• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लिमिट से ज्यादा नमक ले सकता हैं आपकी जान, सेहत पर पड़ सकता है भारी

Writer D by Writer D
13/09/2025
in फैशन/शैली
0
salt

Salt

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नमक (Salt) एक ऐसी चीज है जिसके बिना खाने की कल्पना भी नहीं की जा सकती। नमक के बिना हमारी जिंदगी और सेहत दोनों अधूरी हैं। लेकिन जरूरत से ज्यादा नमक का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। अगर आपको अपने खाने में ज्यादा नमक डालकर खाने की आदत है तो यह आदत आपके लिए दिक्कत खड़ी कर सकती है।

अधिक मात्रा में नमक का सेवन करने से शरीर में कैलोरीज बढ़ती हैं जो कई परेशानियों का कारण बन सकती हैं। सामान्य रूप से एक एडल्ट व्यक्ति को 5 ग्राम यानी एक चम्मच से कम नमक (Salt) का सेवन करना चाहिए। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह जरूरत से ज्यादा नमक सेहत पर भारी पड़ सकता हैं।

हाई ब्लड प्रेशर

हाई ब्लड प्रेशर के कई कारणों में से एक ज्यादा सोडियम भी होता है। क्योंकि, ब्लड प्रेशर में बदलाव के पीछे किडनी का कार्य बहुत महत्वपूर्ण रहता है। ज्यादा नमक खाने के कारण किडनी अतिरिक्त पानी को निकालने में मुश्किलों का सामना करने लगती है, जिसकी वजह से ब्लड प्रेशर बढ़ने लगता है।

हो सकती है डिहाइड्रेशन की समस्या

अधिक मात्रा में नमक का सेवन करने से डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। क्योंकि नमक में सोडियम की मात्रा अधिक होती है, इसका ज्यादा सेवन करने से अधिक पसीना आ सकता है और भी समस्या हो सकती है। जिसकी वजह से आप डिहाइड्रेट हो सकते हैं।

नींद में खलल

अगर आप सोने से पहले ज्यादा सोडियम वाली चीजों का सेवन करते हैं इससे आपको नींद ना आने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। रात में सोने से पहले ज्यादा नमक वाली चीजें खाने से नींद ना आना, बेचैनी महसूस होना और रात में बार-बार जगने की समस्या हो सकती है।

हड्डियों की कमजोरी

ज्यादा नमक का सेवन करने से वो नमक हमारी हड्डियों में मौजूद केल्शियम को धीरे धीरे घटाने लगता है जिसके चलते समय के साथ साथ हमारी हड्डियां कमजोर होने लगती है और आगे चलकर यही कमजोरी ऑस्टियोपोरोसिस जैसी गंभीर बीमारी में तब्दील हो जात है।

जी मिचलाना

डाइट में बहुत अधिक नमक आपके पेट में असंतुलन पैदा कर सकता है जिससे आपको जी मिचलाने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में जरूरी है कि आप खाने में नमक की मात्रा को कंट्रोल करें। साथ ही जरूरी है कि आप पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें ताकि आपका शरीर हाइड्रेटेड रहे। खाने में सोडियम की मात्रा ज्यादा होने पर सिरदर्द की समस्या का भी सामना करना पड़ता है। इसके अलावा नमक ज्यादा खाने से ब्लड प्रेशर का लेवल बढ़ने की समस्या भी हो सकती है।

पेट फूलने की समस्या

ज्यादा नमक के सेवन से पेट फूलने की समस्या हो सकती है। क्योंकि नमक के ज्यादा सेवन से शरीर में अतिरिक्त पानी इकट्ठा होने लगता है। जिससे पेट फूलने की समस्या या फिर पेट टाइट होनी की समस्या हो सकती हैं। ज्यादा नमक खाना पेट के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है।

दिल के लिए खतरनाक

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार ज्यादा मात्रा में भोजन में नमक लेना दिल के लिए बड़ा खतरा है। ज्यादा नमक के सेवन से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इससे न केवल दिल कमजोर हो सकता है, बल्कि हार्टअटैक भी हो सकता है। दिल से जुड़ी बीमारियों से बचने के लिए सबसे कारगर उपाय है कि हम अपने भोजन में नमक की कम मात्रा का उपयोग करें।

बढती हैं सिर दर्द की समस्या

अधिक मात्रा में नमक का सेवन करने से सिर दर्द की समस्या हो सकती है। क्योंकि नमक में सोडियम की मात्रा होती है और जब शरीर में सोडियम की मात्रा अधिक हो जाती है तो सिर दर्द की समस्या हो सकती है।

किडनी की समस्या

ज्यादा नमक खाने से किडनी की समस्या बढ़ सकती है क्योंकि नमक खाने से शरीर का पानी यूरिन और पसीने के रूप में तेजी से बाहर निकलता है। जिस कारण किडनी को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और किडनी की समस्या बढ़ सकती है। ज्यादा दिन तक नमक के ज्यादा सेवन से किडनी संबंधित बीमारी होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

स्किन इंफेक्शन का खतरा

ज्यादा नमक के सेवन से त्वचा रोग होते हैं। खुजली होने के कई कारणों में नमक भी एक कारण है। शरीर में जलन, खराश, त्वचा पर लाल चकत्ते नमक की अधिकता से होते हैं इसलिए स्किन इंफेक्शन से बचने के लिए नमक कम खाएं।

Tags: HealthHealthy living
Previous Post

पुरानी और बेकार साड़ी को इस तरह से करे इस्तेमाल

Next Post

अदरक के छिलके होते है बेहद फायदेमंद, फेंकने से पहले जान लें इसका इस्तेमाल

Writer D

Writer D

Related Posts

Sawan
धर्म

सावन में करें इन मंत्रो का जाप, भोले बाबा करेंगे हर संकट का अंत

12/08/2026
Waxing
फैशन/शैली

वैक्सिंग के बाद भी पैर नहीं दिखते खूबसूरत, तो ट्राई करें ये टिप्स

12/08/2026
Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन पर न बांधें ऐसी राखी, भाई-बहन के रिश्तों में पड़ सकती है दरार

12/08/2026
Surya Grahan on Hariyali Amavasya
Main Slider

हरियाली अमावस्या पर ग्रहण का साया, जानें भारत में क्या रहेगा असर

12/08/2026
Surya Grahan
Main Slider

आज लग रहा है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें सूतक काल के नियम

12/08/2026
Next Post
Ginger Peels

अदरक के छिलके होते है बेहद फायदेमंद, फेंकने से पहले जान लें इसका इस्तेमाल

यह भी पढ़ें

The Gomti Environment Women's Awareness Seminar concluded.

जूट सेवा केन्द्र पर हुई गोमती को निर्मल बनाने की चर्चा

26/10/2025
suicide

घरेलू कलह के चलते युवक ने फांसी लगाकर समाप्त कर ली अपनी जीवन लीला

02/06/2021
CLAT 2022

CLAT 2022 परीक्षा तिथि स्थगित, अब 9 मई तक कर सकते हैं आवेदन

15/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version