेकिन अभी तक पुलिस को कोई खास लाभ नहीं मिला है।

यूपी आएगा अतीक अहमद? याचिका पर आज SC सुनवाई

बताया जा रहा है कि वारदात के बाद अतीक का बेटा और कुछ शूटर नेपाल भाग गए हैं। वहीं कुछ के पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं छिपे होने की आंशका है।

पुलिस की माने तो अब तक इस वारदात से जुड़े कई लोगों की सटीक लोकेशन मिली है, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार होने में सफल हो जा रहे हैं। इसके अलावा वारदात से जुड़े लोग लगातार लोकेशन भी बदल रहे हैं। हाल ही में पुलिस को बमबाज गुड्डू मुस्लिम का मेरठ में सटीक लोकेशन मिला था। इस लोकेशन पर पुलिस पहुंच भी गई थी, लेकिन पुलिस की दबिश से कुछ मिनट पहले ही वह फरार हो गया। ठीक इसी प्रकार साबिर भी पुलिस को गच्चा देकर भागने में सफल हो गया था।

Tags: ateeq ahmedcrime newsPrayagraj NewsShaista Parveenumesh pal murder case
Previous Post

कोरोना ने बढ़ाई टेंशन, 24 घंटे में मिले 796 नए केस

Next Post

हेमवती नंदन बहुगुणा ने कभी नहीं किया मूल्यों से समझौता: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

विकसित भारत के निर्माण में सभी की भागीदारी जरूरी: CM Dhami

15/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीतापुर में सीएम योगी का ऑपरेशन एक्शन, चौकी इंचार्ज निलंबित, एसएचओ खिलाफ जांच शुरू

15/08/2026
Virender Sehwag
Main Slider

अयोध्या में वीरेंद्र सहवाग ने किए रामलला के दर्शन, हनुमानगढ़ी में भी टेका माथा

15/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

1857 के स्वतंत्रता संग्राम में मऊ के वीरों का योगदान हमारी गौरवशाली विरासत : ए.के. शर्मा

15/08/2026
‘Bharat Mata Ki Jai’ echoed in council schools and KGBVs.
उत्तर प्रदेश

1.32 लाख से अधिक परिषदीय विद्यालयों और केजीबीवी में गूंजा- ‘भारत माता की जय’

15/08/2026
Next Post
CM Yogi paid tribute to former CM Hemvati Nandan

हेमवती नंदन बहुगुणा ने कभी नहीं किया मूल्यों से समझौता: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Tecno's new handset 'SPARK 7T' will knock on June 15

15 जून को दस्तक देगा Tecno का नया हैंडसेट ‘SPARK 7T’

11/06/2021
Abhishek Mishra

कोरोना संक्रमण रोकने में योगी सरकार नाकाम : अभिषेक मिश्रा

01/04/2021

झोपड़ी में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के सात लोग जिंदा जले

20/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version